मंडी। मध्य हिमालय जलागम परियोजना के तहत प्रथम चरण में मंडी मंडल के तहत 33.21 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह जानकारी डीसी देवेश कुमार ने शनिवार को परियोजना से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। अवसर पर उन्होंने बताया कि मध्य हिमालय जलागम परियोजना के तहत मंडी मंडल में जिले की 95 पंचायतों को शामिल किया है। उन्होंने बताया कि परियोजना का दूसरा चरण प्रथम अप्रैल 2013 से आरंभ हुआ है। चालू वित्त वर्ष में 5.94 करोड़ रुपये विभिन्न कार्यों पर व्यय…
Read MoreYear: 2013
भाजपा ने बढ़ाई है मजदूरों की दिहाड़ी
मंडी। सदर भाजपा मंडी की बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष डीडी ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर संगठन की मजबूती और कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं कार्य प्रणाली पर विचार-विमर्श किया गया। मंडल अध्यक्ष डीडी ठाकुर ने कहा कि सदर भाजपा चट्टान की तरह एकजुट और मजबूत है। आने वाले लोस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ग्राम शक्ति केंद्रों और शहरी केंद्रों का दौरा किया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार भी केंद्र की यूपीए सरकार की तरह जन कल्याणकारी…
Read Moreढाई फीसदी से अधिक न कमाएं मुनाफा
मंडी। मंडी जिले में थोक और परचून मुनाफाखोरी की दरें तय कर दी गई हैं। प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के तहत जिला दंडाधिकारी मंडी देवेश कुमार ने मंडी में विभिन्न वस्तुओं के थोक और परचून में विक्रय करने पर अधिकतम तथा न्यूनतम मुनाफा अर्जित करने की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के तहत खाद्य और उनसे निर्मित पदार्थों, गुड़, शकर, चीनी, सभी प्रकार की दालें, पेपर, ऊनी कपड़े और खाद्य तेल के थोक विक्रय पर अढ़ाई फीसदी और परचून विक्रय पर साढ़े पांच प्रतिशत मुनाफा तय किया…
Read Moreअवैध शराब की 48 बोतलें बरामद
गोहर (मंडी)। पुलिस ने जंजैहली के पास केऊली नाला में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ढाबे से 36 बोतलें देसी और 12 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की है। आरोपी की शिनाख्त पुलिस ने छवांग रिगजिन के रूप में की है। पुलिस थाना प्रभारी गोहर नवीन झालटा ने बताया कि जंजैहली पुलिस को इस बाबत सूचना मिली थी। पुलिस ने ढाबा मालिक हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी नवीन झालटा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Read Moreखांसी और जुकाम ने जकड़ा
चंबा। जिला वासियों को इन दिनों विभिन्न बीमारियों ने जकड़ लिया है। हवा में धूल बढ़ने व बारिश न होने से लोग बीमार हो रहे हैं। लिहाजा अस्पतालों में एलर्जीक बीमारियों से ग्रसित मरीजों की तादाद बढ़ गई है। बारिश न होने से लोगों में जुकाम, छाती जाम, खांसी के रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है। साथ ही सुबह-शाम शीत लहरों के कारण बढ़ी ठिठुरन से लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना सर्दी, जुकाम, खांसी से ग्रसित करीब 100 से 150 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं।…
Read Moreआत्महत्या के मामले में प्रेमी संग महिला कांस्टेबल गिरफ्तार
चंबा। जिला पुलिस के साथ अटैच सकोह बटालियन की महिला कांस्टेबल को एक विवाहित पुरुष के साथ अवैध संबंध रखना महंगा पड़ा। पुलिस ने सरोल पंचायत के सिद्धपुर गांव की विवाहिता इंदू की 19 जुलाई को जलने से हुई मौत के मामले में उसके पति नरेश पुत्र दिवान चंद और कांस्टेबल शिल्पा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 19 जुलाई को रात साढ़े 12 बजे के करीब जब इंदू पत्नी नरेश कुमार (30) संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गई थी।…
Read Moreयुवक ने गलती निगला जहरीला पदार्थ
चंबा। कोटी क्षेत्र के एक युवक ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवक के परिवार के सदस्यों ने तुरंत उसको क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मदन (19) गांव सलांह डाकघर कोटी ने गलती से जहरीला ने पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। यह देखकर युवक के अभिभावकों ने उसको प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। क्षेत्रीय…
Read Moreएफआरयू सलूणी को जल्द मिलेगी जमीन
धर्मशाला। तपोवन विस सत्र की कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि एफआरयू सलूणी के लिए जल्द ही जमीन मुहैया करवाई जाएगी। विभाग ने जो भूमि देखी है, उसकी वन विभाग से एनओसी ले ली जाएगी तथा निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। डलहौजी की विधायक आशा कुमारी की ओर से प्रश्नकाल में उठाए सवाल के जवाब में कौल सिंह ने कहा कि सलूणी एफआरयू अस्पताल के लिए जल्द ही नये भवन का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही पीएचसी बरांगल के लिए नए भवन…
Read Moreबिल जमा नहीं करवाया तो कटेंगे कनेक्शन
चंबा। बिजली बोर्ड ने बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। समय पर बिजली बिल की अदायगी न करने पर बोर्ड ने डिफाल्टर 100 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। अगर ये उपभोक्ता एक सप्ताह के भीतर बिल जमा नहीं करवाते हैं तो इनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। चंबा शहर के इन सौ उपभोक्ताओं ने बीते कुछ महीनों से बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। बताया जा रहा है कि इन लोगों के बिल की राशि पांच हजार से अधिक हो गई है।…
Read Moreछह पद भरेंगे, खाली रह जाएंगे 40 पद
चंबा। जिला चंबा में शारीरिक शिक्षकों के छह पद भरे जाएंगे। यह पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों का कमीशन हो चुका है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में 26 दिसंबर को चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र चैक किए जाएंगे। इसके बाद चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए जाएंगे। जिले के करीब 46 स्कूलों में पीईटी नहीं है। इन स्कूलों में लंबे समय से पीईटी के पद रिक्त चल रहे हैं। पीईटी न होने के कारण संबंधित स्कू लों के छात्रों को खेलकूद का प्रशिक्षण…
Read More