दून में इतने नोट कि हाथों से नहीं गिने जा रहे

क्या वाकई में देहरादून के लोगों के पास इतने नोट हो गए हैं कि उनके लिए हाथों से गिनना मुश्किल हो गया है? यहां से करेंसी काउंटिंग मशीन के लिए लगातार बढ़ रहे आर्डर को आधार मानें तो कम-से-कम ऐसा ही लगता है। दिवाली पर कारोबार बढ़ने के मद्देनजर व्यवसायी इन मशीनों की खरीद कर रहे हैं। ग्राहकों का दायरा गया अभी तक केवल बैंकों में करेंसी काउंटिंग मशीन और फेक नोट डिटेक्टर देखने को मिल रहे थे, लेकिन अब इसके ग्राहकों का दायरा बहुत बढ़ गया है। करेंसी काउंटिंग…

Read More

29 से टूल डाउन करेंगे विद्युत संविदा कर्मी

चंपावत। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति को पूरा नहीं किए जाने से नाराज है। संगठन ने इसके विरोध में 29 अक्तूबर से आंदोलन का निर्णय लिया है। शुक्रवार को यहां हुई बैठक में प्रदेश संगठन द्वारा लिए गए फैसले की जानकारी दी गई। संगठन के अध्यक्ष बालेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह ने कहा कि 14 मार्च को संगठन के पदाधिकारियों के साथ सीएम के प्रतिनिधि और तीनों बिजली निगम के प्रबंध निदेशक से हुई वार्ता मेें तीन माह के भीतर विभागीय संविदा, समान कार्य समान…

Read More

नौंवी दिन में पहुंचा फील्ड कर्मियों का धरना

चंपावत/टनकपुर/। विभिन्न मांगों को लेकर फील्ड कर्मियों का धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने लगातार हो रही उपेक्षा को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि अब वे मांगें पूरी होने के बाद ही काम पर वापस लौटेंगे। हड़ताल के चलते कामकाज पर असर पड़ रहा है। चंपावत मेंराज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी की अध्यक्षता और महामंत्री भूपेंद्र जोशी के संचालन में हुई सभा में कर्मियों ने मांगों के पूरा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। कहा कि आंदोलन किसी कीमत पर…

Read More

खाद्य विभाग ने टीम ने मिठाइयों के सैंपल लिए

काशीपुर। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर सैंपल एकत्र किए। बृहस्पतिवार को तहसीलदार चतुर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने पहले रोडवेज के निकट स्थित बीकानेर मिष्ठान की दुकान पर छापा मारा। यहां टीम ने दूध वाले मावा से मिश्रित मावा पाइन एप्पल बर्फी व कलाकंद मिठाई के सैंपल लिए। इसके बाद टीम ने स्टेशन रोड स्थित ईजी-र्ड में छापा मारा। यहां टीम ने पैक्ड गुलाब जामुन व सोनपापड़ी का सैंपल लिया। इसके अलावा विशाल…

Read More

सड़क निर्माण में अनियमितता, हंगामा

काशीपुर। 31 लाख की लागत से बन रही सड़क के निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर घटिया सड़क निर्माण का आरोप लगाया। कुंडेश्वरी रोड स्थित ग्राम कुआंखेड़ा में राज्य योजना के तहत 700 मीटर डामरीकरण सड़क स्वीकृत हुई थी। जिसमें डामरीकरण का काम हाल में ही शुरू हुआ है। बृहस्पतिवार को दर्जनों ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर पहुंचे और हंगामा कर सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क में 38 सेंटीमीटर माल पड़ना…

Read More

नई पीढ़ी नहीं जानती चांदी का ‘ठोका’

चौखुटिया। हाथ में पहने जाने वाला चांदी का ठोका अब दिखना दुर्लभ हो गया है। नई पीढ़ी के युवा तो दूर आज के स्वर्णकारों को भी इसके बारे बहुत कम जानकारी है। अधिकांश लोगों ने तो इसका नाम तक नहीं सुना है। ठोका चांदी में नक्काशी कर बनाया जाने वाला गहना है, जो गिलास के आकार का होता है। इसके एक भाग में कील की तरह मोटा तार खांचे में लगा होता है। जिसको खींचने पर यह बीच में से खुल जाता है। इससे इसको पहनने में आसानी होती है।…

Read More

धरने पर डटे हैं बीपीएड-एमपीएड बेरोजगार

अल्मोड़ा। स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति देने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बीपीएड-एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने कलक्ट्रेट प्रांगण में 32वें दिन भी धरना दिया। प्रशिक्षितों ने सरकार पर आंदोलन की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन को एक माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन सरकार नियुक्ति देने के मामले में उदासीन बनी हुई है। कई बार मुख्यमंत्री, शासन के उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन…

Read More

इराक में सीरियल बम विस्फोट, 16 की मौत

इराक में सीरियल बम विस्फोट, 16 की मौत

बगदाद: इराक में कल अलग-अलग स्थानों पर हुए सीरियल बम विस्फोटों में कम से कम 16 लोग मारे गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजधानी बगदाद से 20 किलोमीटर दूर शिया बहुल शहर युसूफिया के एक बाजार में सड़क किनारे रखे नौ बमों को रिमोट कंट्रोंल के जरिए उड़ाया गया। इन विस्फोटों में सात लोगों की मौत हो गई। बाकूबा शहर में शिया परिवारों के आवासों के समीप सड़क किनारे रखे गए बमों में विस्फोट किए जाने से चार लोग मारे गए। यह परिवार अल कायदा से जुड़े सुन्नी आतंकवादियों…

Read More

जासूसी प्रोग्राम जारी रखेगा अमेरिका

जासूसी प्रोग्राम जारी रखेगा अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिका ने माना है कि हाल ही में विदेशी नेताओं के इंटरनेट और फोन की निगरानी से जुड़ी एनएसए की जानकारी के खुलासे की वजह से उसके कुछ सहयोगी देशों के साथ संबंधों में तनाव आ गया है, लेकिन वाशिंगटन का यह भी कहना है कि खुद को और अपने सहयोगियों को सुरक्षित रखने की जरूरत के मद्देनजर वह सूचनाएं जुटाना जारी रखेगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की उप प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, ‘‘सवाल यह नहीं है कि गोपनीय सूचना के खुलासे से हमारे कुछ सहयोगियों के साथ हमारे…

Read More

चीन के प्रसिद्ध शाही महल में दो व्यक्तियों की हत्या

चीन के प्रसिद्ध शाही महल में दो व्यक्तियों की हत्या

बीजिंग: चीन के प्रसिद्ध राजशाही महल ‘फोरबिडेन सिटी’ में आज कर्मचारियों के बीच झगड़ा होने पर एक व्यक्ति ने चाकू घोंपकर दो लोगों की हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि अब महल संग्रहालय के नाम से चर्चित ‘फोरबिडेन सिटी’ के कैफिटेरिया में आज सुबह यह घटना घटी। संवाद समिति शिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया कि 49 वर्षीय झेंग ने चाकू से वार कर अपने दो सहयोगियों को मार डाला। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे…

Read More