मोदी को पसीना क्यों आया, इस पर भी रहती है नजर

नरेंद्र मोदी की रैली में क्या कमी रही, इस पर भी नजर रखी जाती है। मोदी को पसीना क्यों आया, रैली स्थल पर मोदी दर्शकों को दिखाई पड़े या नहीं। उन्हें दीप जलाने में कोई परेशानी तो नहीं हुई। इन सभी बातों पर नजर रखी जाती है। इस तरह की खामियों पर नजर रखने का जिम्मा एक एजेंसी को दिया गया है। एजेंसी ने दिल्ली के जापानी पार्क में आयोजित रैली को लेकर भी रिपोर्ट तैयार की है। इसमें कहा गया है कि माचिस की तीली गिली होने के कारण…

Read More

किसे वोट दिया इसका सबूत मिलेगा

दिल्ली चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बटन दबाने के बाद आपका वोट किसे गया, इसे लेकर उठे सवालों पर अब विराम लग जाएगा। चुनाव आयोग दिल्ली विधानसभा चुनाव में ट्रायल के तौर पर पहली बार प्रिंटर से जुड़ी ईवीएम का इस्तेमाल करने जा रहा है। वह भी मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की नई दिल्ली सीट पर। दरअसल, बीते कुछ समय में ईवीएम से वोटिंग को लेकर सवाल खड़े हुए थे। आशंका जताई गई कि कोई भी बटन दबाने के बाद वोट एक ही जगह चला जाता है। इसे लेकर…

Read More

कांग्रेस ने किया 22 प्रत्याशियों का चयन

नई दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया तेज कर दी है। शनिवार को स्क्रीनिंग कमेटी ने 22 सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। जल्द ही इनके नाम घोषित किए जाएंगे। अगली बैठक मंगलवार को होगी। बैठक में 20 और प्रत्याशियों की सूची बनेगी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को 22 प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया। इनमें वही विधायक शामिल हैं, जिनके जीत का अंतर काफी ज्यादा था और इनके खिलाफ कोई मजबूत दावेदारी भी नहीं की गई थी। तय किया…

Read More

जिनको चाहिए जमीन, वह ही फाइल दबाए

हल्द्वानी। जंगलात की जमीन में वन अधिनियम के आड़े आना का रोना सरकारी महकमे रोते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ अलग है, जिन सरकारी महकमों को जमीन की जरूरत है, वह ही फाइल दबाए बैठे हैं। तराई पूर्वी वन प्रभाग में वन भूमि हस्तांतरण के 16 प्रस्ताव लंबित हैं, इसमें 12 प्रस्तावक विभाग पर ही लंबित है। तराई पूर्वी वन प्रभाग में शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, एसएसबी, पुलिस, बिजली आदि विभागों ने विभिन्न कामों के लिए जमीन की मांग की थी, पर स्थिति यह है कि इसमें से अधिकांश प्रस्ताव सरकारी…

Read More

पांच लाख के लिए विवाहिता का उत्पीड़न

हल्द्वानी। लाइन नंबर 17 निवासी एक महिला ने अपने पति पर दहेज में पांच लाख रुपये मांगने और नहीं देने पर फोन पर धमकाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि जनवरी में उसकी शादी लाइन नंबर 18 निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। दहेज में उसके परिजनों ने हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया, लेकिन उसके ससुरालियों को पांच लाख रुपये और चाहिए। 22 जुलाई को ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था, तब से वह मायके में रह…

Read More

‘स्कूल में आम नजर आया गांधी परिवार’

देश दुनिया में अपनी लीडरशिप का लोहा मनवा चुकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को देहरादून के खास स्कूल में आम अभिभावक की तरह नजर आए। दून स्कूल के 78वें स्थापना दिवस समारोह में सोनिया और राहुल आम श्रोता की तरह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि से लीडरशिप के फार्मूले सुनते रहे। दून स्कूल के रोज बाउल ऑडिटोरियम में पहुंचे सोनिया और राहुल गांधी ने पूरी तसल्ली से करीब तीन घंटे तक कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान सबसे पहले स्कूल के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के अध्यक्ष…

Read More

इस दिन मुस्लिम महिलाएं भी करती हैं पूजा

पति की लंबी उम्र की कामना हर महिला करती है। इसके लिए हिंदू रीति-रिवाज में कई तरह के व्रत-उपवास दिए गए हैं। मुस्लिम समाज की महिलाओं ने व्रत को अपनाया 22 अक्तूबर को पड़ने वाला करवा-चौथ का व्रत भी इनमें से एक है। माना जाता है कि इस दिन व्रत करने से पति को दीर्घायु मिलती है। अब मुस्लिम समाज की कई महिलाओं ने भी इस व्रत को अपनाया है।

Read More

आपदाः मोबाइल बताएगा लापता लोगों की सच्चाई

जून में आए जल प्रलय में लापता हुए श्रद्धालुओं की केदारघाटी में होने की सच्चाई जाने के लिए पुलिस उनके मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस कर रही है। यह देखा जा रहा है कि 16/17 जून को लापता व्यक्ति की लोकेशन कहां थी। ताकि यह प्रमाणित हो सके की जिस व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है, वहां आपदा के दौरान यहां मौजूद था। एफआईआर की विवेचना पुलिस द्वारा विगत डेढ़ माह से केदारनाथ जल प्रलय में लापता हो गए लोगों के संबंध में दर्ज एफआईआर की विवेचना चल रही…

Read More

माले को गांधीचौक में नहीं करने दी सभा

धारचूला (पिथौरागढ़)। किसान महासभा और भाकपा माले को पुलिस ने गांधीचौक में सभा नहीं करने दी। महासभा, माले कार्यकर्ताओं के बीच सभा को लेकर खूब गहमागहमी हुई। प्रशासन ने सभा की अनुमति न लेने की बात कही है तो माले ने प्रशासन पर विधायक के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। शनिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे किसान महासभा और भाकपा माले के नेतृत्व में तमाम आपदा प्रभावित गांधीचौक में एकत्रित हुए। सरकार पर आपदा प्रभावितों की मदद में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए सभा शुरू…

Read More

पिथौरागढ़ ओबीसी के दायरे में क्यों नहीं

पिथौरागढ़। उत्तरकाशी जिले को ओबीसी के दायरे में लिए जाने संबंधी प्रदेश सरकार के फैसले के बाद यहां के लोग भी इसी तरह की मांग को लेकर मुखर होने लगे हैं। यहां के लोगों का तर्क है कि पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिले का गठन 1960 में एक समान परिस्थितियों में हुआ था। ऐसे में पिथौरागढ़ को भी ओबीसी केे दायरे में लिया जाना चाहिए। पिथौरागढ़ जनमंच के संयोजक भगवान रावत ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और मांग की कि इस जिले को भी ओबीसी का दर्जा दिया…

Read More