शिमला हिमाचल में 19 अक्तूबर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे। अभिभावकों के सहमति पत्र पर इन दोनों बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थी नियमित तौर पर कक्षाएं लगाने स्कूल आ सकेंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि इस संदर्भ में सभी स्कूल प्रधानाचार्य को निर्देश जारी कर दिए हैं। कोरोना वायरस के चलते बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रभावित न हो, इसके लिए यह फैसला लिया है। कोरोना से बचाव के लिए केंद्र सरकार की एसओपी का स्कूलों में सख्ती से पालन किया…
Read MoreMonth: October 2020
अपने मुवक्किलों से 217 करोड़ रुपये नकद फीस लेने वाले वकील के ठिकानों पर छापे मारे
नई दिल्ली आयकर विभाग ने अपने मुवक्किलों से 217 करोड़ रुपये नकद फीस लेने वाले चंडीगढ़ के एक वकील के दिल्ली, एनसीआर और हरियाणा स्थित 38 ठिकानों पर छापे मारे हैं। अधिकारियों ने बताया कि कर चोरी के मामले में बुधवार को हुई इस कार्रवाई में आयकर की टीम ने 5.5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। सीबीडीटी ने बयान जारी कर बताया कि वकील व्यावसायिक मध्यस्थता और वैकल्पिक विवाद समाधान के वाद निपटाता था। वकील के 10 बैंक लॉकरों को भी सील किया गया है। आयकर विभाग को शक था…
Read Moreप्रदूषण : दिल्ली-एनसीआर समेत नोएडा और गाजियाबाद भी रेड जोन में
नई दिल्ली/नोएडा सूचकांक 300 पार 357 एक्यूआई के साथ देश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा ग्रेटर नोएडा दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 312 दर्ज दिल्ली-एनसीआर में हवा को साफ रखने के लिए ग्रेप (ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान) लागू होने के बावजूद बृहस्पतिवार को दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर चला गया। ग्रेटर नोएडा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां वायु गुणवत्ता स्तर 357 दर्ज किया गया जो दिन में एक समय 400 पर भी था। मेरठ का एक्यूआई 359, तीसरे…
Read Moreचुनावी दंगल में उतारी स्टार प्रचारकों की फौज, इन नेताओं को मिली जगह
चंडीगढ़ हरियाणा भाजपा ने बरोदा के चुनावी दंगल में स्टार प्रचारकों की फौज उतार दी है। सीएम मनोहर लाल के साथ मंत्री, सांसद व पूर्व मंत्री प्रचार करते नजर आएंगे। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद भाजपा हाईकमान ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। ये हैं स्टार प्रचारक मनोहर लाल, दुष्यंत कुमार गौतम, ओपी धनखड़, राव इंद्रजीत, कृष्णपाल गुर्जर, संजीव बालियान, रतनलाल कटारिया, अनिल विज, कृष्णपाल गुर्जर, मूल चंद शर्मा, रणजीत चौटाला, जेपी दलाल, डॉ. बनवारी…
Read Moreमैंने खुद पर हमला करवाया है तो सीएम जांच करवाएं और मुझे जेल भेज दें : अश्वनी शर्मा
पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने वीरवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधायक राजकुमार वेरका कह रहे हैं कि भाजपा ने खुद हमला करवाया। अगर मैंने खुद पर हमला करवाया है तो सीएम इसकी जांच करवाएं और मुझ पर एफआईआर करवाकर मुझे जेल में बंद कर दें। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विधायक वेरका के मुताबिक मैंने खुद पर हमला करवाया, सीएम कैप्टन का कहना है कि किसानों ने हमला किया और सांसद रवनीत बिट्टू मुझ पर हमले की जिम्मेदारी ले रहे हैं। ऐसे…
Read Moreकेंद्र सरकार के कृषि कानून पूरी तरह से किसान विरोधी : योगराज सिंह
होशियारपुर (पंजाब) पंजाब में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब में राजनीतिक दल और पंजाबी कलाकार लगातार किसानों का समर्थन कर रहे हैं। अब इन किसानों के समर्थन में क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भले ही कृषि कानूनों को किसान हितैषी बता रही है लेकिन किसान इन कानूनों से संतुष्ट नहीं हैं। इन कानूनों को रद्द कराने के लिए किसानों ने जो संघर्ष छेड़ा है, उसमें सूबे का हर वर्ग किसानों के साथ है।…
Read Moreकश्मीर मसले का सियासी हल निकालने की लड़ाई जारी रहेगी : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर गुपकार घोषणा का नाम बदलकर पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन किया फारूक अब्दुल्ला के घर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग से कांग्रेस ने बनाई दूरी महबूबा, सज्जाद लोन, उमर,मीर और तारिगामी समेत कई नेता शामिल जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त 2019 से पूर्व की स्थिति की बहाली के लिए वीरवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, पीपुल्स कांफ्रेंस अध्यक्ष सज्जाद लोन, पीपुल्स मूवमेंट के नेता जावेद मीर और सीबीआईएम नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने गठबंधन बनाने का फैसला किया। नेकां अध्यक्ष डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला के आवास पर बुलाई गई इस बैठक में…
Read Moreपंचायतों के चुनाव में कर्मचारियों की नहीं लगाई जाएगी जिलों से बाहर ड्यूटी : चुनाव आयोग
शिमला कोरोना काल में हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में दूसरे जिलों में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। कोविड-19 के कारण हिमाचल चुनाव आयोग खर्च नहीं बढ़ाना चाहता है। चुनाव के लिए करीब 56 हजार कर्मचारियों की जरूरत है। लिहाजा, आयोग ब्लॉक के अंदर से ही कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएगा ताकि टीए-डीए के करोड़ों रुपयों को बचाया जा सके। निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव के दौरान बाहरी जिलों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाता रहा है। इस तरह चुनाव ड्यूटी देने वालों के लिए टीए-डीए पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं।…
Read Moreस्कूल खुलना माइक्रो प्लान व अभिभावकों की राय पर निर्भर : शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर
शिमला हिमाचल में स्कूलों का खुलना शिक्षकों के माइक्रो प्लान पर निर्भर करेगा। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि स्कूल खोलने के लिए अभिभावकों की राय भी जरूरी है। सरकार पर सब कुछ छोड़ने की मानसिकता गलत है। ऐसे में शुक्रवार से सरकारी स्कूलों में शुरू होने वाली ई पीटीएम में सात लाख अभिभावकों की शिक्षकों द्वारा इस बाबत नब्ज टटोली जाएगी। इसके अलावा स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या और कमरों की स्थिति के अनुसार शिक्षक अपना प्लान बनाएंगे। इस प्लान के आधार पर शिक्षा विभाग आगामी…
Read Moreशूलिनी विश्वविद्यालय ने गैर-हिमाचली छात्रों के लिए शुरू किया हिम शोब्ला क्लब
सोलन शूलिनी विश्वविद्यालय ने सभी गैर-हिमाचली छात्रों को देवभूमि के करीब को लाने और राज्य की संस्कृति के बारे में जानने के लिए हिम शोला क्लब शुरू किया है। कुलपति प्रो. पी. के. खोसला ने क्लब का उद्घाटन ऑनलाइन किया और कहा कि यह उन सभी गैर-हिमाचली छात्रों के लिए एक शानदार पहल है हिमाचल प्रदेश की विरासत संस्कृति और परंपराओं को जानने के लिए जो विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं। क्लब की फैकल्टी मेंटर सुश्री अंकिता वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, ने कहा कि धरोहरों का संरक्षण करना और हिमाचल…
Read More