अल-शबाब की धमकी, और खूनखराबे के लिए तैयार रहे केन्या

अल-शबाब की धमकी, और खूनखराबे के लिए तैयार रहे केन्या

मोगादिशूः आतंकवादी संगठन अल-शबाब के नेता ने केन्या पर सोमालिया से सेना को हटाने का दबाव बनाते हुए यहां और अधिक खूनखराबा किए जाने की धमकी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह धमकी केन्या की राजधानी नैरोबी के वेस्टगेट शॉपिंग मॉल पर हुए आतंकवादी हमले और इस पर काबू पाए जाने की घोषणा के एक दिन बाद आया है। गौरतलब है कि गत शनिवार को सोमालिया में मौजूद आतंकवादी संगठन अल-शबाब के आतंकियों ने वेस्टगेट मॉल में लोगों को बंधक बना लिया था। इस हमले में कई निर्दोष…

Read More

नए कनाडाई अवार्ड से सम्मानित होंगे अन्ना

नए कनाडाई अवार्ड से सम्मानित होंगे अन्ना

टोरंटोः भारत में भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के प्रतीक बन चुके अन्ना हजारे कनाडा के नए अवार्ड से सम्मानित होने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति होंगे। यह सम्मान सत्ता के दुरुपयोग और मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ लडऩे वाले व्यक्ति को दिया जाना तय हुआ है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय (यूबीसी) ने बुधवार को घोषणा की कि अन्ना हजारे को अल्लार्ड पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति के रूप में चुना गया है। इस पुरस्कार का गठन यूबीसी के विधि संकाय के पूर्व छात्र पीटर अल्लार्ड ने स्थापित किया था।…

Read More

पेट में छुपा रखा था लाखों का सोना

पेट में छुपा रखा था लाखों का सोना

कोलंबो: श्रीलंका कोलंबो हवाई अड्डे पर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा जांच में यह बात सामने आई है कि हिरासत में लिए लोगों के पेट में सोने के टुकड़े हैं। जांच के बाद इस बात का भी खुलासा हुआ है कि ये लोग आयात कर से बचने के लिए तस्करी के द्वारा सोना भारत लाना चाहते थे। इन सात लोगों में से एक श्रीलंका का और छह भारतीय हैं। अधिकारियों के अनुसार, जब इन्हें पकड़ा गया तो ये चेन्नई के लिए रवाना होने वाले थे। सोने के…

Read More

चीन में डॉक्‍टरों ने बना दी मरीज के माथे पर कृत्रिम नाक

चीन में डॉक्‍टरों ने बना दी मरीज के माथे पर कृत्रिम नाक

चीन: चीन में डॉक्‍टरों ने जाओलियन नामक एक शख्‍स के माथे पर नाक उगाई है। 22 वर्ष के जाओलियन का अगस्‍त 2012 में एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट के दौरान उसकी नाक में गंभीर चोट आ गई थी, जिसके बाद उसमें इंफेक्‍शन फैल गया। नाक में गहरी चोट लगने के बावजूद उसने इलाज नहीं करवाया, जिस वजह से इंफेक्‍शन काफी फैल गया और डॉक्‍टर उसकी नाक ठीक नहीं कर पाए। इन्फेक्शन बढऩे के कारण नौबत नाक काटने की आ गई। तब डॉक्टरों ने स्टेम सेल तकनीक के द्वारा नई नाक…

Read More

सीबीआई तथा अन्य एजेंसियां NSEL के खिलाफ कार्रवाई करेंगी: चिदंबरम

सीबीआई तथा अन्य एजेंसियां NSEL के खिलाफ कार्रवाई करेंगी: चिदंबरम

नई दिल्ली: सरकार ने आज कहा कि सीबीआई, कार्पोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) और वायदा बाजार आयोग (एफएमसी), भुगतान संकट में फंसे नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सरकार के अनुसार एनएसईएल एक ऐसी संस्था है जो कि किसी के नियमन दायरे में नही थी और पहले दिन से इसने नियमों का उल्लंघन किया है। वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा ‘‘मायाराम समिति की रपट में सुझाव दिया गया है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), एफएमसी और एमसीए को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। समिति ने अनियमितताएं…

Read More

Pix: भारत में लांच हुआ 41Mp कैमरे वाला Lumia 1020

Pix: भारत में लांच हुआ 41Mp कैमरे वाला Lumia 1020

नोकिया का शानदार फोन लूमिया 1020 गुरुवार को भारतीय बाजार में लांच किया गया। यह फोन 11 अक्‍टूबर से उपलब्ध होगा। इस फोन में 41 मेगापिक्सल का कैमरा है। हालांकि अभी तक इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 47,000-48000 हो सकती है। दूसरे देशों में यह 800 डॉलर में उपलब्ध है। नोकिया इंडिया के प्रबंध निदेशक पी बालाजी ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमारी लूमिया रेंज के प्रति अच्छा उत्साह देखने को मिला है और हमारा मानना है कि…

Read More

आसाराम की धमकी, जेल में रहना पड़ा तो त्याग दूंगा अन्न-जल

आसाराम की धमकी, जेल में रहना पड़ा तो त्याग दूंगा अन्न-जल

जयपुर: नाबालिग छात्रा के यौन शोषण मामले में फसे आसाराम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नही ले रही है। गुरुवार को आसाराम के जेल में बंद होने के बाद पहली बार जोधपुर पहुंचे नारायण सांई ने एक घंटे तक अपने पिता से अकेले में मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान नारायण साई ने कहा कि आसाराम ने धमकी दी है कि यदि कुछ दिन और उन्हें जेल में रहना पड़ा तो वे अन्न-जल त्याग देंगे। दूसरी तरफ गुरुकुल आश्रम की संरक्षक शिल्पी को अदालत ने…

Read More

मुंबई में पांच मंजिला इमारत गिरी, 50-60 लोगों के दबे होने की आशंका

मुंबई में पांच मंजिला इमारत गिरी, 50-60 लोगों के दबे होने की आशंका

मुंबई: दक्षिण मुंबई में पांच मंजिला एक इमारत गिरने से चार लोग घायल हो गए और कम से कम 50 अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह में करीब छह बजे डाकयार्ड रोड इलाके के बाबूगेनू बाजार के निकट हुई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के लिए चार एंबुलेंस और 12 दमकल गाडिय़ों को भेजा गया। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। मलबे से बचाए गए चार लोगों को सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया…

Read More

‘मुलायम और मोदी की साजिश के तहत हुए मुजफ्फरनगर दंगे’

‘मुलायम और मोदी की साजिश के तहत हुए मुजफ्फरनगर दंगे’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में यूपी से समाजवादी पार्टी को सिर्फ दो सीटें मिलने के आसार हैं। इसके साथ ही कल्याण ने मुजफ्फरनगर दंगों बोलते हुए कहा कि मुलायम, मोदी और अमित शाह की साजिश के तहत यह दंगे हुए है। इसके साथ ही कल्याण ने मुलायम के भाजपा से मिलीभगत का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर मुलायम दंगो के दौरान कड़ी कारवाई के आदेश देते तो कई जानें बच…

Read More

भुगतान नहीं मिलने से किसान नाराज

बागेश्वर। कीड़ा जड़ी संग्रहण के बाद भुगतान नहीं होने से खाती गांव के किसानों ने नाराजगी जताई है। गुस्साए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बीएस मनराल से मुलाकात कर आपबीती बताई। ज्ञापन में खाती के ग्रामीणों का कहना है वह भूमिहर किसान हैं। उन्होंने वन विभाग की अनुमति के बाद सुदूरवर्ती हिमालय क्षेत्र में कई दिनों तक भूखे प्यासे रहकर 15 जून तक उन्होंने एक किलो 230 ग्राम कीड़ा जड़ी का संग्रह किया। संग्रह कीड़ा जड़ी को 19 अगस्त को जिला भेषज संघ में जमा किया। लेकिन उन्हें आज तक भुगतान नहीं…

Read More