शिमला। हिमाचल की एक साल की कांग्रेस सरकार बुधवार को हमीरपुर में वर्षगांठ मनाने जा रही है। यह जश्न हमीरपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) के खेल मैदान में आयोजित होगा। इसमें पार्टी की राज्य प्रभारी अंबिका सोनी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद होंगी। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित सरकार के सभी मंत्री, कांग्र्रेस विधायक और नेतागण भाग लेंगे। इस समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोई नई घोषणा भी कर सकते हैं। हमीरपुर में मनाई जा रही राज्य सरकार की यह सालगिरह एक तरह से…
Read MoreYear: 2013
कई अफसरों पर दर्ज हो सकती है एफआईआर
शिमला। कांग्रेस के पूर्व कार्यकाल में हुए चिट भर्ती घोटाले की जांच विजिलेंस ने पूरी कर दी है। मामले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में एपी एसआईयू विजिलेंस की टीम कर रही है। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार इस मामले में कई अधिकारी तथा कर्मचारी जांच के दायरे में आएंगे और कुछ के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है। जांच में चार विभागों के खिलाफ भर्तियों को लेकर कई अनियमितताएं पाई गईं। यदि सरकार की ओर से इन विभागों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी जाती है तो कई अधिकारी लपेटे…
Read Moreलोगों में बंटेंगे गोलमाल के 32 लाख रुपये
मंडी। खाद्य आपूर्ति निगम की करसोग गैस एजेंसी में हुए गोलमाल मामले में विभाग ने पाई-पाई वसूल कर ली है। निगम की सख्ती और पुलिस का शिकंजा कसने के बाद गोलमाल की सारी राशि रिकवर हो चुकी है। दोषियाें से कुल 32 लाख 34 हजार रुपये वसूल कर लिए हैं। यह सारी राशि उपभोक्ताओं को वापस की जाएगी। इसकी प्रक्रिया निगम ने शुरू कर दी है। राशि का भुगतान चेक के माध्यम से किया जाएगा। जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि गैस एजेंसी का सारा लेखाजोखा और कैश…
Read Moreदुग्ध उत्पादकों से भेदभाव कर रही है कांग्रेस : निहाल
मंडी। भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में दूध के खरीद मूल्य में ऐतिहासिक सात रुपये बढ़ोतरी करके किसानों की आर्थिक दशा को सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाया था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही दुग्ध उत्पादकों का शोषण शुरू कर दिया है। यह बात प्रदेश मिल्क फेडरेशन के पूर्व निदेशक एवं दुग्ध उत्पादक सहकारी सभा के अध्यक्ष निहाल चंद ने कही। कहा कि सरकार दुग्ध उत्पादकों के खरीद मूल्य में शीघ्र दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करें। भाजपा सरकार ने पांच सालों में सात रुपये की…
Read Moreनर्सिंग की छात्राओं ने निकाली रैली
सुंदरनगर (मंडी)। जीवन रेखा स्कूल ऑफ नर्सिंग सुंदरनगर में एड्स जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के तत्वाधान में रैली निकाली गई। रैली को उप प्रधानाचार्य नीलम सैनी ने रवाना किया। इस मौके पर नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जोगिंद्र सिंह ने प्रशिक्षुओं को शून्य की ओर शून्य और एचआईवी एड्स बारे जानकारी दी। आईसीटीसी केंद्र काउंसलर नागरिक अस्पताल मुनीश प्रभा ने प्रशिक्षुओं को एचआईवी टेस्ट के बारे में बताया। इस मौके पर जीवन रेखा स्कूल ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन प्रेम डोगरा और प्रबंध निदेशक सुरेंद्र…
Read Moreऑटो रिक्शा की किराया दरें तय
मंडी। मंडी शहर में तिपहिया वाहन चालक अब यात्रियाें से मनमाफिक किराया नहीं वसूल सकेंगे। जिला प्रशासन ने मंडी शहर के विभिन्न डेढ़ दर्जन स्थानों के लिए तिपहिया वाहनों के किराये की दरें तय की हैं। जिला प्रशासन ने किराया सूची को चौहट्टा बाजार में बोर्ड लगाकर उस पर किराये की दरें इंगित कर दी हैं। प्रशासन के निर्देशाें के तहत तिपहिया वाहन चालक तत्काल प्रभाव से नई किराया दरों का पालन करेंगे। चालकों को किराया सूची ऑटो पर भी लगानी आवश्यक होगी। जिला प्रशासन ने हाल ही में लिए…
Read More42 पंचायतों में चार दिन से ब्लैक आउट
तीसा चंबा। तीसा में बर्फबारी के बाद मंगलवार को तीसरे दिन बाद भी जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। बिजली बोर्ड, लोक निर्माण और सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभागों की ओर से चल रहे राहत कार्य की मंद रफ्तार का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हाल यह है कि तीसा की 42 पंचायतों में चार दिनों से बिजली गुल है। बिजली आपूर्ति बहाल करने में बिजली बोर्ड का दम फूल रहा है। तीसा में भारी बर्फबारी से बिजली की तारें और खंभे टूट गए हैं। इस कारण पंचायतों में…
Read Moreरायपुर-चुवाड़ी सड़क बनी दलदल
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी-रायपुर संपर्क मार्ग की खस्ता हालत होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कुछ दिन पहले ढलानदार सड़क पर मिट्टी डाल दी थी। बीते शनिवार व रविवार को बारिश होने से सड़क का एक किलोमीटर भाग दलदल में बदल गया है। इससे सारी सड़क पर भारी फिसलन पैदा हो गई है। सड़क पर दलदल व भारी कीचड़ होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें पेश…
Read Moreकिताबों की कमी से ‘बेजान’ लाइब्रेरी
चंबा। जिला पुस्तकालय की सुध लेने वाला कोई नहीं है। ज्ञान का भंडार कहे जाने वाले पुस्तकालय में ज्ञानवर्द्धक किताबों की संख्या बढ़ने के बजाय घट रही है। नई किताबें का संकलन में भी नहीं हो रहा है। हाल यह है कि लाइब्रेरी में करीब तीन माह से 11 प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पत्रिकाएं आना बंद हो गई हैं। किताबों की कमी के चलते लाइब्रेरी बेजान लगती है। लाइब्रेरी में पहले 18 विभिन्न प्रकार की पत्रिकाएं आती थीं। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पत्रिकाएं भी होती थी। तीन माह से…
Read Moreकराहती रही गर्भवती, नहीं पहुंची 108
तीसा (चंबा)। प्रसव पीड़ा से कराह रही तीसा की एक महिला को राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 का लाभ नहीं मिल पाया। इस कारण महिला को अस्पताल तक पहुंचाने में उसके परिजनों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। मिली जानकरी के अनुसार पंचायत हरतवास के गांव सैली के लाल चंद ने महिला की खराब हालत को देखते हुए राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 को फोन किया। 108 के केंद्र से एंबुलेंस सेवा नहीं भेजने की बात कही गई। बताया कि इस स्थान पर सड़क खराब होने के कारण एंबुलेंस सेवा नहीं…
Read More