दुनियाभर के सौर वैज्ञानिक जुटे दुर्लभ सूर्य ग्रहण के बाद अब ‘कोरोना’ के अनोखे रहस्य को सुलझाने में

नैनीताल रविवार के दुर्लभ वलयाकार (रिंग नुमा) सूर्यग्रहण से सौर वैज्ञानिकों को सूर्य से जुड़े एक आश्चर्यजनक और अनोखे रहस्य को सुलझाने का मौका मिला है। विश्व भर के सौर वैज्ञानिक अब इसके विश्लेषण में जुट गए हैं। यह संयोग है कि सूर्य पर ग्रहण लगे तभी कोरोना नजर आता है और पृथ्वी पर कोरोना नजर आए तो ग्रहण लग जाता है लेकिन रहस्य इन दोनों का ही अब तक अनसुलझा और वैज्ञानिकों के लिए चुनौती बना हुआ है। सूर्य के वातावरण में स्थित परत कोरोना कहलाती है। यह सामान्य…

Read More

कोरोना के इलाज की फीस होगी तय, पालन न करने वाले निजी अस्पताल होंगे बंद

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब सरकार निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए कीमतें निर्धारित करेगी और इसका पालन न करने वाले अस्पताल बंद कर दिए जाएंगे। फेसबुक पर लाइव प्रोग्राम ‘कैप्टन से सवाल’ के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के लिए फीस ढांचे को सोमवार तक अंतिम रूप दिया जाएगा। निजी अस्पतालों द्वारा ज्यादा फीस लेने की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने इसको ‘जन विरोधी और देश विरोधी’ करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि निजी संस्थाओं को लोगों की जिंदगी…

Read More

सलमान को किया गिरफ्तार, इनामुल के संपर्क में था युवक  : यूपी एटीएस

जम्मू उत्तर प्रदेश एटीएस (एंटी टेरर स्क्वायड) ने रविवार को रामबन जिले के मैत्रा गांव से सलमान खुर्शीद वानी नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यूपी एटीएस ने पिछले सप्ताह बरेली जिले में मोहम्मद इनामुल नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया था। इनामुल पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का दुरुपयोग कर युवाओं को आतंकी तंजीमों में भर्ती करने के लिए प्रोत्साहित करता था। रामबन में पकड़ा गया युवक सलमान खुशीद वानी (25) भी उसके संपर्क में था। वानी को कानूनी औपचारिकताएं पूरी…

Read More

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर के तबादला आदेश रद्द

बिलासपुर पीपीई किट्स घोटाले की विजिलेंस जांच के बीच बिलासपुर में बतौर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यरत डॉ. प्रकाश दड़ोच का तबादला सार्वजनिक हितों का हवाला देते हुए निदेशालय ने शुक्रवार को रद्द कर दिया है। राज्यपाल की अधिसूचना के अनुसार डॉ. दड़ोच अब जिला बिलासपुर में ही अपनी आगामी सेवाएं देंगे। वहीं, स्वास्थ्य ने कोरोना को इस तबादले के रद्द करने की वजह बताया है। स्वास्थ्य विभाग ने 18 मई को डॉ. प्रकाश दड़ोच के तबादले के आदेश जारी किए थे। वहीं, डॉ. घनश्याम को बिलासपुर में सीएमओ पद…

Read More

सैनिटाइजर घोटाले में आला अधिकारियों की जानकारी के बिना ही की खरीद, विजिलेंस जांच में आया सामने

शिमला सचिवालय में हुए सैनिटाइजर घोटाले में अब तक की विजिलेंस जांच में यह साफ हो गया है कि सचिवालय प्रशासन विभाग के आला अधिकारियों की जानकारी के बिना ही पूरी खरीद की प्रक्रिया को अपने हिसाब से अपना लिया गया। कोविड के दौरान ज्यादातर अधिकारी घर से या फोन पर ही काम कर रहे थे। ऐसे में कोविड जैसी महामारी के दौरान भी भ्रष्टाचार का खेल करने वालों ने उनकी गैर मौजूदगी का पूरा फायदा उठाया। जांच के अनुसार 18 मार्च को जारी सप्लाई आर्डर में तीन हजार सैनिटाइजर…

Read More

टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बाहरी राज्यों से आने वाले खरीदारों को दी जाएगी फल मंडियों में कारोबार की अनुमति

शिमला जुलाई माह में शुरू होने वाले सेब सीजन के लिए बाहरी राज्यों से आने वाली खरीदारों (लदानियों) को पांच दिन क्वारंटीन में रखने के बाद कोरोना टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही खरीदारों को फल मंडियों में कारोबार की अनुमति दी जाएगी। बाहरी राज्यों से आने वाले ऐसे खरीदार जो अपना कोरोना टेस्ट करवाकर सेब कारोबार के लिए आएंगे, उनकी रिपोर्ट जांचने के बाद उन्हें मंडियों में काम की अनुमति दी जाएगी। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना वायरस संक्रमण के…

Read More

कई रूटों पर निजी बसें दौड़नी शुरू, मंत्रिमंडल की बैठक में निजी बस ऑपरेटरों को दी जाएगी राहत : मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर

शिमला हिमाचल में आज से कई रूटों पर निजी बसें दौड़नी शुरू हो जाएंगी। ये बसें उन रूटों पर दौड़ेंगी, जहां सवारियों की आवाजाही ज्यादा होगी। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर्स संघ ने परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और निदेशक परिवहन कैप्टन जेएम पठानिया के साथ वीडियो कांफ्रेंस में लिया। हिमाचल में 3 माह से प्राइवेट बसें खड़ी हैं। परिवहन मंत्री के आश्वासन पर यह तय हुआ कि सोमवार से उस रूट पर बसें चलेंगी, जिस रूट पर ज्यादा जरूरत है तथा जो बसें अपना खर्चा निकाल सकती हैं।…

Read More

क्राइम ब्रांच ने 46 विदेशी जमातियों के खिलाफ दायर किए 12 आरोप पत्र

नई दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को 46 विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक नया आरोप पत्र और 11 पूरक आरोप पत्र दाखिल किए। चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गुरमोहिना कौर के समक्ष पुलिस ने आरोप पत्र दायर किए। इन आरोप पत्रों पर अदालत जून के आखिरी सप्ताह और जुलाई में संज्ञान लेगी। पुलिस ने आरोपपत्रों में कहा कि विदेशी नागरिकों ने निजामुद्दीन मरकज में हुई तब्लीगी जमात में हिस्सा लिया था, जो कथित तौर पर देशभर में कोरोना वायरस के प्रसार के…

Read More

दिल्ली-एनसीआर में बड़े भूकंप की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता : भूविज्ञान संस्थान

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में हाल में भूकंप के कई झटके आए हैं। ऐेसे में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के देहरादून स्थित स्वायत्तशासी संस्थान वाडिया हिमालयी भूविज्ञान संस्थान का कहना है कि ऐसे झटके असामान्य नहीं हैं। यह संकेत देते हैं कि इस क्षेत्र में तनाव ऊर्जा का निर्माण हो रहा है। इसलिए बड़े भूकंप की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अगर सावधानी बरती जाए तो भूकंप से नुकसान कम हो सकता है। संस्थान ने स्पष्ट करते हुए कहा कि अब भूकंप को दर्ज करने का नेटवर्क काफी बेहतर…

Read More

पीएम मोदी आज करेंगे गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ

लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में अपने आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत प्रदेश के 31 जिलों का चयन किया गया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम शनिवार को 11 बजे वेबकास्ट  (www.pmindiawebcast.nic.in) किया जाएगा। ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ 125 दिनों की अवधि का होगा। इसे देश के उन 116 जिलों में संचालित किया जाएगा, जिनमें प्रवासी कामगारों संख्या…

Read More