हाईकोर्ट ने मॉडल जेसिका लाल हत्याकांड मामले में उम्रकैद पाए सिद्धार्थ शर्मा उर्फ मनु शर्मा की पैरोल अवधि में संशोधन किया है। अदालत ने उसे अब 25 दिसंबर से एक जनवरी तक पैरोल दी है। जस्टिस हीमा कोहली ने मनु शर्मा के आग्रह को स्वीकार करते हुए कहा कि उसके पेपर 26 से आरंभ हो रहे हैं। ऐसे में वे 25 दिसंबर से एक जनवरी तक पैरोल दी हैं। अदालत ने इससे पूर्व 28 से 5 जनवरी तक पैरोल दी थी। मनु ने चंडीगढ़ में पेपर देने के लिए पैरोल…
Read MoreYear: 2013
सरकारी विभागों ने दबाए विद्युत बोर्ड के 19 करोड़
हमीरपुर। आधा दर्जन सरकारी विभाग विद्युत बोर्ड के करीब 19 करोड़ रुपये पर कुंडली मार कर बैठे हैं। बोर्ड द्वारा नोटिस भेजे जाने पर भी विभाग बिलों की अदायगी नहीं कर रहे हैं। विद्युत बोर्ड बिजली के बिलों की लेनदारी के बोझ तले दबता जा रहा है। विभिन्न विभागों और अन्य उपभोक्ताओं से लेनदारी कम होने की बजाए बढ़ती ही जा रही है। अगस्त 2013 तक जो लेनदारी लगभग 13 करोड़ 32 लाख रुपये थी वह 30 नवंबर तक 2013 तक बढ़कर लगभग 19 करोड़ रुपये हो गई है। विद्युत…
Read Moreहत्या के आरोपियों पर कार्रवाई करें
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज में वुठवीं गांव में विवाहिता की मौत को लेकर मसरेड़ू गांव के एक प्रतिनिधिमंडल एसपी वीना भारती से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मृतका के परिजनों पर आरोप लगाया है मृतका रुचि शर्मा के ससुरालियों ने साजिश के तहत उनकी बेटी की हत्या की है। मृतका के चाचा विद्यासागर ने बताया कि रुचि शर्मा का पति मौत के पांच दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा है जिससे साफ जाहिर है कि उनकी बेटी रुचि शर्मा की हत्या एक साजिश के तहत की गई है। पुलिस प्रशासन ने मृतका…
Read Moreसाहब! मंदिर के चढ़ावे का हो रहा दुरुपयोग
अवाहदेवी(हमीरपुर)। शनिदेव मंदिर बगबाड़ा में मंदिर कमेटी की सदस्यता न मिलने के विरोध में गांव का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और मंदिर कमेटी में सदस्यता दिलाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल वार्ड सदस्य अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में उपायुक्त से मिला है। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया है कि शनिदेव मंदिर बगबाड़ा में चढ़ावे का दुरुपयोग किया जा रहा है। आय व्यय में कमेटी के करीब एक दर्जन सदस्य गोलमाल कर रहे हैं। हालांकि मंदिर कमेटी के सदस्यों का चुनाव भी बंद कमरे में किया गया है। उन्होंने बताया कि…
Read Moreमांगों को लेकर भड़के प्रयोगशाला कर्मचारी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश (शिक्षा) प्रयोगशाला कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश गौतम ने कहा कि पिछले 27 वर्षों से उनकी एक भी मांग पूरी नहीं हो पाई है। शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों प्रयोगशाला कर्मचारियाें में सरकार और शिक्षा विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। मांगों को लेकर संघ कई बार मुख्यमंत्री से मिल चुका है। मुख्यमंत्री ने मांगें पूरा करने का आश्वासन भी दिया था लेकिन आज दिन तक उनकी किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी ग्रेड पे मिल चुका है। केवल…
Read Moreजिला में रखे जाएंगे 16 भाषा अध्यापक
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग भाषा अध्यापकों के बैच अनुसार पदों को भरने जा रहा है। जिला में विभिन्न वर्गों के 16 पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। सामान्य वर्ग के 9, सामान्य (आईआरडीपी) के 2, एससी का 1, एससी (आईआरडीपी) का 1, एससी (डब्ल्यूएफएफ) का 1, ओबीसी का 1, एसटी वर्ग का 1 पद भरा जाएगा। पदों को भरने के लिए साक्षात्कार जनवरी में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को 2 जनवरी 2014 तक आवेदन करना होगा। उसके बाद दिए गए आवेदन…
Read More12 हजार मीट्रिक टन निर्माण सामग्री पकड़ी
बड़सर(हमीरपुर)। सिरहाली खड्ड कुर्याह में अवैध रूप से रखी गई 12 हजार मीट्रिक टन निर्माण सामग्री पकड़ी गई। निर्माण सामग्री में पत्थर, रेता बजरी खड्ड में डंप कर रखा हुआ था। एसडीएम बड़सर की अगुवाई में माइनिंग अधिकारी एवं डीएसपी बड़सर ने शुक्रवार शाम साढ़े तीन बजे कार्रवाई की तथा निर्माण साम्रग्री जब्त की। प्रशासन ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। सोमवार को 12 बजे निर्माण सामग्री की नीलामी कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के व्यक्ति ने अवैध खनन तथा सामग्री डंप करने की…
Read Moreआयुष, सुमन, दीपक और नेहा दौड़ में अव्वल
हमीरपुर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग में लड़के एवं लड़कियों को 3000 मीटर तथा 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग में 5000 मीटर की दौड़ों का आयोजन सिथेंटिक ट्रैक अणु में किया गया। प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से 225 धावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लोनिवि के अधिशासी अभियंता नरेन्द्रपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर नरेन्द्र पाल ने धावकोें को संबोधित करते हुए कहा कि पहाड़ी प्रदेश होने के कारण बच्चों में लंबे समय तक दौड़ने की…
Read Moreबड़सर तहसील कार्यालय में स्टाफ नहीं
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल की तहसील कार्यालय में लोगों को तीसरे दिन प्रमाण पत्र मिल रहे हैं। हालत यह है कि दूर दराज से आई महिलाओं और अन्य लोगों को सारा दिन इंतजार कर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मौजूदा समय में कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर नहीं है तथा कार्यालय में लिपिक के तीन पद रिक्त हैं। सीपीएस एवं अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद कार्यालय में रिक्त पद नहीं भर पाए हैं। कंप्यूटर पर अकेले एक कर्मचारी को 10 घंटे ड्यूटी देने को बाध्य होना पड़ रहा है। भोटा के…
Read Moreफर्जी डीओ लेने और देने वाला फंसा!
शिमला। फर्जी डीओ मामले में एक कर्मचारी नेता भी जांच के दायरे में आ गया है। अब उससे भी पूछताछ की जाएगी। सचिवालय के बाद अब पुलिस शिक्षा निदेशालय में फर्जीवाड़े की कुछ और संभावनाएं तलाशने की बात कर रही है। शिक्षा निदेशालय में तबादले के लिए पहुंचने वाले डीओ सचिवालय से डाक से आते हैं या फिर खुद भी ले जा सकते हैं। इस दिशा में भी छानबीन होगी कि अगर केवल डाक से आने वाले डीओ ही मान्य हैं तो कर्मचारी नेता के साथ-साथ उन कर्मचारियों को भी…
Read More