हैदराबाद: पाकिस्तान में खैबरानी के समीप राजमार्ग पर एक बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से कम से कम 35 लोग घायल हो गए। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बारातियों को लेकर तेजगति से जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 35 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दुल्हा और दुल्हन भी शामिल है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कई घायलों की स्थिति चिंताजनक है।
Read MoreYear: 2013
गिरफ्तार संदिग्ध से NIA को पूछताछ में कई जानकारियां मिली
पटना: पटना में कल हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट के मामले में गिरफ्तार दो संदिग्धों से पूछताछ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन आई ए) को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। एन आई ए के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और भारतीय पुलिस सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी विकास वैभव के नेतृत्व में कल यहां पहुंची टीम ने गिरफ्तार दोनों संदिग्धों से देर रात तक पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने एन आई ए को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी है. जिसके आधार पर कुछ अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही…
Read Moreकोयला घोटाला: CBI ने कोर्ट से एक जांच अधिकारी बढ़ाने की मांग की
नई दिल्ली: कोयला घोटाले में जांच कर रही सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से एक और जांच अधिकारी बढ़ाने की मांग की है। केंद्रीय जांच एजेंसी यानी सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर जांच अधिकारी की मांग की है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने 15 अक्तूबर को 2005 में ओडिशा में कोल ब्लॉक आवंटन के मामले में आदित्य बिड़ला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिड़ला और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारख के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज की थी। बिड़ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद…
Read Moreदिल्ली पुलिस को मिली IM आतंकी यासीन भटकल की हिरासत
नई दिल्ली: बिहार पुलिस के सूत्रों के मुताबिक यासीन भटकल के साथी तहसीन अख्तर ने भाजपा की पटना रैली के दौरान सिलसिलेवार बम धमाकों की साजिश रची। ऐसा बताया जा रहा है कि तहसीन ने ही अलग-अलग जगह पर लगाए जाने वाले बम मुहैया कराए थे। वहीं दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आईएम आतंकी यासीन भटकल की हिरासत मिली है। सीएमएम कोर्ट ने 15 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी यासीन भटकल की कोर्ट में आज पेशी है। वहीं दिल्ली पुलिस ने कस्टडी के…
Read Moreमोदी अहंकारोन्मादी झूठा, सुषमा बेहतर नेता’
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी को ‘अहंकारोन्मादी मनोरोगी झूठा’ बताते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज यह कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया कि भाजपा अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए सुषमा स्वराज जैसा ‘बेहतर नेता’ क्यों नहीं खोज पाई। सुषमा ने हालांकि तत्काल पलटवार करते हुए दिग्विजय को राहुल गांधी से बेहतर उम्मीदवार बता डाला। सुषमा ने जवाबी हमला बोलते हुए कहा, ‘‘मैं भी समझती हूं कि दिग्विजय जी राहुल गांधी से बेहतर उम्मीदवार हैं।’’
Read Moreदहशत में था पटना और ‘रज्जो’ का म्यूजिक लांच कर रहे थे शिंदे
मुंबई: पटना में रविवार को हुए सीरियल ब्लास्ट्स के बाद देश के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे अपने रवैये के कारण विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, जब पटना में सीरियल ब्लास्ट हुए तो वह एक फिल्म के म्यूजिक लांच की पार्टी में मशगूल थे। शिंदे कंगना की फिल्म ‘रज्जो’ का म्यूजिक लांच करने पहुंचे थे और हैरान करने वाली बात तो यह है कि धमाकों के घंटों बाद जब उन्होंने मीडिया से इस बारे में बातचीत की तो उस वक्त भी उनके पास वारदात की पूरी…
Read Moreधोखा! डुप्लीकेट प्रवेश पत्र पर नहीं देने दी परीक्षा
रविवार को देहरादून के तकरीबन 40 परीक्षा केन्द्रो पर रेलवे रिक्रूटमेंट सेल द्वारा आयोजित ग्रुप B की परीक्षा में छात्रों को नहीं बैठने दिया गया। इससे परेशान छात्रों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर बवाल खड़ा कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को रेलवे रिक्रूटमेंट सेल द्वारा ग्रुप B की परीक्षा देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए देहरादून में भी 40 स्थानों पर परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया रविवार को जब छात्र इन परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा देने…
Read Moreबारूद के ढ़ेर पर राजधानी, चिंगारी बुझाने को नहीं पानी!
कृपया ध्यान दें! दीपावली पर रॉकेट अपनी जिम्मेदारी पर दागें, राजधानी में पानी का घोर अकाल है, आग बुझाने के लिए कोई नहीं आने वाला। आग बुझाने के लिए पानी की आपूर्ति के लिए शहर में 67 हाईड्रेंट बनाए गए हैं। लेकिन इसमें से 55 बंद हैं, जो 12 चल रहे हैं उनमें भी प्रेशर से पानी नहीं आता। पढें, लव एक्सप्रेसः हम दोनों दो प्रेमी शर्ते तोड़ चले टंकियों पर बनाए गए ऑउटलेट वॉल्व ऐसे में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को जल संस्थान की टंकियों पर बनाए गए ऑउटलेट…
Read Moreवित्तमंत्री के दरबार पहुंचा जमीनी विवाद
हल्द्वानी। भोलानाथ गार्डन में नजूल भूमि पर बुनियाद खोदने का मामला वित्तमंत्री के दरबार पहुंच गया है। भोलानाथ बाग बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों लोगों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश से मिला। उन्होंने नजूल भूमि को सरकारी कब्जे में लेने की मांग की। भोलानाथ गार्डन में छह बीघा भूमि के मालिकाना हक को लेकर विवाद चला आ रहा है। भूमि 12 ख की है और बागवानी के लिए अस्थायी किराएदारी पर रामप्यारी के नाम दर्ज है। रामप्यारी की 1997 में मौत हो चुकी है। वर्तमान…
Read Moreपूरे दिन गुल रही बिजली
कारोबारियों, उद्यमियों, गृहणियों को हुई परेशानी हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में शनिवार को पूरे दिन बिजली सप्लाई गुल रही। बिजली गुल होने से सबस्टेशन से जुड़े इलाकों के लोगों, गृहणियों, कारोबारियों और लघु उद्यमियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इलाके की पेयजल सप्लाई भी ठप रही। क्षेत्रवासियों ने त्योहार के सीजन में बिजली गुल होने पर खासी नाराजगी जताई है। शनिवार को टीपीनगर सबस्टेशन से जुड़े पंचायतघर, बैड़ा पोखरा, जीतपुर नेगी, मानपुर पश्चिम, मानपुर उत्तर, कत्था फैक्ट्री, देवलचौड़, लोसज्ञानी, जज फार्म, डहरिया आदि इलाकों की…
Read More