श्रीनगर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के 43.69 करोड़ के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिंग के मामले में सोमवार को एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष और नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला से राजबाग स्थित कार्यालय में सात घंटे पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। मामले में सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने केस दर्ज किया था। पूछताछ के बाद ईडी के दफ्तर से निकलते हुए फारूक ने कहा कि वह सभी जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करेंगे। इसमें राजनीति को नहीं शामिल किया जाना चाहिए। मैं…
Read MoreMonth: October 2020
दिल्ली सरकार ने खारिज कर दिया एचआरटीसी के प्रस्ताव को कोरोना और प्रदूषण की दी दलील
शिमला केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बसों की राह रोक दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों और प्रदूषण की दलील देकर दिल्ली सरकार ने एचआरटीसी के प्रस्ताव को फिलहाल खारिज कर दिया है। पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के लिए बस सेवा शुरू करने के साथ ही एचआरटीसी ने दिल्ली सरकार से भी मंजूरी मांगी थी। मौजूदा समय में दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करने की लोगों की भारी मांग है। लिहाजा, एचआरटीसी दिल्ली सरकार को दोबारा प्रस्ताव भेजेगा। एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक अनुपम…
Read Moreई-पीटीएम : अस्सी फीसदी अभिभावकों की राय स्कूल खोलने के पक्ष में
शिमला हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 16 से 19 अक्तूबर तक हुई ई-पीटीएम में भाग लेने वाले 1.25 लाख अभिभावकों के सुझाव शिक्षा निदेशालय पहुंच गए हैं। इनमें से करीब 80 फीसदी ने स्कूल खोलने का सुझाव दिया है। सभी अभिभावकों के सुझावों की विस्तृत रिपोर्ट दो से तीन दिन के भीतर तैयार होगी। समग्र शिक्षा अभियान के डैश बोर्ड में सोमवार शाम तक अपलोड हुए डाटा में 1.25 लाख अभिभावकों की राय से अवगत कराया गया है। उधर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी स्कूलों से…
Read Moreकंडक्टर भर्ती परीक्षा को नहीं किया जाएगा रद्द, गलत सवाल पूछने पर दिए जाएंगे ग्रेस मार्क
हमीरपुर/धर्मशाला/शाहपुर (कांगड़ा) हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की कंडक्टर भर्ती परीक्षा भले ही विवादों में है लेकिन इसे रद्द नहीं किया जाएगा। गलत सवाल पूछने का भी प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ग्रेस मार्क (कृपांक) देगा। यह फैसला आयोग की बैठक में लिया गया है। दूसरी ओर, आयोग ने पुलिस थाना शाहपुर में मनोज कुमार (26), गांव वोहरका डाकघर भाली तहसील जवाली जिला कांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि परीक्षा केंद्र हाईट कॉलेज छतड़ी (शाहपुर) में मनोज ने अपने मोबाइल से प्रश्नपत्र को सोशल मीडिया पर वायरल…
Read Moreप्रदेश सरकार ने देर रात जारी कर दिए 21 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादला आदेश
शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरा होने के बाद से बहुप्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल सोमवार देर रात हो गया। कार्मिक विभाग ने सात जिलों के डीसी समेत कुल 21 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें विवादों में रहे चंबा जिले के उपायुक्त के अलावा राजधानी शिमला, ऊना, किन्नौर, बिलासपुर, लाहौल स्पीति और हमीरपुर जिले के डीसी बदल दिए गए। सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदित्य नेगी को डीसी शिमला लगाया गया है। इसके अलावा विवेक भाटिया को हटाकर विशेष सचिव राजस्व एवं निदेशक पर्यावरण विज्ञान…
Read Moreकंगना को सरेआम दुष्कर्म की धमकी, बवाल हुआ तो वकील ने माफी मांगते कहा हैक हो गई आईडी
सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज कर ली। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। अभिनेत्री की इस पोस्ट एक वकील ने उन्हें सरेआम दुष्कर्म की धमकी दे डाली। दरअसल नवरात्रि के पहले दिन कंगना रणौत ने अपनी कुछ तस्वीरें फेसबुक पर साझा की थीं। इसी पोस्ट में उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था,…
Read Moreडांस टीचर की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, तीन गिरफ्तार
मुरादाबाद चार दिन पहले घर से निकले डांस टीचर आकाश (25) की उसके तीन साथियों ने ही हत्या कर शव हर्बल पार्क के निकट झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों अजय, राजीव सैनी और वरुण को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर डांस टीचर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा है। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा जा रहा है।…
Read Moreविधानसभा का सत्र आज से शुरू, कृषि कानूनों के विरोध में पेश होगा विधेयक
चंडीगढ़ नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब सरकार का विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू होगा। सत्र में कृषि कानूनों पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से विधेयक पेश किया जाएगा। सत्र के संबंध में आयोजित विधायक दल और मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वसम्मति से सूबे में कृषि कानूनों को लागू नहीं करने की वकालत की गई। साथ ही इस मुद्दे पर कोई भी कानूनी और वैधानिक फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया। मंत्रिमंडल ने यह फैसला किया कि सोमवार को विधानसभा के शुरू हो…
Read Moreआज से कंटेनमेंट जोन से बाहर स्कूल खोलने का फैसला, एसओपी जारी
चंडीगढ़ उत्तर प्रदेश के साथ ही आज से पंजाब में भी 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने जा रहे हैं। पंजाब सरकार ने कंटेनमेंट जोन से बाहर स्कूल खोलने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। एसओपी लागू कराने के लिए विशेष टीमों का भी गठन किया गया है। हालांकि स्कूल खोले जा रहे हैं लेकिन ऑनलाइन शिक्षा ही अध्यापन की प्राथमिक विधि रहेगी। इस बार में पहले ही सूचित किया जा चुका है। सभी विद्यार्थियों…
Read Moreजम्मू-कश्मीर के विकास का खाका तैयार, पंचायती राज कानून में संशोधन, आदेश जारी
जम्मू/नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर में जिला स्तर पर वार्षिक बजट जारी करने वाले विकास बोर्ड अब नहीं होंगे। बोर्ड की जगह जिला विकास परिषद लेगी। हर जिले में एक जिला योजना समिति होगी। इस समिति का काम विकास का खाका तैयार करना होगा। कार्यों की प्राथमिकता से लेकर अविलंब क्रियान्वयन की रूपरेखा यही समिति तैयार करेगी। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने जम्मू-कश्मीर पंचायती राज कानून, 1989 में संशोधन को लेकर आदेश जारी किया। पूर्ववर्ती व्यवस्था में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जिला विकास बोर्ड के अध्यक्ष हुआ करते थे।…
Read More