बैजनाथ (कांगड़ा)। चोबू-चढियार मार्ग चोबू पुल के आगे वाले हिस्से में भारी मात्रा में भूस्खलन होने के कारण पिछले तीन दिन से आवाजाही के लिए पूर्णतया बंद पड़ा हुआ है। लोनिवि के पंचरुखी सब डिविजन के तहत आने वाले हिस्से में चोबू पुल के आगे पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानेें व भारी पत्थर मलबे सहित मार्ग पर गिर गए हैं। विभागीय जेसीबी और मजदूर मलबे व पत्थरों को हटाने में लगे हुए हैं लेकिन अब भी तीन से चार दिन का समय मार्ग को सुचारु करने में लग सकता है। मार्ग…
Read MoreYear: 2013
पश्चिमी सभ्यता ने छीना गांव का सुकून
पालमपुर (कांगड़ा)। पश्चिमी सभ्यता में ढल रहे आधुनिक जमाने के इस दौर में गांवों की चौपालों में लगने वाली महफिलें और ड्रामें अब ग्रामीण सभ्यता से लुप्त हो गए हैं। कभी गांव में मेहनतकश जीवन से दिनभर थके लोग अपने मनोरंजन के लिए गांवों की चौखटों में चलने वाले स्थानीय कलाकारों के ड्रामों और महफिलों में दो पल आनंद लेते थे। अब इनकी जगह टीवी और पाश्चात्य धुनों ने ले ली है। जिससे स्थानीय कला भी घर तक ही सीमित हो गई है। पहले महफिलों में लोग दूर-दूर से आकर…
Read Moreआधारभूत ढांचे के बिना सर्किट बेंच सही नहीं
धर्मशाला। जिले में कई सर्किट बेंच खोले जाने पर धर्मशाला बार एसोसिएशन लगातार विरोध जता रही है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट टेक चंद राणा ने कहा कि आधारभूत ढांचे के बिना जिला कांगड़ा में 15 से 16 किमी की दूरी पर सर्किट बेंच खोल दिए गए हैं। जिला कांगड़ा में सात सर्किट बैंच खोल दिए गए हैं जो तर्कसंगत नहीं है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि जिला में बैंच खोले जाने की कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई। बिना अधिसूचना के ही जिला में एक साथ कई…
Read Moreहफ्ते भर में ट्रैक पर लौटेगी कांगड़ा रेल
पपरोला (कांगड़ा)। पठानकोट तक सीधी रेल सेवा एक सप्ताह में बहाल हो सकती है। रेलवे सूत्रों के अनुसार कोपरलाहड़ के पास बरसात में भूस्खलन से ध्वस्त रेल ट्रैक को दोबारा बिछाने का काम अंतिम चरण में है। 7-8 दिन के भीतर जोगिंद्रनगर से पठानकोट तक ट्रेन चलाने को हरी झंडी दी जा सकती है। रेल विभाग के सहायक मंडल अभियंता मंजीत गोयल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विभाग ने पिछले सप्ताह ही रेल लाइन बिछाने का काम पूरा करके ट्रैक को रेलगाड़ियों के परिचालन के लिए फिट…
Read Moreपति के दीदार के बाद ही पिया पानी का घूंट
धर्मशाला। सुबह से भूखी-प्यासी सुहागिनों के मन में करवाचौथ के दिन एक ही दुआ थी, पति की लंबी उम्र। अपने प्रियतम के दीदार के बाद ही सुहागिनों ने पानी का घूंट लेकर व्रत तोड़ा। चांद और पति का एक साथ दीदार कर महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत तोड़ा। अपने पति की लंबी उम्र की दुआ के लिए सुहागिनों ने पूरा दिन तथा देर शाम तक भूखे-प्यासे रहकर चांद निकलने का इंतजार किया। करवाचौथ पर सुहागिनों ने सज संवर कर अपने पति देव की पूजा की। पति के हाथ से पानी…
Read More160 मानव परिंदों ने भरी उड़ान
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा की बिलिंग घाटी में 24 अक्तूबर से प्रस्तावित पैराग्लाइडिंग की प्री वर्ल्ड कप प्रतियोगिता के लिए अब तक 170 देशी-विदेशी पायलटों ने पंजीकरण करवाया है। खेल की सर्वोच्च संस्था पीडब्लयूसीए के दिशा-निर्देशों के तहत प्रतियोगिता में 110 महिला व पुरुष पायलट ही भाग ले सकेंगे। 23 अक्तूबर को प्रतियोगिता के मीट डायरेक्टर देवू चौधरी और विजय सोनी प्रतिभागियों का ट्रायल लेंगे। उसके बाद 110 पायलटों की सूची फाइनल की जाएगी। अधिकांश विदेशी पायलट पूर्व के वर्षों में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय स्तर की मुकाबलों में दी गई परफोरमेंस…
Read Moreनूरपुर अस्पताल के एसएमओ से शक्तियां छीनीं
नूरपुर (कांगड़ा)। स्वास्थ्य विभाग ने नूरपुर सिविल अस्पताल में तैनात एसएमओ से तमाम वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियां छीन ली हैं। फिलहाल एसएमओ को उनके पद से हटाने के सही कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन सूत्रों की मानें तो नूरपुर अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था और सीनियर डाक्टरों की आपसी खींचतान के चलते स्वास्थ्य विभाग ने उच्च स्तर पर एसएमओ को प्रभारी पद से हटाने का फरमान जारी किया है। हैरानी की बात है कि विभागीय स्तर पर एसएमओ से डीडीओ पॉवर स्नैच करने का फैसला…
Read Moreचांद के दीदार के बाद खोला व्रत
ऊना। करवाचौथ के मौके पर सुहागिनों ने अपने सुहाग की रक्षा के लिए सुहागियां बांटीं। सुहागिनों को सुहागियों के साथ-साथ अन्य शृंगार सामग्री भी दी गई। रात को चांद के दीदार के बाद सुहागिनों ने जल ग्रहण कर व्रत खोला। कई सुहागिनों ने शक्तिपीठ चिंतपूर्णी, दुर्गा माता मंदिर, शीतला माता मंदिर समेत अन्य देवालयों में भी शृंगार सामग्री चढ़ाई। महिलाओं ने मंदिरों में माथा भी टेका। कई दंपति साथ-साथ मंदिरों में आशीर्वाद लेने पहुंचे। चौथ माता की महिमा का गुणगान करने के लिए पड़ोस की दर्जनों महिलाएं एक स्थान पर…
Read Moreसांस्कृतिक संध्याओं में जमेगा रंग
ऊना। ऊना के इंदिरा स्टेडियम में जिला में 9 से 11 नवंबर तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सोमभद्रा महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं के अलावा खेल प्रतियोगिताएं, बेबी शो, व्यापारिक प्रदर्शनियां, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, विभिन्न प्रकार के खाने के स्टाल एवं प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र होंगी। यह जानकारी आयोजन समिति के चेयरमैन एवं उपायुक्त अभिषेक जैन ने बचत भवन में उत्सव की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव ऊना जिला की गौरवपूर्ण सांस्कृतिक विरासत…
Read Moreजलग्रां में हादसा, युवक की मौत
ऊना। क्षेत्र के जलग्रां में मंगलवार को बस और स्कूटर में जोरदार भिड़ंत होने से स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई। युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान तिलक राज निवासी लंगमजारी मांगेवाल जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को…
Read More