नाहन (सिरमौर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरमोहिंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेश के बाद नाहन अस्पताल की बुनियादी सुविधाएं जल्द बहाल होगी और सभी प्रकार की समस्याएं तीन महीने के भीतर हल हो जाएंगी। उन्होंने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि अब रोगियों को महंगी दरों पर बाहर से टेस्ट नहीं करवाने पड़ेंगे। पांवटा स्थित रैनबेक्सी कंपनी के साथ एक एमओयू साइन होने जा रहा है जो नाहन अस्पताल में सभी प्रकार के टेस्ट 24 घंटे करेगी और रोगियों से शुल्क रोगी कल्याण समिति की ओर…
Read MoreYear: 2013
चीनी के बढ़े दाम दुर्भाग्यपूर्ण : कपूर
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति सिरमौर कमेटी एवं हिमाचल किसान सभा तथा सीपीआईएम ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को रोष प्रदर्शन किया। महिलाओं एवं मजदूरों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक समस्याओं में सुधार की मांग करते हुए जनवादी महिला समिति ने इस दौरान उपायुक्त सिरमौर विकास लाबरू के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर ने कमेटी की ओर से मांग करते हुए कहा कि बढ़ाए गए किराए को तत्काल प्रभाव से वापस…
Read Moreपरीक्षा बच्चे देंगे, रिजल्ट आएगा टीचर का
शिमला। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे अब परीक्षाएं देंगे और परिणाम आएगा शिक्षकों का। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिक्षा की गिरती गुणवत्ता पर चिंता जताते हुए परीक्षाओं का माड्यूल लागू करने के निर्देश महकमे को दिए थे। पूरे देश में लागू शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के कारण अपर प्राइमरी यानी आठवीं तक किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जा सकता, क्योंकि वार्षिक परीक्षाओं के बजाय अब सतत समग्र मूल्यांकन लागू है। राज्य सरकार ने केंद्र से मसला उठाकर परीक्षाओं की मंजूरी मांगी थी, लेकिन ये…
Read Moreन्यू शिमला में टारिंग, खलीनी तक लगा जाम
शिमला। न्यू शिमला की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत सोमवार से शुरू हो गई है। टारिंग शुरू होने के पहले ही दिन क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से लड़खड़ा गई है। बीसीएस चौक से न्यू शिमला सेक्टर एक, खलीनी और विकासनगर तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। जाम से निकलने में आधे से एक घंटा लग रहा है। सुबह और शाम के वक्त स्थिति ज्यादा खराब हो रही है। न्यू शिमला में करीब सात साल बाद सड़क की मरम्मत का काम शुरू हुआ है। ट्रैफिक को सुचारु रूप…
Read Moreगाड़ी तेज चलाई तो फोटो सहित चालान
नहीं। राजधानी शिमला सहित मंडी और कांगड़ा में आधुनिक सुविधाओं से लैस डॉप्लर रडार तेज रफ्तार गाड़ियों पर नजर रखेंगे। करीब साढ़े नौ लाख की कीमत के एक रडार में हाई रेजुलेशन कैमरे और लैपटॉप की सुविधा है। मंगलवार से शुरू होने वाले स्पेशल अभियान में इन लेजर डॉप्लर रडार के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं। विभाग ने इस पर करीब 30 लाख रुपये खर्चे हैं। इसके अलावा गाड़ी की फोटो लेने के दौरान इनके नंबर भी स्पष्ट नजर आएंगे। 10 से 200 मीटर दूरी से आने वाली गाड़ियों की…
Read Moreएसएससी परीक्षा में 26 नकलची धरे
शिमला। केंद्रीय सर्विस सिलेक्शन कमीशन की लिखित परीक्षा दे रहे छब्बीस अभ्यर्थियों को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इनमें चौबीस युवक और छह युवतियां शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इन्हें निगम बिहार और पोटमोर स्कूल के परीक्षा हाल में पकड़ा। आरोपी परीक्षा भवन में मोबाइल, ब्लू टूथ और हैंड्स फ्री से नकल कर रहे थे। सभी आरोपियों ने कपड़ों के भीतर ये उपकरण छिपा रखे थे। सभी आरोपी अभ्यर्थी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि सभी…
Read Moreदौड़ लगाकर बताया सेहत का राज
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने निजी संस्था के साथ मिलकर हाफ मैराथन का आयोजन किया। इस मैराथन में विभिन्न राज्यों से हर आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। इन लोगों ने पहाड़ पर दौड़ लगाने के अनुभव और स्वास्थ्य के राज को ‘अमर उजाला’ के साथ साझा किया। ———– जुनून खींच लाया शिमला नोएडा के आशीष कुमार पूनिया और इनकी पत्नी नीलम पूनिया ने कहा कि इस तरह के आयोजनों में हिस्सा लेने का शौक है। यही शौक शिमला खींच लाया। दोनों ने क्रमश: 24 और 13 किलोमीटर…
Read Moreस्क्रब टायफस के जाल में बच्चे और युवा
शिमला। स्क्रब टायफस की चपेट में सबसे ज्यादा युवा और बच्चे आ रहे हैं। इनमें बुजुर्गों की संख्या कम है। 19 मौतों में से पांच मौतें अधेड़ और बुजुर्गों की हुई हैं जबकि 13 मौतें युवाओं और बच्चों की हुई हैं। सबसे अधिक सात मौतें शिमला में हुई हैं। इसके अलावा चंबा, सिरमौर, कुल्लू, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर व मंडी में मौतें हो चुकी हैं। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चंद ने कहा कि युवा खेतों में काम करते हैं। घास कटाई करते हैं, छोटे बच्चे खेलने निकल जाते…
Read Moreहिमाचल में बदलेंगे सड़क पास करने के नियम
शिमला। हिमाचल में परिवहन निगम की बसें चलाने के लिए सड़क पास करने के नियमों में शीघ्र ही बदलाव होगा। परिवहन निगम इसके नए नियमों का खाका तैयार करेगा। इसमें कई अहम बदलाव संभावित हैं। सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के लिए निगम प्रबंधन ने इस पर काम शुरू किया है। वर्तमान में किसी भी सड़क को एक बड़े वाहन चलने लायक बनाने पर ही बस का रूट दे दिया जाता है। इससे बरसात के दौरान डंगे गिरने से सड़क तंग हो जाती है। ऐसी सड़कों पर वाहनों…
Read Moreनशे की लत ने ले ली बीटेक के छात्र की जान
नेरचौक (मंडी)। बीटेक के छात्र ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। बल्ह क्षेत्र के नेरचौक के एक निजी संस्थान में अपने भाई के साथ बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें नशे को आत्महत्या का कारण छात्र ने बताया है। सूचना मिलते ही बल्ह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक छात्र के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। नेरचौक के एक निजी इंजीनियरिंग संस्थान से बीटेक की शिक्षा…
Read More