अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के नलोह और सिक्करा दा परोह में हुए गोलीकांड तथा हत्या के विरोध में धीमान कल्याण महासंघ और स्वतंत्र किसान मोर्चा के पदाधिकारियों, सदस्यों और अन्य लोगों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के प्रति रोष व्यक्त किया गया। उपमंडल में बढ़ रही आपराधिक वारदातों पर चिंता व्यक्त करते हुए संघ ने मांग की है कि कातिलों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाए। अंब में प्रशासन की नाक तले चल रही गोलियां, पीड़ितों को सहायता देने में असमर्थ…
Read MoreYear: 2013
विंकल हत्या मामले में थाना पहुंचे ग्रामीण
रोहडू। विंकल हत्याकांड अभी तक पुलिस के लिए रहस्य बना है। हत्याकांड के सात माह बाद भी पुलिस के हाथ हत्यारों तक नहीं पहुंच सके हैं। बुधवार को टाऊ गांव के ग्रामीणों ने पुलिस थाना रोहडू पहुंचकर मामले में पुलिस की अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पुलिस कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया। टाऊ गांव के ग्रामीण राजिंद्र रांटा, विनय रांटा, भोपिंद्र रांटा, बंटू रांटा, राकेश, भोपिंद्र मेहता, रामकृष्ण रांटा, परवीण रांटा, अरुण रांटा, जोगिंद्र रांटा, दिनेश, रमेश चौहान, राजकुमार रांटा तथा दयाल रांटा ने बताया कि…
Read Moreकेन्या आंतकी हमला: मशहूर भारतीय मीडिया होस्ट रुहिला की दर्दनाक मौत
नैरोबी: नैरोबी के वेस्टगेट मॉल में हुए आतंकवादी हमले में कई भारतीय लोगों के मारे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। केन्या में बसी भारतीय मूल की मशहूर मीडिया पर्सनेलिटी रुहिला अद्वैत सूद भी इस हमले मारी गई हैं। इस्लाम आंतकवादियों द्वारा किए इस बर्बर हमले में अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकीहै। रुहिला हमले के समय वेस्टगेट मॉल के रूफटॉप कार पार्क में मौजूद थीं, जहां वह अपनी टीम के साथ बच्चों के लिए कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रही थीं। रुहिला के पति केतन सूद…
Read Moreसीने पर गोली खाकर की मां की रक्षा
नैरोबी: प्रम्सू की आयु तो सिर्फ आठ वर्ष थी, लेकिन उसमें गजब की हिम्मत थी, इसी लिए जब आतंकियों ने गोलियां बरसानी शुरू की तो वह मां के सामने खड़ा हो गया और अपने सीने पर गोली खा ली। मासूम की जान लेने के बाद भी आतंकियों ने फायरिंग नहीं रोकी। प्रम्सू की मुक्ता और बहन पूर्वी भी गोली लगने से घायल हैं। नैरोबी से प्रम्सू के पिता मनोज कुमार जैन अमर उजाला से फोन पर यह बताते हुए रो पड़े। वह नैरोबी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में…
Read Moreजीआईसी घंघासू बांगर से तीन शिक्षकों का तबादला
रुद्रप्रयाग। पूर्वी बांगर पट्टी के एक मात्र राजकीय इंटर कालेज घंघासू बांगर में शिक्षकों की कमी पहले से बनी है फिर भी नई स्थानांतरण नीति के तहत विद्यालय से एक प्रवक्ता समेत तीन शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया। इनके स्थान पर किसी भी शिक्षक की तैनाती नहीं हो पाई है। जीआईसी घंघासू बांगर में पूर्वी बांगर पट्टी के उच्छोला, भौंर, मथ्यागांव, बक्सीर, भुनालगांव, डांगी व खौड़ आदि स्थानाें से छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं। वर्तमान में विद्यालय में 500 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। पीटीए अध्यक्ष बलवीर सिंह राणा, हुकुम…
Read Moreकेदारनाथ का दौरा करेंगे मुख्य सचिव
केदारनाथ। प्रदेश के मुख्य सचिव सुभाष कुमार मंगलवार को केदारनाथ का दौरा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव चॉपर से सुबह केदारनाथ पहुंचेंगे। यहां से वह केदारनाथ पैदल मार्ग से नीचे सोनप्रयाग आएंगे। माना जा रहा है कि आगामी एक अक्तूबर से दोबारा शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर यह कसरत की जा रही है। मुख्य सचिव धाम सहित पैदल मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगे। पल-पल बदलता रहा मौसम केदारनाथ। सोमवार को केदारनाथ में मौसम पल-पल बदलता रहा। सुबह चटक धूप खिली,…
Read Moreबिजली और सड़क के लिए कर्मीवासी परेशान
बागेश्वर। कपकोट के कर्मी क्षेत्र में सड़कें नहीं खुल पाने के कारण यातायात के लिए लोग परेशान हैं। कर्मी की पहले फेज की जल विद्युत परियोजना में अव्यवस्था को लेकर भी ग्रामीण खफा हैं। सोमवार को तमाम ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। पिछले महीने की बारिश में पिंडर के सभी पैदल पुल बह गए थे। उच्च हिमालय को जोड़ने वाले मोटर मार्ग भी ध्वस्त हुए। यातायात संपर्क कट जाने के कारण लोगों को दिन भर पैदल चलकर तहसील मुख्यालय आना पड़ता है। यहां जनजीवन पटरी से उतरा हुआ है।…
Read Moreमांगों की अनदेखी पर टंगड़िया का आमरण अनशन शुरू
बागेश्वर। गांव गरीब महिला उत्थान मंच के बैनर तले मंच के संस्थापक बिशन सिंह टंगड़िया ने यहां 20 सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। यहां हुई सभा में उन्होंने कहा कि आश्वासन के बाद भी उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। सोमवार को ग्रामीणों के साथ श्री टंगड़िया यहां तहसील परिसर पहुंचे और समर्थकों के साथ अमरण अनशन शुरू कर दिया। श्री टंगड़िया ने कहा कि लेटी गांव के गड़िया में मंदिर का सौंदर्यीकरण, कमेड़ी से पाए तक सड़क निर्माण, जौलकांडे-लेटी मार्ग का…
Read Moreबीएड की सीटों के लिए तीन तक होंगे आवेदन
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में बीएड की रिक्त सीटों के लिए तीन अक्तूबर तक आवेदन किए जाएंगे। गढ़वाल विश्वविद्यालय के ओएसडी परीक्षा प्रो. एलजे सिंह ने बताया कि जो अभ्यर्थी बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं वे गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीएड प्रवेश परीक्षा सेल में तीन अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बीएड पाठ्यक्रम के लिए प्रथम काउंसिलिंग के बाद गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों में काफी सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों का ब्यौरा…
Read Moreप्रशासन ने ध्वस्त किया अतिक्रमण
श्रीनगर। सौराखाल-बडियारगढ़ मोटरमार्ग पर बड़कोट मोड़ के समीप ग्रामीणों की ओर से अतिक्रमण कर बनाए गए भवन को तहसील प्रशासन ने तुड़वा दिया। सोमवार सुबह नौ बजे कीर्तिनगर एसडीएम ने बडियार गढ़ सौराखाल मोटर मार्ग पर अतिक्रमण कर बनाए गए भवन को ध्वस्त कराया। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि भवन स्वामी को पूर्व में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण कर बनाए भवन को ध्वस्त कर दिया।
Read More