अस्पतालों में होगा पर्चियों का ऑडिट

चंबा। अस्पतालों में अब एक रोगी की दो पर्चियां बनेंगी। इसमें एक पर्ची रोगी को मिलेगी, जबकि दूसरी डुप्लीकेट पर्ची कार्यालय के रिकार्ड में रखी जाएगी। यह बात उपायुक्त संदीप कदम ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य विभाग के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पतालों में रोगियों के लिए लिखी जाने वाली दवाइयों के ऑडिट की व्यवस्था शुरू की जाएगी। इससे यह पता चल सकेगा कि चिकित्सक जेनरिक दवाइयां लिख रहे हैं या नहीं। उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को…

Read More

बैंक बंद मिलने पर भटकते रहे लोग

धर्मशाला। यूनाइटेड फोर्म ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बुधवार को जिला भर में तमाम बैंक बंद रहे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बैंकाें के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। यूनियन के अध्यक्ष जेपी वर्मा और सचिव आरएस राणा ने बताया कि एसोसिएशन ने वेतन पुनर्निरीक्षण शीघ्र करने, जन एवं श्रम विरोधी बैंकिंग और रिफॉर्म पर रोक लगाने आदि मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की है। उन्होंने कहा कि भारत में विदेशी बैंक की शाखाएं खुल रही हैं। सरकार निजी बैंक शाखाएं खुलने पर रोक लगाए। हड़ताल के कारण बैंकों…

Read More

फौजी हत्या कांड में पुलिस को मिले सुराग

पालमपुर (कांगड़ा)। अप्पर डाढ में नायब सूबेदार की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस चार-पांच लोगों से पूछताछ करने में जुट गई है। पुलिस ने एक महिला से भी पूछताछ की है। रविवार रात अप्पर डाढ में नायब सूबेदार विनोद कुमार की हत्या कर दी गई थी। जिसके चलते पुलिस ने चार पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने में तलब किया। हालांकि, अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस बुधवार दिनभर घटनास्थल अप्पर डाढ में तथ्य जुटाने में लगी…

Read More

22 तक नहीं बारिश की संभावना

पालमपुर (कांगड़ा)। गेहूं की फसल के बेहतर उत्पादन के लिए बारिश की आस लगाए बैठे किसानों को अभी तक मायूसी झेलनी पड़ेगी। आने वाले चार दिन तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। जिला कांगड़ा में नौ नवंबर को 3.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जिसके बाद अभी तक बारिश नहीं हुई है। इससे गेहूं की फसल को सूखे की मार झेलनी पड़ रही है। इस साल नवंबर के बाद 39 दिन तक बारिश नहीं हुई है। इससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर…

Read More

पदम और सपना बेस्ट छात्र-छात्रा

बंजार (कुल्लू)। बंजार घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोटला में बुधवार को सालाना समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने स्कूली छात्र-छात्राओं की हौसलाफजाई कर उन्हें पुरस्कृत किया। स्कूल पहुंचने पर उपायुक्त राकेश कंवर का स्कूल प्रशासन की ओर से पारंपरिक तरीके से शानदार स्वागत किया गया। उन्होंने इस अवसर पर संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने को कहा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी संस्कृति को बचाए रखने के…

Read More

दिनेश गुलेरिया मुख्य संरक्षक बनाए

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ जिला कुल्लू के प्रधान इंद्रदत्त शर्मा ने संघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें दिनेश गुलेरिया को मुख्य संरक्षक, जबकि मंगत राम को मुख्य सलाहकार बनाया गया। इसके अलावा मनोज शर्मा, कल्पना शर्मा, योगराज कौशल, वत्सला बंसल, धर्मपाल सर्वटा, नंदलाल ठाकुर और धर्मपाल को संरक्षक नियुक्त किया गया। प्रभात ठाकुर, सोमदत्त, राजेश परमार तथा भीम सिंह को उपप्रधान की कमान सौंपी गई। सूरज हांडा को संयुक्त सचिव और अंजू हाजरी, सुभाष शर्मा, आशा देवी तथा देवानंद को सह सचिव का पदभार सौंपा गया। इसके…

Read More

गेहूं की फसल पर चलवाया ट्रैक्टर

पंजावर/हरोली (ऊना)। पंडोगा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने खेत में ट्रैक्टर चलवाकर गेहूं की फसल उजाड़ दी। दो किसानों ने इसकी पुलिस के पास शिकायत की है। शिकायतकर्ता पंचायत समिति के उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार और रामपाल ने पंडोगा पुलिस चौकी में दायर शिकायत पत्र में कहा कि उन्होंने गेहूं की फसल बीज रखी थी, जिस पर आरोपी ने ट्रैक्टर चलवा दिया। आरोपी ने पूरे खेत को खोद डाला। इससे इन दोनों की करीब 25 कनाल भूमि पर उगी गेहूं की फसल नष्ट हो गई। इससे दोनों किसानों को करीब 60…

Read More

पाइप घोटाले में अफसर भी नपेंगे

ऊना। ग्राम पंचायत सिद्ध चलेहड़ में 45 पाइपों के गबन के मामले में आईपीएच विभाग के अफसर और कर्मचारी भी नप सकते हैं। इन पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने सिद्ध चलेहड़ पंचायत की प्रधान रवीना बीबी और उनके पति रुकमदीन के खिलाफ 45 पाइपों के गबन को लेकर मामला दर्ज कर रखा है। पंचायत प्रधान और उनके पति ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर रखी है। इनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सेशन कोर्ट में वीरवार…

Read More

बारिश के बिना मुरझाने लगी फसल

ऊना। जिला में मौसम की बेरुखी से कृषि कारोबार पर खतरे में बादल मंडराने शुरू हो गए हैं। हालत यह है कि बारिश न होने से गेहूं सहित अन्य फलदार पौधे मुरझाने शरू हो गए हैं। इस कारण किसान चिंतित हैं। समय पर वर्षा न होने से किसानों को पैदावार प्रभावित होने से साथ ही पशुओं के लिए चारे की समस्या भी विकराल रूप धारण कर गई है। यदि जल्द बारिश न हुई तो कृषि कारोबारियों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ सकता है। बारिश न होने की वजह…

Read More

प्रशासन के निर्देश दरकिनार

ऊना। जिले में हर वारदात के बाद एकाएक अलर्ट होेने वाली पुलिस बाद में ठंडी पड़ रही है। बहडाला इलाके के होटल में हमीरपुर के बड़सर की युवती को बंधक बनाकर दुराचार करने की वारदात को लेकर मामला दर्ज होेते ही होटलियर्स से पुलिस प्रशासन की बैठक हुई थी। बैठक में ऊना, अंब, चिंतपूर्णी समेत विभिन्न इलाकों के दर्जनों होटलियर्स ने हिस्सा लिया था। इस दौरान होटलियरों को निर्देश दिए गए थे कि वे होटलों के मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करें ताकि होटल में आने जाने वाले…

Read More