लोस के लिए AAP ने बनाई स्पेशल कमेटी

लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी के सदस्य देशभर का दौरा करके चुनावी संभावनाओं की रणनीति तैयार करेंगे। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तलाश भी शुरू कर दी है। इच्छुक व्यक्ति पार्टी की वेबसाइट से फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने बताया कि राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की एक सब-कमेटी का गठन किया गया है। इसमें संजय सिंह और पंकज गुप्ता शामिल हैं। कमेटी पर लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार…

Read More

AAP के संजय सिंह देगें सोनिया को टक्कर!

कांग्रेस को रायबरेली और अमेठी में घेरने की तैयारी आम आदमी पार्टी ने शुरू कर दी है। उम्मीदवारी का आवेदन शुरू करने के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसका इरादा भी जता दिया। कुमार विश्वास ने जहां अमेठी से आवेदन की बात कबूल की। सूत्रों का मानना है कि संजय सिंह रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं। खास बात यह कि दोनों सीटों पर सियासी पकड़ मजबूत करने के लिए पार्टी शुक्रवार से ‘झाड़ू चलाओ, बेईमान भगाओ’ यात्रा शुरू करने जा रही है। देश को वैकल्पिक राजनीति देने…

Read More

कांग्रसियों ने राजनाथ के घर जाकर लगाए नारे

दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के आवास अशोक रोड पर प्रदर्शन किया। पुलिस के रोकने पर नारेबाजी करने वाले प्रदर्शनकारी वापस चले गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का अब तक चार्ज नहीं लेने के कारण प्रदर्शन में अरविंदर सिंह लवली शामिल नहीं थे। युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अमित मलिक, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ओनिका महरोत्रा, सेवादल के अध्यक्ष दिनेश्वर त्यागी, एनएसयूआई के अध्यक्ष अंकित डेडा की अगुवाई में आए प्रदर्शनकारियों ने नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने इन्हें गोल डाकखाने के…

Read More

राहत: पाकिस्तानी हिन्दुओं को मिली सामग्री

राष्ट्रवादी शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को जंतर-मंतर पर कंबल, दवा और गर्म कपड़े आदि बांटे। इस दौरान पार्टी प्रमुख जयभगवान गोयल ने कहा, ‘सरकार मुजफ्फरनगर पीड़ितों को तो याद करती है। लेकिन खुले में रात गुजार रहे मासूम बच्चों के साथ इन शरणार्थियों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है।’ अपनी मांगों को लेकर ये शरणार्थी कई दिनों से धरने पर बैठे हैं।

Read More

पूर्व सैनिक सरकार से रुष्ट

हमीरपुर। सैनिक कल्याण विभाग में डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर सहित अन्य कई पद रिक्त पड़े हुए हैं। इससे सैनिकों के कई कार्य लटके हुए हैं। सैनिक विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं। कई बार चक्कर काटने के उपरांत भी उनके काम नहीं हो रहे हैं। सैनिकों की सुनवाई करने वाला विभाग में कोई नहीं है। न ही सरकार सुनवाई कर रही है। रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा है। पूर्व सैनिक लीग हमीरपुर इकाई की बैठक में पूर्व सैनिकों ने विभाग और सरकार के खिलाफ खूब गुबार निकाला। बैठक…

Read More

चक दे इंडिया… की धूम

हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पौंहज में वीरवार को खूब धूम रही। विद्यार्थियों ने ऐसा धमाल मचाया कि दर्शक दीर्घा में उपस्थित जनसमूह झूमने पर विवश हो गया। अवसर था वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का। इसमें मुख्यातिथि के रूप में सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से शुरू हुआ। इसके बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर। विद्यार्थियों ने गीतों की ऐसी धुन छेड़ी कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। विद्यार्थियों ने चक दे इंडिया… पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। इसके बाद ऐसा देश है…

Read More

झलाण में चली पेड़ों पर कुल्हाड़ी

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल की पंचायत झलाण की जंगलात भूमि से चीड़ के पांच पेड़ काटने का आरोप है। शिकायत के आधार पर विभागीय अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। मौके पर पांच पेड़ कटे हुए पाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को भेज दी है जबकि लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। लोहारली निवासी जगदेव सिंह ने बताया कि जब वह खेत में काम कर रहा था तो जंगलात से कुल्हाड़ी चलाने की आवाज आई। उसने देखा तो कुछ लोग अवैध कटान कर रहे थे। पूछा तो…

Read More

सिरमौर में हर्बल खेती पर खर्च होंगे दो करोड़

ददाहू (सिरमौर)। जिले के संगड़ाह एवं शिलाई विकास खंडों में औषधीय खेती एवं विपणन परियोजना के के लिए आगामी चार वर्षों में दो करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। जबकि प्रदेश के आठ खंडाें में इस परियोजना के तहत नौ करोड़ रुपये व्यय करने का प्रावधान किया गया है। ताकि किसान औषधीय पौधों का उत्पादन करके आय का एक अतिरिक्त साधन बना सकें। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने दी। वह रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के संगडाह, माईनाबाग के प्रवास के दौरान लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।…

Read More

सीबीआई से हो चार्जशीट की जांच : रणधीर

शिमला। हिमाचल भाजपा महामंत्री एवं विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि राज्य भाजपा ने वीरभद्र सरकार के एक साल के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा एक चार्जशीट के रूप में राज्यपाल को सौंपा है, इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और अन्य कांग्रेस नेता आजकल मोदी और धूमल फोबिया से ग्रस्त हैं। हिमाचल में कांग्रेस सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर हमीरपुर में हुई रैली भाजपा के इन दो नेताओं को ही समर्पित रही। ऐसा लगता है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद…

Read More

तीस से पहले जमा करें बिजली बिल

कोटली (मंडी)। समय पर बिजली बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत बोर्ड ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने चेताया है कि 30 दिसंबर तक बिजली बिलों की अदायगी न करने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके लिए उपभोक्ता को कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा। विद्युत उपमंडल साईगलू के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार आनंद ने बताया कि साईगलू डिवीजन के तहत कई उपभोक्ताओं ने बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने ऐसे उपभोक्ताओं को 30 दिसंबर तक बिल जमा करने की हिदायत दी है।…

Read More