पूर्वांचली मतदाताओं के भरोसे जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली चुनाव में धमक दिखाने की तैयारी में है। पार्टी सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। ज्यादा जोर दस उन सीटों पर होगा, जहां पूर्वांचली मतदाता अधिक हैं। पार्टी अनधिकृत कॉलोनियों की समस्याओं को मुद्दा बनाएगी। पार्टी ने दिल्ली की सीटों को पांच श्रेणियों में बांटा है। इसमें नरेला, बुराड़ी, किराड़ी, बल्लीमारान, बिजवासन, संगम विहार, बदरपुर, मुस्तफाबाद, तुगलकाबाद, ओखला और करावल नगर को ए-प्लस श्रेणी में रखा है। बाकी को ए, बी, सी, डी में डाला है। ए-प्लस सीटों पर पूर्वांचली वोट असर…
Read MoreYear: 2013
कैशियर को गोली मारकर 10 लाख की लूट
नई दिल्ली के आनंद विहार आईएसबीटी के पास सोमवार दोपहर को बदमाशों ने कार शोरूम के कैशियर मो. अकील (40) को गोली मारकर उससे 10 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने अकील को मैक्स बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया। कैशियर शोरूम से कैश लेकर सीमापुरी बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था। मधु विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, ओखला जामिया नगर निवासी अकील (40) पटपड़गंज स्थित कार शोरूम में कैशियर है। सोमवार दोपहर को� अकील बाइक पर बैग में 10 लाख…
Read Moreडॉक्टर समेत दो की मौत, एक घायल
रुद्रपुर। किच्छा रोड और बिलासपुर और कैमरी के बीच हुईं अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में डॉक्टर समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। दूधियानगर निवासी ओमप्रकाश का 19 वर्षीय बेटा आकाश चंद्रा सोमवार शाम साथी सुनील के साथ बाइक पर बाजार से घर जा रहा था। इसी बीच किच्छा रोड पर श्मशान घाट के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में आकाश की मौत हो गई। जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में…
Read Moreबढ़ेगी हल्दी व अदरक की खेती
सितारगंज। सितारगंज सिडकुल में स्थापित स्पाइसेस पार्क किसानों के लिए वरदान साबित होगा। पार्क के प्लांटों में परिष्कृत व पैकेजिंग के बाद अदरक, हल्दी, लहसुन और प्याज के उत्पादों का विदेशों में निर्यात किया जाएगा और यहां निजी उद्योग भी निवेश करेंगे। तराई इलाके में मुख्य खेती गन्ना, धान और गेहूं के साथ ही अब अदरक, हल्दी, लहसुन और प्याज की खेती भी बहुतायत में हो सकेगी। किसान अपनी अदरक, हल्दी, लहसुन और प्याज का आसानी से विपणन कर सकेंगे। यही नहीं, पार्क में लगने वाले प्लांटों में सीधे तौर…
Read Moreभजनपुर ने मुकाबला जीत किया अगले चक्र में प्रवेश
टनकपुर। मां पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में खेली जा रही चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट का मुकाबला जीत भजनपुर स्पोर्ट्स क्लब ने अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का उद्घाटन वरिष्ठ खिलाड़ी दिनेश पाटनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टनकपुर स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता का दूसरा मैच सनराइज यूथ क्लब मनिहारगोठ और भजनपुर फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। मध्यांतर तक भजनपुर के खिलाड़ी निक्की और बॉबी के एक-एक गोल की बदौलत टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली थी। मध्यांतर के बाद भजनपुर स्पोर्ट्स क्लब…
Read Moreचंपावत और टनकपुर में फूंके गए दशानन परिवार के पुतले
चंपावत/टनकपुर। विजया दशमी के पर्व पर दशानन परिवार के सदस्यों का पुतला दहन किया गया। चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में भारी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी में रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम के आयोजक एबीसी आल्मा मैटर स्कूल के प्रबंधक मदन सिंह महर के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों ने राम रावण युद्ध का मंचन किया। जिसमें रावण की मौत और सत्य की जीत हुई। देर सांय तक चले आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। मुख्यालय में बीते चार पांच…
Read Moreएटीएम लूटने का प्रयास
चौखुटिया। रविवार की रात एटीएम लूटने का असफल प्रयास किया गया। गार्ड की मुस्तैदी के चलते लुटेरा अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया। इस मामले में पकड़ा गया युवक बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है। जो इसी विकास खंड के पैली का रहने वाला है। चौखुटिया बाजार के द्वाराहाट रोड तिराहे पर एसबीआई का एटीएम है। गार्ड संजय आर्या द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह रात्रि में शौच को बाहर आया था। वापस आने पर उसने देखा कि एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधे एटीएम के अंदर घुसा…
Read Moreकाश्तकारों ने मोहान में किया चक्काजाम, प्रदर्शन
मौलेखाल। मोहान के पास अवैध वसूली से गुस्साए स्याल्दे सहित पूरे क्षेत्र के अदरक और मिर्च के काश्तकारों ने यहां मोहान पुलिस बैरियर के पास सुबह साढ़े 11 बजे से चक्काजाम के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। काश्तकारों का कहना था कि मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भतरौंजखान के थानाध्यक्ष आरएस बोरा और सल्ट के नायब तहसीलदार ने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल ग्रामीणों को शांत किया। सांस्कृतिक परिषद के महामंत्री नारायण सिंह रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सुबह साढ़े 11 बजे मोहान बैरियर…
Read Moreजिला पंचायत में डीएम, ब्लाक में एसडीएम बने प्रशासक
हल्द्वानी/भीमताल। हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के शेष 12 जिलों की त्रिस्तरीय पंचायतें अधिकारियों के हवाले हो गई हैं। ब्लाक में एसडीएम और जिला पंचायत में डीएम प्रशासक बन गए हैं, जबकि गांवों में एसडीओ को पहले ही प्रशासक बनाया जा चुका है। पिछले माह ग्राम पंचायतों में एडीओ स्तर के अधिकारी प्रशासक बने। अब हल्द्वानी और कोटाबाग ब्लाक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त होने पर एसडीएम हरबीर सिंह ने चार्ज ले लिया है, जबकि सभी जिला पंचायतों में जिलाधिकारियों को प्रशासक बनाया गया है। ऐसे में सभी पंचायतें अब अधिकारियों के…
Read Moreसरकार के प्रति कर्मचारियों में उबाल
हल्द्वानी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर कर्मचारियों ने सोमवार से दो दिनी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने बुद्ध पार्क में धरना दिया और पदोन्नत वेतनमान लागू नहीं होने पर 16 अक्तूबर से प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। परिषद के हल्द्वानी शाखा अध्यक्ष वीर सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार राज्य कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। पहले दिन कार्य बहिष्कार के बीच धरने में पशुपालन, वन विभाग, सिंचाई, उच्च शिक्षा, श्रम, बाल विकास, राजस्व, ग्राम्य विकास, चिकित्सा, डेयरी, आईटीआई, परिवहन, रेशम विभागों के कर्मियों…
Read More