पत्रकार राजदेव मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, ‘आरोपियों को नहीं मिली जमानत’

नई दिल्ली: बिहार के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि हत्या के इस मामले में 6 आरोपियों को फिलहाल जमानत नहीं मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश देते हुए तीन और अहम आदेश जारी कर दिए। -पहला सीबीआई तीन महीने के भीतर जांच पूरी करे -दूसरा सिवान के सेशन जज सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाख़िल कर बताए कि शहाबुद्दीन और तेज प्रताप को समारोह में बुके देने वाले फ़ोटो के वक़्त आरोपी मोहम्मद कैफ़ और मोहम्मेद जावेद को क्या भगोड़ा…

Read More

आतंकवाद और एनएसजी पर ब्राजील का साथ: मोदी

पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील को भारत का स्वाभिक सहयोगी बताते हुए आज कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता पर उसका समर्थन सराहनीय है। मोदी ने यहां ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद मीडिया से कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर आस्था रखने वाला ब्राजील भारत का पुराना दोस्त और स्वाभिक सहयोगी है। आतंकवाद और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता पर उसका साथ मिला है। भारत इसके लिए ब्राजील का आभारी है। पूरी दुनिया…

Read More

कश्मीर अशांति के 100 दिन पूरे, आम जनजीवन हुआ सबसे ज्यादा प्रभावित

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिला के कोकरनाग इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर में चल रही अशांति के रविवार को 100 दिन पूरे हो गए। इस दौरान अलगाववादियों द्वारा आहूत हड़ताल और प्रशासनिक पाबंदियों की वजह से आज 100वें दिन भी आम जनजीवन प्रभावित रहा है। हालांकि स्थिति में सुधार को देखते हुए आज घाटी से कर्फ्यू हटा दिया गया। मौजूदा आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अलगाववादियों की ओर से बुलाई गई हड़ताल…

Read More

आदित्य नारायण के गानों पर झूमा कुल्लू

> कुल्लू: अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की छठी सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड के मशहूर पाश्र्व गायक आदित्य नारायण के नाम रही। पाश्र्व गायक आदित्य नारायण ने मंच पर आते ही पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा गाने से अपने कार्यक्रम की शुरूआत की। उसके बाद गायक आदित्य ने इश्क किया, इश्क किया, पहला नशा पहला खुमार नया प्यार है नया इंतजार, तेरी जिंदगी अब मेरी जिंदगी है व तेरे बिना अब हम जी न सकें इत्यादि गाने गाए। अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की छठी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि भाग…

Read More

एक स्कूल में 2 प्रिंसीपल, मचा बवाल

सुजानपुर: जहां गुरुओं का सम्मान करना सिखाया जाता है, उन्हीं गुरुओं की सरपरस्ती में अब स्कूल के 2 मुखिया आपस में लड़ाई-झगड़ा करें तो फिर भला बच्चे क्या सीखेंगे। ऐसा ही हो रहा है जिला के पुराने स्कूलों में शुमार राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल जंगलबैरी में, जहां पर इन दिनों 2 प्रधानाचार्य तैनात हैं। बता दें कि अगस्त माह में यहां पर पहले एक ही महिला प्रधानाचार्य थीं मगर उसी माह यहां पर स्थानांतरित होकर एक अन्य प्रधानाचार्य आ गया, जिन्होंने यहां पर पदभार भी संभाल लिया, मगर पहले से तैनात…

Read More

स्टोर में आग लगने से 2 लाख का नुक्सान

चम्बा: रविवार शाम को नगर के कसाड़का मोहल्ला के एक घर की ऊपरी मंजिल के स्टोर में आग लगने से करीब 2 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। राहत की बात यह रही है कि इस आग लगने की घटना में किसी प्रकार के जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि घर की ऊपरी मंजिल में करवाचौथ के व्रत का सामान दुकान के लिए रखा हुआ था, जोकि पूरी तरह से आग की इस घटना की भेंट चढ़ गया है। जानकारी के अनुसार अतर सिंह पुत्र बिशन सिंह…

Read More

ऐतिहासिक मैच का गवाह बना धर्मशाला

> धर्मशाला: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को हुए भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले के साथ ही स्टेडियम के इतिहास के साथ ही भारतीय टीम के 900वें वनडे मैच की मेजबानी करने का अध्याय जुड़ गया है। इसके बाद आने वाले मैच में जब भी भारतीय टीम के मुख्य मैचों का इतिहास खंगाला जाएगा तो धर्मशाला स्टेडियम का नाम भी सामने आएगा। धर्मशाला में खेले गए इस ऐतिहासिक मैच के साथ ही भारतीय टीम 900 वनडे मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले भारतीय टीम धर्मशाला स्टेडियम में…

Read More

मोदी की रैली में पानी की बूंद-बूंद को तरस जाएंगे लोग, जानिए वजह?

< मंडी  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली में सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी होगी कि बिना इजाजत परिंदा भी पर नहीं मार सकेेगा। प्रधानमंत्री तीन स्तरीय सुरक्षा पहरे में रहेंगे। मंच के साथ व आसपास एस.पी.जी. कमांडो, उसके बाद सी.आई.डी. और तीसरे चरण में पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। वहीं रैली में आम जनता को भी कई बंदिशों से गुजरना पड़ेगा। दरअसल रैली में आम जनता सहित कोई भी पानी की बोतल तक लेकर अंदर नहीं जा सकेगा। न ही खाने-पीने का सामान अंदर ले जाने की…

Read More

PM मोदी के मुरीद हुए ट्रंप

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के बीच कड़ी टक्कर है। हिलेरी ने कई मुद्दों पर ट्रंप को घेरा है। अलग-अलग मुद्दों पर घिरे ट्रंप ने अब अमेरिका में रह रहे भारतीयों को खुश करने की कोशिश की है। ट्रेंप ने भारतीयों का ध्यान खींचने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी कार्ड केला है। दरअसल  ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। इन कारणों से ट्रंप ने की मोदी की तारीफ –…

Read More

BRICS: चीन के सामने मोदी की PAK को फटकार, बताया आतंकवाद का गढ़

<> गोवा: बिम्सटेक सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। ब्रिक्स नेताओं के स्वागत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी आर्थिक खुशहाली के लिए प्रत्यक्ष खतरा आतंकवाद से है, त्रासदपूर्ण है कि यह एेसे देश से हो रहा है जो भारत के पड़ोस में है। आतंकवादियों को सजा मिले इनाम नहीं पीएम मोदी ने पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि दुनिया भर के आतंकवाद के माड्यूल इसी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने हाल ही में पैरिस क्लाइमेट समझौते पर हस्ताक्षर किया है। हम…

Read More