लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर प्रखंड के दीनगांव में 24 सितंबर को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक महिला के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजस्व पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच पड़ताल जारी है। दीनगांव के रामलाल की पत्नी चंद्रकला (34 वर्ष) की 24 सितंबर को मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष का कहना था विषाक्त पदार्थ…
Read MoreYear: 2013
रामपुर तिराहा कांडः मुलायम सिंह यादव बन गए थे ‘विलेन’
दो अक्तूबर 1994 को मुजफ्फरनगर में हुए विभत्स कांड की खबर से पूरे प्रदेश में मातम और अफरातफरी का माहौल बन गया था। दिल्ली रैली में गए अपनों की कुशलक्षेम जानने के लिए लोग बेहद परेशान थे। देहरादून में तब महिला अस्पताल के सामने स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक करीब एक हजार से अधिक लोगों का हुजूम कंट्रोल रूम के बाहर एकत्र हो गया था। पढें, सीने में खाई गोली के जख्म दिखाने को चाहिए ‘प्रमाणपत्र’ इस भीड़…
Read Moreमेडिकल पर गई शिक्षिका से चल रहा है स्कूल
डा. अनुसुया प्रसाद मैखुरी पहले गांव के प्रधान थे। अब वह विधानसभा के डिप्टी स्पीकर हैं। इन वर्षों में विकास की नई इबारत लिखी जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैखुरी जब प्रधान थे, तो स्कूल की स्थिति बेहतर थी। अब डिप्टी स्पीकर बन गए हैं, लेकिन स्कूल बदहाल हो गया है। स्कूल पंचायत भवन में चल रहा है और वहां केवल एक शिक्षिका तैनात है। वह भी मेडिकल पर चल रही हैं। स्कूल खोलने की जिम्मेदारी निकटवर्ती चंडिका देवी जनता इंटर कालेज के ऊपर है। पढ़ें, अब कक्षा…
Read Moreशिक्षा के साथ चारित्रिक विकास हो लक्ष्य: आर्या
नैनीताल। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम के साथ मंगलवार को सेंट जोंस स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। नन्हें बच्चों ने नृत्य के माध्यम से विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति को जीवंत किया और नाटकों के माध्यम से समाज को संदेश भी दिया। क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। ऐसे में समाज के प्रति प्राथमिक विद्यालयों की जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन का आह्वान किया कि वह शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का चारित्रिक विकास करें। इससे पूर्व उन्होंने दीप…
Read Moreलड़ाई’ के मैदान में लोक और लोकसेवक
रामनगर। ये लोक (जनता) और लोकसेवकों (वन विभाग के कर्मचारी) के बीच की लड़ाई है। दोनों की यूनियनें हैं और अपनी-अपनी ताकत भी। कोई हार मानने को तैयार नहीं। लड़ाई और वैचारिक मतभेद के बीच का प्रमुख कारण है एसडीओ, एक ग्रामीण के बीच का विवाद। जिसकी फाइल इस समय पुलिस की टेबल पर खुली है। इस लड़ाई का रामनगर पिछले एक पखवाड़े से प्रमुख केंद्र बना है। सिर्फ दो लोगों के बीच के विवाद में दो पक्षों के सैकड़ों लोग/कर्मचारी एक-दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं। एक तरफ ईको…
Read Moreचार से होगी कार्यालयों में तालाबंदी
पिथौरागढ़। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने पदोन्नति समेत तमाम मांगों को लेकर चार अक्तूबर से जिलेभर में धरना देने और विभागीय कार्यालयों में तालाबंदी करने का ऐलान कर दिया है। संघ की जिलाध्यक्ष निर्मला महर के नेतृत्व में जिला शिक्षाधिकारी प्राथमिक को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति, कोटीकरण सही करने, अस्थाई व्यवस्था वाले शिक्षकों को नियमित करने समेत नौ सूत्रीय मांगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। कहा कि मांगों पर कार्यवाही…
Read Moreशहीद सैनिकों का भावपूर्ण स्मरण
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट केंद्र ने मंगलवार को धूमधाम से 93वां स्थापना दिवस मनाया। सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद रायजादा ने युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को ट्राफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि रेजीमेंट का शानदार इतिहास रहा है। कई स्तरों पर नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। रेजीमेेंट ने उच्च स्तरीय प्रशिक्षण में भी अपनी श्रेष्ठता की छाप छोड़ी है। कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से संवाद की स्थिति…
Read Moreआम जीवन में उपयोगी है विज्ञान’
श्रीनगर। सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल के स्थापना दिवस पर विज्ञान एवं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ गढ़वाल विवि के भौतिक विज्ञान के प्रो. जीसी जोशी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में विज्ञान की घुसपैठ है। मोबाइल से लेकर स्पेस शिप तक विज्ञान की ही देन हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही छोटे-छोटे मॉडल ही वैज्ञानिकों के बड़े आविष्कारों का आधार होते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। स्कूल मैनेजर फादर वीजू वडेकल ने बताया कि…
Read Moreनगर पंचायत में कर्मचारियों की व्यवस्था करें
कपकोट। नगर पंचायत के बजट और कर्मचारियों की व्यवस्था करने की मांग को लेकर अध्यक्ष और सभासद ने देहरादून में नगर विकास मंत्री प्रीतम सिंह पवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नगर क्षेत्र में आपदा से प्रभावित परिवारों के विस्थापन की व्यवस्था करने, मार्गाें की मरम्मत और डामरीकरण करने, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को दूर करने की मांग की। अध्यक्ष और सभासद ने विकास के लिए बजट और कर्मचारियों की व्यवस्था भी शीघ्र करने की मांग की। वहां से लौटने के बाद अध्यक्ष चंपा देवी ने बताया कि…
Read Moreविस्थापन के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू
अगस्त्यमुनि। विस्थापन और पुनर्वास के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग को लेकर केदारघाटी विस्थापन एवं पुनर्वास संघर्ष समिति की ओर से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। अभियान 10 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान संचालन से पूर्व आपदा प्रभाविताें की बैठक रामलीला मैदान में हुई, जिसमें समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ष आपदा के कारण भारी जन-धन की हानि होती है। बावजूद इसके सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। बैठक में उत्तराखंड राज्य सहकारिता परिषद के सदस्य कुंवर लाल ने कहा कि पुनर्वास…
Read More