दिल्ली विधानसभा चुनाव में मैदान मारने के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। जनता जनार्दन का समर्थन पाने के लिए पार्टियों ने स्टार प्रचारकों की फौज उतारने की तैयारी में है। भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने 40-40, जबकि आम आदमी पार्टी ने 17 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी है। स्टार प्रचारकों की इस फौज में शीर्ष नेताओं के अलावा अभिनेता, खिलाड़ी और दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री और जनता के बीच साख रखने वाले क्षेत्रीय नेता भी शामिल हैं। कांग्रेस की कैबिनेट दिल्ली में मांगेगी समर्थन…
Read MoreYear: 2013
कांग्रेस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म तैयार
चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस का सोशल मीडिया का प्लेटफार्म तैयार हुआ है। दिल्ली सरकार की उपलब्धियों और कांग्रेस प्रत्याशी से रूबरू कराने के लिए एक वेबसाइट (www.delhi2013.org) बनाई गई है तो फेसबुक पर पेज बनाने के साथ ही ट्विटर, यूट्यूब और वाट्सऐप पर भी संपर्क किया जा रहा है। एनएसयूआई प्रवक्ता संजय पोद्दार ने बताया कि वेबसाइट पर दिल्ली सरकार की सेक्टरवाइज उपलब्धियों के अलावा हर विधानसभा के प्रत्याशी की जानकारी दी गई है। वहीं फेसबुक में अचीवमेंट्स ऑफ दिल्ली गवर्नमेंट पर समर्थकों को जोड़ा जा रहा है। ट्विटर…
Read Moreबच्चों पर निमोनिया का हमला
हमीरपुर। सर्दी ने बच्चों पर हमला करना शुरू कर दिया है। एक से तीन साल तक के बच्चे निमोनिया और श्वासरोग की जकड़ में आ रहे हैं। हमीरपुर क्षेत्रीय अस्पताल में प्रतिदिन 50 से 60 शिशुओं को अभिभावक उपचार के लिए ला रहे हैं। अधिकतर शिशु निमोनिया और श्वासरोग के कारण अस्पताल पहुंच रहे हैं। सर्दी के मौसम में सावधानी न बरतने के कारण बच्चे बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। खांसी और सर्दी-जुकाम की शिशुओं की तादाद भी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इनमें भी अधिकतर एक से…
Read Moreरटियाल में घर से नकदी, चांदी चुराई
हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत रैल के साथ लगते रटियाल गांव में शातिरों ने एक मकान में चोरी का प्रयास किया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धर्म सिंह पुत्र स्व. संतराम निवासी रटियाड, रैल ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी 28 अक्तूबर को अपने छोटे बेटे के पास चंडीगढ़ गई हुई थी। 2 नवंबर को वह भी अपने बेटे के पास चंडीगढ़ चला गया था। 17 नवंबर को उसके बड़े लड़के अश्वनी का फोन आया…
Read Moreबेहतर कार्य कर रही सोसायटियां
हमीरपुर। सहकारी सोसायटियां बेहतर कार्य कर रही हैं। इन्हें और प्रोत्साहन देने की जरूरत है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कही। प्रेम कुमार धूमल जिला स्तरीय 60वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग ले रहे थे। धूमल ने कहा कि प्रदेश में 1892 में कोऑपरेटिव सोसायटी शुरू हुई थी। इसके बाद सोसायटियों का प्रदेश में विस्तार होता गया जो आज काफी फैल चुका है। उनके कार्यकाल में जिला हमीरपुर में 29 करोड़ 94 लाख रुपये के ऋण सोसायटियों से वितरित किए गए थे। 25…
Read Moreमैया यशोदा… पर नौनिहालों ने लगाए ठुमके
हमीरपुर। श्री सत्य र्साईं बाबा के 88वें जन्मदिवस पर शिव मंदिर हमीरपुर में बाल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न केंद्रों के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वेदोच्चारण से किया गया। हनुमान चालीसा, दुर्गा चालीसा सहित अन्य मंत्रों का कंठस्थ उच्चारण किया। हमीरपुर समिति बाल विकास के बच्चों ने मैया यशोदा…, राधा तेरी चुनरी…, वो किशना है… आदि गानों पर खूब ठुमके लगाए। समिति संयोजक नरेश ठाकुर ने बताया कि बाबा सत्य साईं के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर 21 नवंबर को शिव मंदिर हमीरपुर से शोभा…
Read Moreदामाद ने सास पर दे मारी कुर्सी
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत साली ने जीजा के खिलाफ मां पर कुर्सी से प्रहार करने और परिवार को जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बनीता कुमारी पुत्री गोरखराम निवासी भलेड़ा, रोपा ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बड़ी बहन सुनीता देवी की शादी 2010 में राकेश कुमार पुत्र कशमीर सिंह निवासी बनदार, चबूतरा के साथ हुई। उसकी बहन सुनीता देवी और जीजा राकेश कुमार के बीच कुछ समय से अनबन चल…
Read Moreबृजलाल श्री माता मुरारी देवी समिति के प्रधान बने
सुंदरनगर (मंडी)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता मुरारी देवी सेवा समिति के चुनाव में बृजलाल प्रधान चुने गए हैं। रविवार को सेवा समिति के चुनाव डीसी मंडी के निर्देशानुसार बीडीओ सुंदरनगर करतार सिंह की देखरेख में चुनाव प्रभारी धर्मपाल अवस्थी और टिहरी पंचायत के उपप्रधान ब्रेस्तुराम की अध्यक्षता में हुए। इसमें कमेटी के करीब करीब 150 सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में उपप्रधान के पद पर गुलाब सिंह, राम कृष्ण और ख्याली राम को चुना गया। महासचिव पद पर रमेश शर्मा की नियुक्ति की है। हुक्म…
Read Moreडेटशीट के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन
मंडी। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से जारी बीए प्रथम वर्ष की डेटशीट को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडी इकाई ने सोमवार को वल्लभ कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इकाई सचिव अजय चंदेल और जिला संयोजक योगेश ठाकुर ने कहा कि विवि की ओर से जारी डेटशीट में एक ही दिन में दो परीक्षाएं दर्शाई हैं। इससे विद्यार्थियों को भारी परेशानी होगी। विद्यार्थी एक ही दिन में दो परीक्षाएं नहीं दें पाएंगे और न ही अगली परीक्षा…
Read Moreतनिहार पंचायत में पेयजल आपूर्ति ठप
टिहरा (मंडी)। क्षेत्र की तनिहार पंचायत के पांच वार्डों में कई दिनों से पेयजल आपूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। इसके चलते ग्रामीणों को मीलों दूर से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी प्रेम सिंह, अमर सिंह, बहादुर सिंह, ज्ञान चंद, बीरबल सिंह, वार्ड सदस्य युद्घवीर सिंह, हेमा देवी, कौशल्या देवी, बीना देवी, फुला देवी, त्रिलोक चंद, राजमल, महाजन सिंह, भीखम राम, देवराज और हुक्म चंद ने बताया कि पहले चरण की नौण उठाऊ पेयजल योजना से आपूर्ति न होने से विभाग द्वारा ग्रामीणों को द्वितीय चरण की…
Read More