ऊना। हिमाचल प्रदेश के नंबर वन समाचार पत्र ने समूर कलां में मंगलवार को चौपाल का आयोजन किया। सहायक आयुक्त एसके पराशर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियाे और कर्मचारियों ने शिरकत की और जन समस्याएं सुनीं। उनके हल के संदर्भ में कदम भी उठाए। जबकि कुछ गंभीर समस्याओं को अधिकारियों ने हल करने के लिए अपनी नोटिंग में रखते हुए जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया। समूर कलां निवासी राकेश शर्मा ने घराे के समीप लकड़ी के जर्जर खंभों का मसला उठाया। खंभों को बदलने की…
Read MoreYear: 2013
दशहरा उत्सव में चला जलेबी का जलवा
कुल्लू। ढालपुर मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान सजे अस्थायी बाजार में जलेबी की महक लोगों को अपनी ओर खींच रही है। कारोबारियों के दावे पर अगर यकीन करें तो उन्होंने दशहरा उत्सव से लेकर अब तक करीब 40 लाख रुपये तक की जलेबी बेच दी है। उनका दावा सही मानें तो दशहरा उत्सव के दौरान सजे अस्थायी बाजार में फास्ट फूड पर अकेली जलेबी भारी पड़ी है। ढालपुर में हलवाई की अस्थायी दुकान लगाने वाले पृथ्वी चंद का कहना है कि वह अब तक करीब 30 क्विंटल जलेबी बेच…
Read Moreलाहौली आलू ने दी कुल्लू में दस्तक
पतलीकूहल (कुल्लू)। एलपीएस के लाहौली आलू ने कुल्लू में दस्तक दे दी है। लाहौली किसानों के इस उत्पाद का पतलीकूहल के समीप 15 मील में आलू ग्रांउड में भंडारण किया गया है। अभी तक लगभग चालीस हजार बोरियां यहां पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि लाहौल में उगाए जाने वाली चंद्रमुखी और ज्योति नामक प्रजातियों के आलू को खाने के लिए नहीं, बल्कि देश-विदेश के किसानों के लिए बतौर बीज पैदा किया जाता है। इस बार आलू के बीज की भारी मांग के चलते एडवांस बुकिंग हो गई…
Read Moreसीआईडी ने साढ़े तीन किलो चरस सहित पकड़ा युवक
धर्मशाला। सीआईडी की टीम ने एक युवक से चरस पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घुग्घर टांडा रोड पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक युवक वहां से गुजरा। शक के आधार पर सीआईडी के अधिकारियों ने युवक की तलाशी ली। इस दौरान युवक से 3 किलो 600 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआईडी के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जोगराज निवासी बुलंग जिला मंडी से चरस…
Read Moreजीना मुश्किल कर दिया इस महंगाई ने
नूरपुर (कांगड़ा)। महंगाई की चक्की में पिस रहे आम आदमी को कहीं से भी राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। दालों के दाम पहले से ही आसमान छू रहे थे और अब सब्जियों की चढ़ती कीमतों ने लोगों को आफत में डाल दिया है। सब्जी विक्रेता भी सब्जियों के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। बाजार में सब्जियों के दाम पर गौर फरमाएं तो हरे मटर और शिमला मिर्च 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।वहीं, हरी सब्जी में इस्तेमाल होने वाले प्याज के भाव करंट मार रहे हैं।…
Read Moreबड़ोह कॉलेज मे पांच दिन पहले मनाई दीपावली
नगरोटा बगवंा (कांगड़ा)। पंडित अनंतराम सनातन धर्म महाविद्यालय बड़ोह में पांच दिन पहले ही दीपावली मनाई गई। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कॉलेज के सरकारीकरण की घोषणा कर दी है। मंगलवार को कॉलेज में खुशी का माहौल रहा। विद्यार्थियों, क्षेत्र के प्रतिनिधियों, समाज सेवी संस्थाओं, बड़ोह व्यापार मंडल तथा क्षेत्रवासियों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और पटाखे फोड़कर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। कॉलेज के सरकारीकरण की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्षरत इलाकावासियों की चिरलंबित मांग पूरी हो गई है। इस दौरान लोगों ने कालीनाथ…
Read Moreअनुराग को देने होंगे दो दर्जन सवालों के जवाब
धर्मशाला। एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम और होटल द पवेलियन मामले में सांसद व एसोसिएशन अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को अब विजिलेंस के दो दर्जन सवालों का जवाब देना होगा। पुख्ता सूत्रों के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो ने अनुराग ठाकुर से पूछताछ को लेकर एक नई प्रश्नावली तैयार की है। इसमें लगभग दो दर्जन सवाल चिन्हित किए गए हैं। इससे पहले विजिलेंस ने आठ सवालों की एक प्रश्नावली अनुराग को भेजी थी। अनुराग ठाकुर को विजिलेंस ने 31 अक्तूबर को धर्मशाला स्थित विजिलेंस थाने में पूछताछ के लिए बुलाया है। जबकि अनुराग ठाकुर इससे…
Read Moreस्थायी होगा बैजनाथ डीएसपी कार्यालय
बैजनाथ (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि बैजनाथ में डीएसपी कार्यालय को स्थायी रूप से चालू रखा जाएगा। बीड़ में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के समापन पर सीएम ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री से विचार विमर्श करके बीड़ क्षेत्र में केंद्र की सहायता से खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। बैजनाथ क्षेत्र के विकास में पूर्व मंत्री स्व. संत राम का अहम योगदान रहा है। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा वीरभद्र शुरू से इस खेल को बढ़ावा देने के पक्ष में रहे हैं और इस मर्तबा पीडब्ल्यूसीए और…
Read Moreवाहन हादसों में दो राहगीर जख्मी
ज्वालामुखी/शाहपुर/ नूरपुर। जिले में अलग-अलग वाहन हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ज्वालामुखी के जुराही में ट्रक की टक्कर से एक राहगीर घायल हो गया है। घायल मनोज कुमार निवासी गगरुंही का टांडा मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि राहगीर अपने काम से जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, शाहपुर बाजार में वाहन अनियंत्रित होकर दुकान का शेड में जा…
Read Moreनगरोटा बगवां में फिंकवाई 10 किलो मिठाई
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां में घटिया गुणवत्ता की 8 से 10 किलोग्राम मिठाइयों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फिंकवा दिया है। साथ ही दुकानदारों को अच्छी गुणवत्ता युक्त मिठाइयां बेचने की हिदायत दी है। दीपावली पर्व के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मिठाइयों की दुकानों से सैंपल भरने का काम शुरू कर दिया है। अलग-अलग जगहों से मिठाइयों के सैंपल भरे जा रहे हैं। सैंपल फेल होने पर दुकानदारों के कोर्ट में चालान पेश किए जाएंगे। दीवाली पर्व के चलते दुकानदार मुनाफे के चक्कर में मिलावटी मिठाइयां…
Read More