कामगार महिलाओं के साथ मारपीट

अंब (ऊना)। उपमंडल के तहत एक निजी उद्योग में कार्यरत कामगार महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में तीन महिलाओं को चोटें आई हैं। उन्हें उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पोलियां पुरोहिता पंचायत के अधीन एक निजी उद्योग में कार्यरत तीन महिलाओं के साथ दो कामगार व्यक्तियों ने मिलकर दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो उक्त दोनों…

Read More

मूल्य वृद्धि के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल

ऊना। बस किराये और राशन की कीमतों में वृद्धि के विरोध में भाजपा ने जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शर्मा, विधायक वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, प्रो. रामकुमार, सुशील कालिया और हरिओम भनोट ने मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए। इसके बाद भाजपाइयों ने एमसी पार्क से विरोध रैली निकाली, जो उपायुक्त कक्ष तक जारी रही। उपायुक्त के ज्ञापन लेने के लिए कार्यालय में उपलब्ध न होने की सूरत में भाजपाइयों ने उनके कक्ष अंदर…

Read More

नांदेड़ साहिब ट्रेन को लेकर बिफरे

ऊना। नांदेड़ साहिब ट्रेन को ऊना की बजाय नंगल से चलाने के विरोध में जनहित मोर्चा ने डीसी कार्यालय परिसर में काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा के प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार एवं रेलवे मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डीसी ऊना के माध्यम से रेल मंत्रालय एवं रेलवे विभाग को एक ज्ञापन भी भेज। इसमें इस ट्रेन को ऊना से शुुरू करने की गुहार लगाई गई है। रेल बजट में घोषणा के बावजूद नांदेड़ साहिब एक्सप्रेस ऊना से न चलाने के विरोध में जनहित मोर्चा…

Read More

चुनावी वायदों को पूरा करे सरकार

अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। संघ ने सरकार से चुनाव से पहले किए वायदों को जल्द पूरा करने की आवाज बुलंद कर दी है। वीरवार को पेंशनर्स संघ अंब शाखा को बैठक प्रदेशाध्यक्ष रमेश भारद्वाज की अध्यक्षता में चक सराय गुगा में हुई। संघ के सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष रमेश भारद्वाज का भव्य स्वागत किया तथा गुहार लगाई कि सरकार पंजाब की तर्ज पर चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार पेंशन भोगियों को 65,…

Read More

गहरी खाई में लुढ़की नैनो; दो की मौत

कोटखाई (शिमला)। कोटखाई तहसील के तहत बढ़वी के समीप वीरवार दोपहर बारह बजे एक नैनो कार गहरी खाई में लुढ़क गई। वाहन दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सड़क हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर 12 बजे नैनो कार नंबर एचपी 09 सी 1133 खड़ापत्थर से कोटखाई की ओर…

Read More

एसएफआई ने सरकार के खिलाफ लगाए नारे

ठियोग (शिमला)। स्थानीय कॉलेज की एसएफआई इकाई ने वीरवार को बस किराये में की गई बढ़ोतरी के विरोध में कॉलेज परिसर में रैली निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद छात्र संगठन ने तहसीलदार ठियोग एमआर भारद्वाज के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भी भेजा। इसके बाद छात्र नेताओं ने बस अड्डे में एक आम सभा का भी आयोजन किया। इकाई अध्यक्ष विकास वर्मा ने कहा कि महंगाई के इस दौर में पहले ही लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं,…

Read More

युला के लिए चार माह से सड़क बंद

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के युला के लिए 16 जून के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद है। इसके चलते सड़क पर बस सेवा भी करीब चार माह से बंद है। बड़े वाहन न चलने के कारण जहां लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सेब बागवानों को भी सेब मंडियों तक पहुंचाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से क्षेत्र के करीब आठ सौ लोग प्रभावित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी करीब…

Read More

सरकारी फंड के दुरुपयोग में फंसे प्रधान

रामपुर बुशहर। विकास खंड रामपुर के एक और प्रधान सरकारी धन के दुरुपयोग मामले में फंस गए हैं। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर उपायुक्त शिमला ने बधाल पंचायत प्रधान तुला राम चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी कर दस दिन में जवाब मांगा है। अगर प्रधान संतोषजनक जवाब न दे पाए तो उनके खिलाफ हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 145(1)(ग) के अधीन कार्रवाई तय है। बधाल पंचायत के प्रधान तुला राम चौहान के खिलाफ पूर्व प्रधान रमेशचंद सोनी ने सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत…

Read More

RJD नेता ने कहा, खाई में जाने पर भी शेर, शेर ही रहता है

RJD नेता ने कहा, खाई में जाने पर भी शेर, शेर ही रहता है

नई दिल्ली: झारखंड की राजधानी रांची की एक अदालत में चारा घोटाला मामले में दोषी साबित किए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र और अन्य की सजा पर बहस पूर हो चुकी है। आदालत ने लालू प्रसाद को 5 साल की सजा, और 25 लाख का जुर्माना किया है। वही राजनीति में इस मसले पर सभी नेताओं के बयान आने शुरू हो गए है। आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि फैसले से उन्‍हें धक्‍का लगा है, लेकिन वे इससे घबराएंगे…

Read More

‘पाकिस्तान के साथ ‘एक और कारगिल’ की आशंका से इंकार’

‘पाकिस्तान के साथ ‘एक और कारगिल’ की आशंका से इंकार’

नई दिल्ली: भारत सरकार का ‘एक और कारगिल’ की आशंका से इंकार किया है। एक निजी चैनल के हवाले से प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री वी. नारायणसामी से जब पुछा गया क्या घुसपैठ की बढ़ती कोशिश और संघर्ष विराम का उल्लंघन कारगिल जैसा एक और युद्ध पैदा करेगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘ऐसी कल्पना न करें।’ नारायणसामी ने कहा, ‘वहां घुसपैठ नहीं हो रही है, हमारे सैन्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर में सैनिकों की मदद से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया…

Read More