कांग्रेस नेता ने हेडकांस्टेबल से की धक्का-मुक्की

शिमला। शिमला शहर से कांग्रेस की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके और पूर्व डिप्टी मेयर हरीश जनारथा पर ट्रैफिक हेड कांस्टेबल के साथ धक्का-मुक्की करने और गालीगलौज करने का आरोप लगा है। आरोप ड्यूटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल सुरेंद्र ने लगाया है। शिकायत के आधार पर कांग्रेस नेता हरीश जनारथा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, हरीश जनारथा अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद करार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेडकांस्टेबल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस के मुताबिक आईजीएमसी रोड पर…

Read More

आज नगर निगम सदन में पेश होगा प्रस्ताव

शिमला। नगर निगम से सेवानिवृत्त हो चुके 460 अधिकारियों और कर्मियों को भी मेडिकल सुविधा दी जाएगी। निगम प्रशासन ने अपने सेवानिवृत्त कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव तैयार किया है। शनिवार को होने वाली नगर निगम की मासिक बैठक में यह प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा जाएगा। सदन ने प्रस्ताव मंजूर कर दिया तो सेवानिवृत्त कर्मियों के इलाज पर आए खर्च की राशि नगर निगम लौटाएगा। राज्य सरकार के सभी विभागों में सेवानिवृत्ति के बाद भी कर्मियों को मेडिकल रिंबरसमेंट सुविधा मिलती है लेकिन नगर…

Read More

मेले में खरीददारी को आई महिला से दुराचार

गोहर (मंडी)। जिलास्तरीय ख्योड़ मेले के समापन के दो दिन बाद मेले में खरीददारी करने आई एक महिला के साथ कार में युवक ने दुराचार किया। महिला की बस छूटने के बाद कार में सवार दो युवकों में से एक ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 25 सितंबर को उपमंडल की एक महिला ख्योड़ मेले में खरीददारी करने आई हुई थी। शाम को घर जाने के…

Read More

मार्केटिंग बोर्ड के कर्मचारी आंदोलन को तैयार

मंडी। हिमाचल प्रदेश कृषि उपज मार्केटिंग बोर्ड के कर्मचारी आर-पार की लड़ाई की तैयारी में हैं। कर्मचारी नेताओं ने बोर्ड प्रशासन को आगाह किया है कि यूनियन के साथ बैठक में किए गए लिखित समझौते को तुरंत लागू किया जाए। मार्केटिंग बोर्ड के कर्मचारियों को हिमुडा की तर्ज परपेंशन जारी की जाए। संघ के प्रेस सचिव राजेश जोशी ने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड कर्मचारी संघ की शिमला में होने वाली राज्यस्तरीय बैठक में कर्मचारियों से संबंधित सभी लंबित मांगों पर चर्चा होगी। आगे की रणनीति भी तैयार की जाएगी। राज्य…

Read More

मंडी-जाहू सड़क बहाल न हुई तो प्रदर्शन

मंडी। हिमाचल किसान सभा खंड कमेटी गोपालपुर ने मंडी से जाहू सड़क को जल्द बहाल करने की प्रदेश सरकार से मांग की है। सभा ने इस बारे में शनिवार को उपायुक्त मंडी को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष बख्शी राम ने कहा कि मंडी से जाहू सड़क को चौड़ा करने का कार्य पूर्व की भाजपा सरकार ने शुरू किया था। जिसे दो साल में कलखर से जाहू तक पूरा किया जाना था, लेकिन यह कार्य भाजपा के पांच साल तक सत्ता में रहने पर भी पूरा नहीं हो पाया। अब कांग्रेस की…

Read More

मंडी-जाहू सड़क बहाल न हुई तो प्रदर्शन

मंडी। हिमाचल किसान सभा खंड कमेटी गोपालपुर ने मंडी से जाहू सड़क को जल्द बहाल करने की प्रदेश सरकार से मांग की है। सभा ने इस बारे में शनिवार को उपायुक्त मंडी को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष बख्शी राम ने कहा कि मंडी से जाहू सड़क को चौड़ा करने का कार्य पूर्व की भाजपा सरकार ने शुरू किया था। जिसे दो साल में कलखर से जाहू तक पूरा किया जाना था, लेकिन यह कार्य भाजपा के पांच साल तक सत्ता में रहने पर भी पूरा नहीं हो पाया। अब कांग्रेस की…

Read More

एक लाख के आभूषण, 28 हजार की नकदी साफ

सरकाघाट (मंडी)। चौक पंचायत के नाहरला गांव में शुक्रवार रात्रि चोरों ने मकान के ताले तोड़कर एक लाख के आभूषण और 28 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। नीना कुमारी पत्नी प्रकाश चंद निवासी नाहरला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक नीना कुमारी का पति लुधियाना में निजी कंपनी में कार्यरत है। जबकि, नीना अपने दो बेटों नीरज और सूरज के साथ घर में रहती है। घटना से एक दिन पहले…

Read More

चौपाल ने दिखाया समस्याओं के समाधान का रास्ता

गोहर (मंडी)। गोहर पंचायत में शनिवार को प्रदेश के नंबर-वन समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत के लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। तहसीलदार गोहर अनिल भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। चौपाल में जहां किसानों ने खाद और बीज न मिलने की समस्याएं उठाई, वहीं गोहर पंचायत के व्यापारियों ने स्ट्रीट लाइट, सीवरेज तथा ग्रामीणों ने पेयजल से संबंधित समस्याओं को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में नरसिंघा ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल गणई ने…

Read More

जमा दो की छात्रा का अपहरण

सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वमापा रखोह की जमा दो की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके तहकीकात शुरू कर दी है। फिलहाल लड़की का कोई पता नहीं चल सका है। छात्रा के पिता की ओर से दर्ज करवाई शिकायत के अनुसार स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब उनकी बेटी घर लौट रही थी तो अज्ञात लोगों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया। इसकी जानकारी उनकी बेटी ने ही दी। छात्रा…

Read More

बस-बाइक की टक्कर में दो गंभीर घायल

बलद्वाड़ा (मंडी)। प्लासी पुल के नजदीक निजी बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर होने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एफआरयू बलद्वाड़ा में उपचाराधीन दोनों की हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम प्लासी पुल के नजदीक निजी बस नंबर एचपी 65-2692 और बाइक नंबर एचपी 58-2697 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार ओम प्रकाश निवासी गांव वाहणू और दलेल निवासी कोट गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार…

Read More