मनचले ने क्वारंटीन सेंटर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़, आरोपी अरेस्ट

हल्द्वानी गुसाईपुर आनंदपुर स्थित प्राइमरी स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में घुसकर रविवार की सुबह एक मनचले ने युवती से छेडख़ानी कर दी। युवती के शोर मचाने पर सेंटर में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद युवक को मुखानी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्कूल के सहायक अध्यापक लाल नाथ गोस्वामी ने बताया कि पूरनपुर निवासी जोगेंद्र सिंह का नौकर रिंकू रविवार की सुबह क्वारंटीन सेंटर में घुस गया। उसने आनंदपुर की प्रवासी युवती को अश्लील इशारे…

Read More

दून-नई शताब्दी एक्सप्रेेस के पहले ही दिन सारे टिकट बिके

देहरादून लॉकडाउन के चलते बीते 71 दिनों से ठप देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस आज से चलेगी। एक्सप्रेस के संचालन को लेकर रेलवे की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पहले ही दिन शताब्दी की सभी सीटों की बुकिंग हो गई थी। Unlock-1: उत्तराखंड में एक जून से इंटर स्टेट आवाजाही के लिए पास अनिवार्य, क्या मिली राहत कहां रहेगी पाबंदी, पढ़ें… दून स्टेशन निदेशक गणेश ठाकुर ने बताया कि ट्रेन के संचालन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। ट्रेन को पूरी तरह सैनिटाइज करने…

Read More

आज से खुली विश्व धरोहर फूलों की घाटी, अभी पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

जोशीमठ विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज एक जून से खोल दी गई है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ किशन चंद्र ने बताया कि घाटी को खोल दिया गया है। अभी लॉकडाउन के कारण घाटी में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक है। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद ही पर्यटकों को जाने की अनुमति दी जाएगी। विश्व धरोहर फूलों की घाटी में फूल खिलने शुरू हो गए हैं। फूलों की घाटी के करीब दो किलोमीटर तक बर्फ हटाने के बाद नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से घाटी…

Read More

आज से पंजाब में दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलेंगे

चंडीगढ़ शराब की दुकानें सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुलने का फैसला 8 जून से खुल सकते हैं धार्मिक स्थल, शॉपिंग माल और होटल 30 जून तक सूबे में रात 9 से सुबह 5 बजे तक धारा-144 लागू लॉकडाउन को खोलने के लिए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का अनुसरण करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 8 जून से राज्य में धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट, शापिंग मॉल आदि खोलने के लिए गाइडलाइन बनाने के आदेश जारी किए। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में 1 जून से…

Read More

घुसपैठ कर रहे तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर, तलाशी आभियान जारी

  जम्मू -कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकी घुसपैठ को नाकाम किया है। नियंत्रण रेखा के पास तीन पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही मुस्तैद जवानों ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि पाकिस्तानी सेना लगातार आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक हरकतें कर रही है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन करती है। पाकिस्तान की इन्हीं नापाक…

Read More

सेब कार्टन बिक्री व्यवस्था में किया बदलाव

शिमला सरकार ने बागवानों के लिए सेब कार्टन बिक्री व्यवस्था में पहली बार बदलाव किया है। अब बागवानों को विभिन्न कंपनियों के तैयार कार्टन गुणवत्ता और रेट के अनुसार खरीदने को उपलब्ध रहेंगे।  अभी तक सरकार की कार्टन बिक्री के लिए नोडल एजेंसी के रूप में काम कर रही एचपीएमसी कार्टन बनाने वाली कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित करती थी। सबसे कम रेट देने वाली कंपनी को कार्टन आपूर्ति का काम सौंप दिया जाता था। नई व्यवस्था के अनुसार इस सीजन से विभिन्न कंपनियां बागवानों को उनकी पसंद का कार्टन उपलब्ध…

Read More

जयराम सरकार ने शराब और पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी को दी मंजूरी, अधिसूचना लागू

शिमला जयराम मंत्रिमंडल के फैसले के बाद सोमवार से सूबे में शराब और पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाएगा। सरकार ने शराब पर लगने वाले विशेष सेस और पेट्रोल-डीजल पर बढ़े वैट की अधिसूचना लागू कर दी है। अधिसूचना रविवार रात 12 बजे से लागू होगी और सोमवार से दोनों तरह के उत्पादों के दाम बढ़ेंगे। पिछले दिनों कैबिनेट ने विभिन्न प्रकार की शराब पर 5, 10 व 25 फीसदी अतिरिक्त कोविड सेस लगाने की मंजूरी दी थी। साथ ही पेट्रोल डीजल पर सीधे तौर पर एक-एक रुपये प्रति लीटर की दर…

Read More