कार सवारों ने पुलिस से की हाथापाई

नानकमत्ता। सोमवार देर रात्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खटीमा निवासी राजस्व विभाग में तैनात नीरज कुमार पुत्र विजय कुमार कार से अपने घर खटीमा जा रहे थे, कि गोशन स्कूल के सामने सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार नीरज कुमार (40) और ड्यूटी निवासी याकूब (15) पुत्र अब्दुल गफ्फार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाने से दो सिपाहियों ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारु करवाया और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। कार सवार…

Read More

फार्मेसिस्ट रहे दो घंटे कार्य बहिष्कार पर

अल्मोड़ा। मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को जिले के फार्मेसिस्ट दो घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे। इस दौरान सरकारी अस्पतालों में दवा और इंजेक्शन लगाने का काम बाधित रहा। जिला अस्पताल में हुई फार्मेसिस्टों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि फार्मेसिस्टों की मांगें नहीं मानी गई तो कल 16 से 18 अक्तूबर तक सुबह आठ से 11 बजे तक तीन घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी समस्याएं हल नहीं हुई तो 21 से 23 अक्तूबर तक 72 घंटे का…

Read More

नगर स्वच्छ रखने को सभी को प्रयास करने होंगे

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने कहा है कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए सभी को मिलजुलकर प्रयास करने होंगे। स्वच्छ हरित अल्मोड़ा नागरिक संगठन (सीसीजीए) द्वारा इसके लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। डीएम जीजीआईसी सभागार में जागरूकता अभियान का शुभारंभ कर रहे थे। सीसीजीए द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत आज से थपलिया मोहल्ले से कूड़ा एकत्रीकरण की शुरुआत की गई। डीएम ने कहा कि पहाड़ की सुंदरता को बचाने के लिए जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग रखें। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोेशी, संगठन के सदस्य शेखर लखचौरा, सीसीजीए…

Read More

छात्रों को करियर बनाने में सलाह देगा सीबीएसई

करियर संबंधी परामर्श और मार्गदर्शन के लिए छात्रों को अब धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। दरअसल, छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराने और परामर्श के लिए सीबीएसई ने अपने पहले करियर परामर्श एवं मार्गदर्शन केंद्र की शुरुआत की है। यह केंद्र लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में खोला गया है। केंद्र 10वीं से 12वीं तक के छात्रों को विषयों के चुनाव से लेकर करियर की संभावनाओं को तलाशने में मदद करेगा। छात्रों को यह परामर्श और मार्गदर्शन निशुल्क मिलेगा। इस सेंटर से अन्य बोर्ड के छात्र भी लाभ ले सकते हैं।…

Read More

रेफरल यूनिट दिलाएगी एम्स में जल्द इलाज

दूसरे राज्यों के सरकारी अस्पतालों से रेफर होकर नई दिल्ली के एम्स आने वाले मरीजों को न तो नंबर लगाने के लिए भटकना पड़ेगा और न ही इलाज के लिए चक्कर काटने पड़ेंगे। दरअसल एम्स प्रशासन रेफरल सिस्टम को मजबूत करने पर बल देगा। एम्स आने वाले इन मरीजों के लिए पहले से तारीख तय करने पर विचार किया जा रहा है। शुरुआती दौर में यह व्यवस्था सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों के लिए होगी। बाद में निजी अस्पताल के मरीजों के लिए भी सुविधा उपलब्ध होगी। तारीख…

Read More

मोमबत्ती के गोदाम और तीन दुकानों में लगी आग

नई दिल्ली के अशोक नगर इलाके में मंगलवार सुबह मोमबत्ती के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने पास की तीन परचून की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। दमकल की करीब दो दर्जन गाड़ियों को घटना स्थल पर भेजा गया। दोपहर बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों पर देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए एक गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। मामले की नजाकत को देखते हुए भारी संख्या…

Read More

बकरीद के बाद होगी कमरजहां से पूछताछ

बुलंदशहर के विधायक हाजी अलीम की दूसरी पत्नी रेहाना की हत्या के मामले में जल्द ही दिल्ली पुलिस विधायक की पहली पत्नी कमरजहां से पूछताछ करेगी। पुलिस की मानें तो बकरीद के बाद पूछताछ की जाएगी। पुलिस कमरजहां से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास करेगी कि कहीं उसके उकसाने पर ही तो अनस और दानिश ने हत्या नहीं की। उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमरजहां से बकरीद के बाद जांच में शामिल होने की बात की गई है। 18 या 19 अक्तूबर को…

Read More

मदन भैया को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू

पूर्व विधायक व बाहूबली नेता मदन भैया को गिरफ्तार करने में पुलिस की नाकामी के बाद नई दिल्ली स्थित अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है। अदालत ने यह आदेश मदन भैया समेत पांच लोगों के खिलाफ दिया है। अदालत ने सभी आरोपियों के घर पर सीआरपीसी की धारा 82 के अंतर्गत नोटिस चस्पा करने का निर्देश दिया है। अदालत ने संयुक्त पुलिस आयुक्त को 15 नवंबर तक यह प्रक्रिया पूरी कराने व रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। खेकड़ा के पूर्व…

Read More

बड़ैहर में पौने पांच लाख की चोरी

हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत बड़ैहर गांव में करीब पौने पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। शातिरों ने सोमवार शाम के समय घर की ऊपरी मंजिल से करीब 14 हजार की नकदी और ज्वेलरी पर हाथ साफ कर लिया है। घटना के समय परिवार घर पर ही मौजूद था। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल का दौरा किया और केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नरेंद्र शर्मा निवासी बड़ैहर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहू और पत्नी सोमवार शाम करीब…

Read More

मैहरे में कहां खड़े करें वाहन!

बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय के मुख्य बाजार मैहरे में गाड़ियां खड़ी करने के लिए कोई स्थान नहीं है। वाहन चालक सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इस कारण बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। पार्किंग नहीं होने के कारण चालकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार कमेटी ने पार्किंग बनाने की मांग उठाई है। गौरतलब है कि मैहरे बाजार में लगभग 300 दुकानें हैं लेकिन बाजार में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। गाड़ियों की बढ़ती संख्या के चलते बाजार में पार्किंग व्यवस्था…

Read More