कुल्लू। करोड़ों रुपये के बजट वाले प्रस्तावित स्की विलेज को लेकर बंजार कांग्रेस और कारदार पक्ष में नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों संगठनों ने साफ किया है कि स्की विलेज बने पर जिस स्थल पर निर्माण होना है, वहां वास करने वाली तमाम जोगनियों और देवी-देवताओं के धार्मिक स्थलों से छेड़छाड़ न की जाए। जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव टीसी महंत और बंजार देवी-देवता कारदार संघ के प्रधान सत्य देव नेगी ने कहा कि यहां के देव स्थलों का सही ढंग से विस्तार करना चाहिए। स्की विलेज इन्हें…
Read MoreYear: 2013
कर्मचारियों को 4-9-14 का विशेष लाभ दे सरकार
कुल्लू। शिमला में आयोजित बैठक में लिए गए कर्मचारी हित फैसलों का हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ ने स्वागत किया है। साथ ही परिवहन मंत्री जीएस बाली का आभार जताया है। परिवहन कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में परिवहन मंत्री ने 48 घंटे ड्यूटी रोस्टर की समीक्षा के लिए 5 सदस्यों की कमेटी बनाने, बसों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बस बार रजिस्टर लगाने का अहम निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त अनुबंध पर 4000 रुपये वेतन पाने वाले संवाहकों के लिए…
Read Moreकरोड़ों रुपये दबाए बैठे हैं विद्युत प्रोजेक्ट
भल्याणी (कुल्लू)। देवभूमि कुल्लू के नदी-नालों और पहाड़ों का सीना छलनी कर करोड़ों की कमाई में जुटे कुछ हाईडल प्रोजेक्टों के प्रबंधकों की विधानसभा प्राक्कलन समिति ने खूब क्लास ली। लाडा का पैसा जमा न करने पर समिति के अध्यक्ष ने परियोजना प्रबंधकों को समीक्षा बैठक में खूब लताड़ा। यह राशि करोड़ों में बताई जा रही है। आलम यह है कि इस कारण कई सड़कों का काम भी नहीं हो रहा। शुक्रवार को बचत भवन कुल्लू में आयोजित प्राक्कलन समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष…
Read Moreअविकसित पर्यटन स्थलों का होगा विकास
कुल्लू। प्रदेश विधानसभा प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि जिला कुल्लू में अनेक प्राकृतिक पर्यटन स्थल हैं इसलिए इन स्थलों का इक्को टूरिज्म के तहत दोहन कर पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना होगा। इससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे राज्य सरकार को राजस्व भी मिलेगा। यह जानकारी उन्होंने प्राक्कलन समिति के साथ आयोजित अधिकारियों की बैठक में दी। अध्यक्ष और अन्य समिति सदस्यों ने जिला पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि जिले में अविकसित पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर उनका विकास किया जाए। उन्होंने…
Read Moreजांच में 14 छात्र गंभीर रोगों से पीड़ित
थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में स्वास्थ्य विभाग की टीम बंगाणा ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांचा। इस दो दिवसीय शिविर में करीब पांच पाठशालाओं पनेड़, ककराणा, खनेड़, घुघन कलां और थानाकलां के 800 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें आंख रोग, चर्म रोग व मिर्गी रोग से ग्रस्त 14 छात्रों को क्षेत्रीय अस्तपाल ऊना भेजा गया। स्वास्थ्य शिक्षक परविंद पटियाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चैक करने पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान छात्रों को दांतों के रोग, खून की कमी एवं पेट…
Read Moreचप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब में हुए दो गोलीकांडों और पुलिस की नाकामी के विरोध पर एकाएक पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। वारदातों के कारण लोगों में डर घर कर गया है। लोगों के डर को मिटाने के लिए पुलिस जवानों की दो टुकड़ियों ने अंब क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। इन जवानों ने वीरवार को अंब मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में चहलकदमी भी की। वीरवार सुबह पुलिस जवानों की क्षेत्र में चहलकदमी के बाद डरे सहमे लोगों की जान में जान आई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों…
Read Moreहैंडबाल में चताड़ा बना सिरमौर
दुलैहड़ (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुलैहड़ में चल रही चार दिवसीय 30वीं जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। इस खेल प्रतियोगिता में जिले भर के 52 स्कूलों के करीब 587 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।खेल प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्यातिथि आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्हाेंने खिलाड़ियों का संबोधित करते हुए कहा कि बच्चाें को पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में हिस्सा लेने से व्यक्ति का संपूर्ण विकास होता है। सामाजिक…
Read Moreबाणदू में महिला से स्नेचिंग
गगरेट (ऊना)। अंब उपमंडल की ग्राम पंचायत भद्रकाली के बाणदू में बुधवार रात तीन युवकों ने एक महिला के साथ स्नेचिंग करने का प्रयास किया। वारदात के दौरान शातिरों ने महिला के कानों से सोने की बालियां खींचने का प्रयास किया। तीनों बाइक पर सवार थे। हालांकि पुलिस एवं लोगों की मुस्तैदी के चलते तीनों को पकड़ लिया गया है। तीनों युवक पंजाब के होशियारपुर जिले से संबंधित बताए जा रहे है, इनमें से एक युवक इसी क्षेत्र का मूल निवासी भी है, लेकिन इन दिनों पंजाब के होशियारपुर में…
Read Moreब्रह्मपुर में दूध से लदा ट्राला उड़ाया
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक-ऊना मुख्य मार्ग पर स्थित ब्रह्मपुर में दूध से लदा ट्राला चोरी हो गया। मामले की शिकायत पुलिस के पास पहुंच गई है, जबकि पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह कुलदीप कुमार निवासी ब्रह्मपुर ने सड़क के किनारे स्थित अपने घर के बाहर अपना ट्राला खड़ा किया था, जो दूध से पूरी तरह लोड था, लेकिन जब वह घर से बाहर आए तो ट्राले को वहां न पाकर दंग रह…
Read Moreटायर चोरी मामले में तीन गिरफ्तार
ठियोग (शिमला)। क्षेत्र में टायर चोरी मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने दो गाड़ियों के सात टायर चोरी किए हैं। पुलिस ने आरोपियों से टायर भी बरामद कर लिए हैं। 23 सितंबर को को धर्मदत्त निवासी कथोग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी गाड़ी के टायर कोई चोरी कर ले गया है। उसी दिन नरेंद्र कुमार की गाड़ी के तीन टायर भी चोरी हुए। इसके बारे में भी पुलिस में मामला दर्ज किया गया था। छानबीन…
Read More