भाई पर दराती से हमला

अंब (ऊना)। कुठेड़ा खैरला क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने ही छोटे भाई पर दराती से हमला करके उसे लहूलुहान कर डाला। घटना में बुरी तरह से जख्मी व्यक्ति को अंब अस्पताल में भरती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी कोे भी पुलिस थाना लेकर आई है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। पुलिस के अनुसार कुठैड़ा खैरला निवासी सतीश पर उसके भाई ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। आरोपी का नाम अशोक बताया जा रहा है। घर में चल रहे किसी विवाद को लेकर…

Read More

लिंकेज फार्म भरने में रुचि नहीं दिखा रहे उपभोक्ता

रोहडू। डायरेक्ट ट्रांसफर इन कैश सब्सिडी योजना के तहत लिंकेज फार्म भरने में उपभोक्ता रुचि नहीं दिखा रहे हैं। हालांकि विभाग ने गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए लिंकेज फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग रोहडू कार्यालय के तहत आती चार गैस एजेंसियाें में कुल 52,148 उपभोक्ता हैं। इनमें से मात्र 7250 उपभोक्ताओं ने ही अपने लिंकेज फार्म भरे हैं। लिंकेज फार्म भरने के बाद ही गैस सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में जाएगी। उपभोक्ताओं के लिए फार्म भरने के लिए 30 नवंबर…

Read More

न्यूजीलैंड में डाक टिकट और सिक्कों पर नजर आएंगे ‘द हॉबिट’ के किरदा

न्यूजीलैंड में डाक टिकट और सिक्कों पर नजर आएंगे ‘द हॉबिट’ के किरदा

लंदन: हॉलीवुड फिल्म ‘द हॉबिट: द डेजोलेशन ऑफ स्मोग’ के सीक्वल के किरदार अब न्यूजीलैंड में टिकट और सिक्कों पर नजर आएंगे। कांटैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार न्यूजीलैंड के डाक अधिकारियों ने टिकट एवं सिक्कों का निर्माण कर लिया है। इन पर फिल्म के किरदार बिल्बो बैगिन्स, थ्रैनड्विल और अजोग दिखाई दे रहे हैं। टिकट और सिक्के ‘‘द हॉबिट’’ फिल्म श्रृंखला की दूसरी फिल्म ‘‘द हॉबिट: द डेजोलेशन ऑफ स्मोग’’ के रिलीज के अवसर पर जारी किए जा रहे हैं। पिछले साल भी अधिकारियों ने श्रृंखला की पहली फिल्म…

Read More

जापान ने दी चीन को चेतावनी

जापान ने दी चीन को चेतावनी

वाशिंगटन: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि चीन ने यदि उसके राजनीतिक भू भाग के हितों के विरूद्ध ताकत का सहारा लिया तो जापान चीन का मुकाबला करने को तैयार है। शनिवार को एक पत्रिका में प्रकाशित एक साक्षात्कार में जापानी प्रधानमंत्री ने कहा है, ”मैंने यह महसूस किया है कि जापान से सिर्फ आर्थिक मोर्चे पर ही नेतृत्व की अपेक्षा नहीं है बल्कि एशिया प्रशांत महासागर क्षेत्र की सुरक्षा के मामले में भी नेतृत्व की जरूरत है।” पत्रिका में दी जानकारी…

Read More

‘भारत की भाषा बोल रहा है’ अमेरिका: हाफिज

‘भारत की भाषा बोल रहा है’ अमेरिका: हाफिज

लाहौर: हाफिज मोहम्मद सईद ने कहा है कि वह अमेरिकी ड्रोन हमलों का विरोध कर रहा है, जिस कारण अमेरिका पाकिस्तान सरकार से उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। सईद ने इस बात का भी दावा किया है कि ओबामा प्रशासन जमात-उद-दावा पर कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान पर दवाब डाल रहा है। जमात-उद-दावा के सरगना सईद ने शुक्रवार को लाहौर में जेयूडी की मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद यह बात कही। सईद ने कहा कि ड्रोन हमलों के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के कारण…

Read More

‘नकारात्मक राजनीति के नए प्रतीक बनकर उभर रहे हैं मोदी’

‘नकारात्मक राजनीति के नए प्रतीक बनकर उभर रहे हैं मोदी’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह नकारात्मक राजनीति के नए प्रतीक बनकर उभर रहे हैं। उनका गुजरात मॉडल फेल हो गया है और वह देश को सिर्फ हवा हवाई सपने दिखाकर सत्ता पाना चाहते हैं। सपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं कारागार मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और राहुल गांधी एवं नरेंद्र मोदी दोनों की भाषा शैली में तल्खी बढ़ती जा रही है। इनकी बयानबाजी राजनीतिक प्रदूषण…

Read More

पुलिस अधिकारी ने दी राहुल को ISI वाली कहानी : मोदी

पुलिस अधिकारी ने दी राहुल को ISI वाली कहानी : मोदी

जयपुर: भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि राजस्थान पुलिस के एक अधिकारी ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ित मुस्लिम युवकों के साथ पाकिस्तानी गुप्तचर संस्था आईएसआई के संपर्क साधने वाली ‘सूचना’ दी थी। यह अधिकारी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडऩा चाहता है। उदयपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘राहुल को किसने आईएसआई वाली कहानी बताई होगी इसके बारे में मैंने सूचना एकत्र करने का प्रयास किया…मुझे पता चला कि कांग्रेस प्रत्याशी के…

Read More

जनरल वी.के. सिंह ने लोकसभा चुनाव लडऩे के संकेत दिए

जनरल वी.के. सिंह ने लोकसभा चुनाव लडऩे के संकेत दिए

ग्वालियर: पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वी.के. सिंह ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव लडऩे के संकेत दिए हैं। सिंह ने कल यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान लोकसभा चुनाव लडऩे के बारे में पूछे जाने पर ये संकेत दिए। उन्होंने कहा कि यदि लोग चाहेंगे तो वह लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में सिंह ने कहा कि यदि ग्वालियर के लोग चाहेंगे तो वह यहां से भी चुनाव लडऩे को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि वह किस दल…

Read More

अक्षय कुमार को मिली जान से मारने की धमकी

मुम्बई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को फोन पर किसी व्यक्ति ने भगोड़ा गैंगस्टर रवि पुजारी होने का दावा करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी ने कल कहा, ‘‘हाल ही में फोन करने वाले इस व्यक्ति ने अक्षय को धमकी दी और उनके घरेलू नौकर के बारे में बातचीत की जिसे कुछ दिन पहले अभिनेता ने हटा दिया। ’’ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया, ऐसा जान पड़ता है कि वह झूठा कॉल था। ’’ अधिकारी ने कहा कि अपने को गैंगस्टर रवि…

Read More

आज दिल्ली में रैली को संबोधित करेंगे राहुल

आज दिल्ली में रैली को संबोधित करेंगे राहुल

नई दिल्ली: दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रैली की तैयारी के संबंध में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इसे सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। दीक्षित ने कहा, ‘‘यहां चुनाव को लेकर राहुल जी की ये पहली रैली होगी। हमें लोगों के भारी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा…

Read More