गारली में पलटी कार, कोई हताहत नहीं

बड़सर (हमीरपुर)। गारली के नजदीक सरला बड्डू मार्ग के पास मारुति सुजुकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई लेकिन किसी को चोट नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक शाम सवा पांच बजे अप्लयाड फार मारुति कार गारली से बिझड़ी की ओर जा रही थी। सामने से आ रही गाड़ी को पास देते समय मारुति कार अनियंत्रित होकर पलट गई लेकिन किसी को चोट नहीं आई है। चालक को गाड़ी से सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन मारुति गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगाें की मदद से मारुति कार को सीधा…

Read More

सोलन में पारा जमाव बिंदु के करीब

सोलन। ठंड का प्रकोप ने शहर को पूरी तरह से जकड़ लिया है। सोलन का न्यूनतम पारा जमाव बिंदु तक जा पहुंचा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि 17 दिसंबर को 0.8 डिग्री तक तापमान में गिरावट आ चुकी है। इसके अतिरिक्त अधिकतम तापमान भी 18.5 डिग्री तक गिर गया। बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम में आई गिरावट से शीतलहर का प्रकोप भी काफी बढ़ गया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश के आसार नहीं है। वहीं आसमान में बादल छाए रहेंगे।…

Read More

अवैध निर्माण के मामलों को जल्दी निपटाओ

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आयुक्त नगर निगम शिमला को आदेश दिए हैं कि अवैध निर्माण संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करें और अदालत के समक्ष रिपोर्ट पेश करें। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश कुलदीप सिंह की खंडपीठ ने प्रार्थी नीलम शर्मा द्वारा जनहित में दायर याचिका का निपटारा करते हुए अपने आदेशों में स्पष्ट किया है कि आयुक्त अगर आदेशों की अनुपालना में कोताही बरतते हैं तो उनके खिलाफ अवमानना का मामला चलाया जाएगा। नगर निगम शिमला की ओर से अदालत को बताया गया कि…

Read More

अगले सेमेस्टर में 31 तक लेना होगा दाखिला

शिमला। रूसा के तहत प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में बैठे तीनों संकाय के छात्रों के लिए कॉलेजों में रोल ऑन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी छात्रों को 31 दिसंबर तक मेजर विषय के शिक्षकों के पास नाम दर्ज करवाकर रोल ऑन एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए कॉलेज स्तर पर तिथि निर्धारित की गई है। कन्या महाविद्यालय में रोल ऑन के लिए 23, 24 और 26 दिसंबर की तिथि तय की गई है। प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने कहा कि इसके लिए फार्म तैयार…

Read More

योल छावनी के सैनिटरी इंस्पेक्टर को तीन साल की कैद

शिमला। धर्मशाला स्थित योल छावनी के सैनिटरी इंस्पेक्टर दीपक कुमार को फर्जी डिप्लोमा के आधार पर नौकरी पाने का दोषी करार देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिमला ने तीन साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। वर्ष 2010 में सीबीआई की शिमला शाखा ने दीपक कुमार के खिलाफ धारा 420, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद सीबीआई के अधिकारियों ने मामले की जांच की। सीबीआई के अनुसार जांच में पाया गया कि दीपक कुमार ने फर्जी डिप्लोमा सर्टिफिकेट के आधार पर सैनिटरी इंस्पेक्टर…

Read More

शिमला में मौसम का पहला हिमपात, तापमान गिरा

हिमाचल की राजधानी शिमला के कुफरी, जाखू और ऊंची चोटियों पर शनिवार देर शाम सात बजे मौसम का पहला हल्का हिमपात हुआ। हालांकि फाहे ज्यादा देर तक नहीं टिक सके, लेकिन जिस तरह से मौसम बना हुआ है, हिमपात की पूरी संभावना बनी हुई है। मनाली के सोलंगनाला और चंबा के डलहौजी में कभी भी फाहे उतर सकते हैं। ऊपरी चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। उधर, शिमला शहर में हल्की बूंदाबांदी और प्रदेश के अन्य जिलों में ठीकठाक बारिश हुई है। मौसम विभाग ने भी बर्फबारी की संभावना…

Read More

जमा दो की कंपार्टमेंट तोड़ी तो मिलेगा ये तोहफा

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) के तहत छात्रों को डायरेक्ट सेकेंड सेमेस्टर में प्रवेश मिल सकता है। जमा दो कक्षा में कंपार्टमेंट के कारण पहले सत्र में दस हजार से ज्यादा छात्रों को प्रवेश नहीं मिला था। अब कंपार्टमेंट का रिजल्ट आने के बाद जिन छात्रों ने अपनी कंपार्टमेंट क्लीयर कर ली है और उनका साल बर्बाद न हो, इसके लिए विवि प्रशासन ने कसरत शुरू कर दी है। पीजी की तर्ज पर इन छात्रों को भी दूसरे सत्र में डायरेक्ट एडमिशन की सुविधा मिलेगी। इसकी…

Read More

समैला से हजारों का सामान ले उड़े चोर

बलद्वाड़ा (मंडी)। हटली में चोरियाें का सिलसिला नहीं थम रहा। गत रोज चोरों ने समैला में एक घर में सेंधमारी कर सामान उड़ा लिया। वारदात के वक्त घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चोराें ने समैला निवासी रमेश चंद चौहान के घर सेंध लगाकर माइक्रोबेव और वीडियो कैमरे सहित अन्य इलेक्ट्रानिक चीजें उड़ा लीं। पुलिस के मुताबिक मकान मालिक दिल्ली में रहता है। परिवार की गैर मौजूदगी में चोराें ने घर पर सेंधमारी कर दी। रमेश चंद को घटना…

Read More

बैठक में न आने पर सचिव को नोटिस

पधर (मंडी)। पंचायत मसौली और चलारग के पंचायत सचिव को सेवा नियमों की अवहेलना की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। विकास खंड अधिकारी ने सचिव की मनमानी पर कड़ा संज्ञान लिया है। बीडीओ ने पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सचिव को दो दिन भीतर जवाब देने को कहा है। इस बीच स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की जा सकती है। विकास खंड अधिकारी द्रंग स्थित पधर ने पंचायत मसौली और चलारग के पंचायत सचिव को सरकारी सेवा नियमों की अवहेलना और बिना सूचना दिए बैठक…

Read More

एचआईवी एड्स बारे किया जागरूक

मंडी। सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाले खंड चिकित्सा अधिकारी बलद्वाड़ा की ओर से पहली से 31 दिसंबर तक मनाए जा रहे एड्स जागरूकता अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र बतैल में शिविर का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भांबला के प्रभारी डा. मुकेश चड्ढा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तय किए विषय, शून्य की ओर शून्य और नए एचआईवी संक्रमण, शून्य भेदभाव के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में डा. मुकेश चड्ढा और सोहन लाल स्वास्थ्य शिक्षक ने बताया कि…

Read More