सलौंज का प्रांतीयकरण करो, नहीं तो तेज होगा आंदोलन

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। इंटर कालेज सलौंज के प्रांतीयकरण नहीं होने से नाराज क्षेत्र के लोगों ने चौथे दिन भी तहसील परिसर में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आठ अप्रैल 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमेश्वर खैल मैदान में हुए एक कार्यक्रम में इंटर कालेज सलौंज के प्रांतीयकरण की घोषणा की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और प्रबंध समिति के लोग मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से मिले। मुख्यमंत्री ने प्रांतीयकरण का शासनादेश शीघ्र निर्गत करने के लिए…

Read More

गोयल के संवाददाता सम्मेलन में नहीं पहुंचे मनोज तिवारी

भोजपुरी गायक मनोज तिवारी पिछले दिनों भाजपा में तो शामिल हो गए, लेकिन शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में शिरकत नहीं कर कई प्रश्न खड़े कर गए। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि तिवारी कहीं जल्दबाजी में तो पार्टी में शामिल नहीं हो गए। चर्चा यह भी है कि संवाददाता सम्मेलन तो पूर्वांचली विषय को लेकर आयोजित था, लेकिन इसमें न तो दिल्ली के सह प्रभारी आरके सिन्हा को बुलाया गया और न ही पूर्वांचल के बड़े नेताओं को। हालांकि सम्मेलन में पूर्वांचली नेता अमन…

Read More

मेडिकल छात्र की डेंगू से मौत

राजधानी में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मजीदिया अस्पताल में डेंगू से पीड़ित एक मेडिकल छात्र की मौत हो गई। आरिफ (22) पिछले दो दिनों से हमदर्द कॉलेज के अस्पताल में भर्ती था। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ छात्रों का कहना है कि हॉस्टल के कुछ और छात्र भी डेंगू से पीड़ित हैं। जिनका इलाज दूसरे अस्पतालों में जारी है। हमदर्द कॉलेज के छात्र हतीब ने बताया कि मूलरूप से जिला बलरामपुर, गांव पचपड़वा, यूपी का रहने वाला आरिफ हमदर्द कॉलेज में बीयूएमएस तृतीय…

Read More

नशे में पंजाब पुलिस के एसपी ने बरसाईं गोलियां

नई दिल्ली में केशवपुरम इलाके में शुक्रवार देर रात पंजाब पुलिस के एक एसपी ने शराब के नशे में तीन युवकों पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां बरसा दीं। सीने में गोली लगने के बाद अरुण कुमार (22) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी एसपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली में पंजाब भवन में पांचवीं बटालियन, सुरक्षा में तैनात है। केशवपुरम थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गली नंबर-4 रामपुरा, लॉरेंस रोड निवासी अरुण शुक्रवार देर रात…

Read More

रामलीला मैदान में बैठेगी ‘आप’ की कैबिनेट

लोकपाल बिल के गर्भ से निकली आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि सरकार बनने के बाद पहला काम लोकायुक्त कानून बनाना होगा। इसके लिए विशेष सत्र नई दिल्ली के रामलीला मैदान में बुलाया जाएगा। यहां दिल्लीवासियों के बीच कानून पास होगा। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को मीडिया के सामने कहा कि नई सरकार का गठन 15 दिसंबर तक हो जाएगा। इसके बाद 29 दिसंबर विधानसभा को सत्र बुलाया जाएगा। तारीख के बारे में अरविंद की दलील थी कि यह…

Read More

नेहरू बाल चिकित्सालय में भी हड़ताल

नई दिल्ली ‌स्थित अंबेडकर अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का मुद्दा अभी सुलझा भी नहीं था कि चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। डाक्टरों की हड़ताल के चलते शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक मरीज बेहाल रहे। हालांकि शाम को सुरक्षा की मांग पूरी होने पर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली। जानकारी के मुताबिक गीता कालोनी स्थित चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में शुक्रवार रात को आपातकालीन विभाग में सीलमपुर का परिवार अपने छह महीने के बच्चे को लेकर पहुंचा था। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर…

Read More

शिमला ने जीता वॉलीबाल का खिताब

हमीरपुर। राज्य स्तरीय अंडर-19 महिला खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य एवं एपीएमसी के अध्यक्ष प्रेम कौशल मुख्यातिथि थे। कन्या स्कूल हमीरपुर की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मुख्यातिथि ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अंतिम दिन वॉलीबाल प्र्रतियोगिता का फाइनल शिमला और सिरमौर के बीच खेला गया। इसमें शिमला ने विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। बैडमिंटन में भी शिमला ने बिलासपुर को हराकर ट्राफी अपने नाम की। योगा में हमीरपुर ने विजेता की ट्राफी जीती। सोलन दूसरे स्थान पर रहा। जूडो…

Read More

भोटा में भिड़े बस-ट्रक, एनएच जाम

भोटा (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-88 पर भोटा के समीप पुल पर एक निजी बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं और चालक भी बाल-बाल बच गए हैं। टक्कर के बाद एनएच करीब आधा घंटा बाधित रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे सवारियों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बस जाहू से हमीरपुर जा रही थी। जब बस भोटा पहुंची और पुल…

Read More

बुजुर्गों का स्वास्थ्य बीमा करेगी न्यू इंडिया

हमीरपुर। अब बुजुर्गों का स्वास्थ्य बीमा होगा। इसके लिए न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने कदम बढ़ाए हैं। कंपनी दिसंबर माह तक नई पॉलिसी लेकर आएगी। इस जद में 65 से 75 आयु वर्ग के बुजुर्गों को लाभ मिल सकेगा। कंपनी ने इस संबंध में कवायद शुरू कर दी है। कंपनी प्रबंधन की माने तो अभी तक इस आयु वर्ग के स्वास्थ्य बीमा को लेकर कोई पॉलिसी नहीं थी। स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र को विस्तार देने के लिए आकर्षक फैमिली फ्लोटर प्लान उतारा गया है। इसके तहत परिवार के सदस्यों की कुल…

Read More

पहले बनाया, अब ढहा दिया चबूतरा

नगर पंचायत की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। पहले चबूतरे के निर्माण के लिए हजारों खर्च कर डाले, अब उस चबूतरे को गिराया जा रहा है। चबूतरे को अवैध्ध रूप से सरकारी भूमि पर बनाने का आरोप था। चबूतरे के अवैध निर्माण का मामला अमर उजाला ने उजागर किया था। अब विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए नगर पंचायत ने खुद ही चबूतरे को हटाना शुरू कर दिया है। यह चबूतरा जैन मार्किट में बनाया गया था तथा आरोप लगा था कि इस चबूतरे का आकार बड़ा…

Read More