रामनगर। कार्बेट पार्क के बिजरानी रेंज में घास लेने गई ग्राम रिगौंड़ा निवासी कमला देवी (32) पत्नी जोगा सिंह पर बाघ ने हमला कर दिया। बचने के चक्कर में भागी कमला अचानक जमीन पर गिरकर घायल हो गई। साथी महिलाओं के शोर मचाने पर बाघ वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने की मांग की है। सूचना पर सीटीआर कर्मी भी पहुंचे। प्रभारी रेंजर मथुरा मावड़ी के सामने ग्रामीणों ने विरोध जताया। बाघ को पकड़ने का भरोसा दिए जाने पर…
Read MoreYear: 2013
बच्चों की क्षमता का सही आंकलन करना जरूरी: प्रो. तिवारी
भीमताल। हरमन माइनर स्कूल का 27वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राफिक ऐरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार तिवारी और विशिष्ट अतिथि बायोटेक माइक्रोबायलाजी की विभागाध्यक्ष डा. वीना पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत प्राइमरी के नन्हें मुन्ने बच्चों ने गणेश स्तुति के साथ की। बाल कलाकारों ने अंग्रेजी की कविता ‘हेयर वी गो राउंड द मलबरी बुश, कुमाऊंनी नृत्य ओ हेमू तू गाड़ी चला, कोरस हम होंगे कामयाब, अंग्रेजी नाटक जस्टिस, हिंदी…
Read Moreकाम भी सिखाएंगे, नौकरी भी दिलाएंगे
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में रह रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम कुल 400 युवाओं को अलग-अलग 16 कोर्सों में मुफ्त प्रशिक्षण देगा। इसमें 70 प्रतिशत युवाओं को रोजगार की गारंटी भी है। छह कोर्स ऐसे भी रखे गए हैं जिसमें शैक्षिक योग्यता की भी आवश्यकता नहीं है। रिटेलिंग में प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए 44 लोगों को चयनित किया गया है। अब 15 कोर्सों के लिए 366 युवाओं का चयन होना है। आवेदन फार्म नगर निगम में ही मिल रहे हैं।…
Read Moreअब जनमत की जीत का प्रतीक भी होगा तहसील भवन
हल्द्वानी। जनमत में बड़ी ताकत होती है। अब तक केवल हल्द्वानी की ऐतिहासिक धरोहर कहलाने वाला तहसील भवन आज से जनमत की जीत का प्रतीक भी होगा। भवन बचाने के लिए हस्ताक्षर कर आपने जो हसरत जाहिर की थी, वह पूरी होती दिख रही है। कैबिनेट मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने साफ कर दिया है कि ऐतिहासिक महत्व वाले हिस्से का संरक्षण किया जाएगा। इसके लिए सर्वे ऑफ इंडिया की टीम की भी राय ली जाएगी। इसके अलावा प्रशासनिक भवन और पार्किंग के लिए परिसर में ही पीछे की ओर…
Read More11 के छात्र को टीचर ने पीटा
हल्द्वानी। गौजाजाली स्थित हिमालया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ग्यारहवीं के छात्र चित्रांशु गुप्ता की बृहस्पतिवार सुबह क्लास टीचर ने पिटाई कर दी। शिकायत पर परिजनों ने पहले मंडी चौकी में आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत दी। बाद में परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। स्कूल प्रबंधन ने आरोपी टीचर को स्कूल से सस्पेंड कर दिया है। पूर्वाह्न करीब 11 बजे गौलाजाली निवासी पीड़ित छात्र चित्रांशु के परिजन कुछ स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूल पहुंचे। उन्होंने 11 कक्षा के एक टीचर सोनू पंत के खिलाफ चित्रांशु को बुरी…
Read Moreकुमाऊं विवि का चर्चित फर्जी मार्कशीट प्रकरण
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में हाल फिलहाल हुए सबसे बड़े मार्कशीट फर्जीवाड़े की पुलिस जांच कछुआ चाल से चल रही है। पुलिस का तर्क है कि मुख्य आरोपी संविदा कर्मी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। जिसकी चार्जशीट भी न्यायालय में दाखिल की जा चुकी है, शेष नामजद अभियुक्तों के बारे में विवेचना जारी है। मालूम हो कि कुमाऊं विश्वविद्यालय में जमा परीक्षा आवेदन फार्मों की जांच के दौरान छह अप्रैल को फर्जी अंक तालिकाएं पकड़ में आई थीं। इस मामले में तत्कालीन कुलपति प्रो. राकेश…
Read Moreहाईकोर्ट ने खनन पट्टा आवंटन पर लगाई रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने खनन पट्टा आवंटन पर रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार को खनन पट्टा जारी न करने का आदेश दिया है। सरकार ने 23 सितंबर 2013 को खनन पट्टा जारी करने के लिए टेंडर आमंत्रित करने का आदेश जारी किया था। नियमावली के विपरीत न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हरिद्वार निवासी मनीराम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि सरकार की ओर से जारी कार्यालय आदेश 23 सितंबर 2013 उत्तर प्रदेश खनिज नियमावली के प्रावधानों के विपरीत है। खुलने…
Read Moreकिसने कहा, कश्मीर में लड़कियां खेल नहीं सकती?
परिवार, समाज का सहयोग मिला है। सरकार भी दिल खोलकर साथ दे रही है। कश्मीर में लड़कियां घूम व खेल सकती हैं। लड़कियों पर पाबंदी होती तो वे आज खेलने उत्तराखंड नहीं पहुंच पाती। अब कुछ करके दिखाने का वक्त है बस जीत के जाना है। यह कहना है जम्मू कश्मीर से टेनिस बाल क्रिकेट की नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने धर्मनगरी आई छात्राओं का। समय के साथ-साथ हालात सुधरे जम्मू कश्मीर का नाम जुबां पर आते ही आतंक और कट्टरवाद की यादें जेहन में उतर आती हैं। लेकिन समय…
Read Moreदलाल ‘गटक’ रहे हैं एससी, एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति
उत्तराखंड में एससी,एसटी छात्रवृत्ति में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खेल चल रहा है। समाज कल्याण विभाग, व्यावसायिक शिक्षण-संस्थान और दलालों के नेटवर्क के जरिए वजीफे के नाम पर लाखों का वारा-न्यारा किया जा रहा है। फर्जीवाड़े की शिकायतों के आधार पर गठित समिति की छानबीन में मिले संकेतों के बाद शासन ने अब प्रदेशभर में ऐसे शिक्षण संस्थानों की गोपनीय जांच के आदेश दिए हैं। दलालों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा तकनीकी और व्यावसायिक कोर्स चला रहे कुछ शिक्षण संस्थान एससी, एसटी की छात्रवृत्ति हड़प रहे हैं। समाज कल्याण विभाग…
Read Moreपिछडे़ क्षेत्र के लिए गांव-गांव में चलाएंगे जन जागरण अभियान
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर को पिछड़ा वर्ग क्षेत्र घोषित करने और टिहरी झील के ऊपर निर्माणाधीन डोबराचांठी पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने शुक्रवार से गांव-गांव में जन जागरण अभियान शुरू करेगा। इसके तहत जन जागरण के लिए अलग-अलग टोलियां बनाई गई। मांग के समर्थन में बृहस्पतिवार को भी क्रमिक अनशन जारी रहा। धरना स्थल पर हुई बैठक में संघर्ष समिति के संरक्षक सोहनपाल पंवार ने बताया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है। इसलिए लोगों को…
Read More