बैंटनी कैसल में बनेगा सिटी म्यूजियम

शिमला। राजधानी शिमला के कोर एरिया में कालीबाड़ी रोड पर स्थित ऐतिहासिक बैंटनी कैसल भवन अब शिमला शहर का सिटी म्यूजियम बनेगा। इस बारे में भाषा एवं संस्कृति विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार अब इस भवन के करीब 5.3 बीघा भूभाग का अधिग्रहण करेगी। पर्यटन विभाग के साथ मिलकर यहां म्यूजियम स्थापित किया जाएगा। भवन के साथ खाली जमीन पर चिल्ड्रन पार्क विकसित करने की योजना है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस बारे में घोषणा की थी। बैंटनी कैसल पूर्व भाजपा सरकार के समय विवाद का केंद्र…

Read More

पुलिस वापस ले गई शव

बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में जहरीला पदार्थ निगलने से हुई एक महिला की मृत्यु के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आधा रास्ते से वापस ला दिया। यह अस्पताल प्रबंधन की गलती है या फिर परिजनों की जल्दबाजी। इसका हालांकि अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस को सूचना मिली तो शव को क्षेत्रीय अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम करवाया गया। तब कही जाकर शव परिजनों को सौंपा गया और अंतिम संस्कार हुआ। सवाल यह है कि वार्ड की डिस्चार्ज स्लिप दी गई तो चिकित्सकों ने उस दौरान पोस्टमार्टम…

Read More

कर्मचारी गुटों में छिड़ी वर्चस्व की जंग

बिलासपुर। कर्मचारी संगठनों के दो गुटों की आपसी तकरार अब वर्चस्व की जंग तक पहुंच गई है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव के बाद एक और समानांतर कार्यकारिणी का गठन हुआ है। दोनों ही संगठनों में अब जेसीसी की बैठक के निमंत्रण के लिए जोर आजमाइश चल रही है। ऐसे में अब प्रशासन भी असमंजस की स्थिति में है। किसे बुलाएं और किसे नहीं ? इस पर अटकलों का दौर जारी है। हालांकि दोनों की संगठनों (मराठा एवं चड्ढा गुट) ने जेसीसी की बैठक को जल्द कराने के लिए उपायुक्त…

Read More

निजी स्कूलों का रिकार्ड खंगालेगा विभाग

चंबा। जिला के विभिन्न निजी स्कूलों का जल्द औचक निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान स्कूलों की पूरी व्यवस्था जांची जाएगी। अगर इसमें खामियां पाई जाती हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। निजी स्कूलों में निर्धन परिवारों के 25 प्रतिशत बच्चों को प्रवेश देने के बारे में भी स्कूलों का रिकार्ड खंगाला जाएगा। साथ ही स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता भी जांची जाएगी। अगर इसमें खामियां पाई जाती हैं, तो संबंधित स्कूलों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक आगामी दिनों…

Read More

जागृति स्कूल में मेधावी छात्र नवाजे

चंबा। स्थानीय जागृति पब्लिक स्कूल की ओर से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसका आयोजन स्थानीय कॉलेज के दरबार हाल में किया गया। इसमें शिक्षा विभाग के डिप्टी डीईओ ओपी हीर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। स्कूल के मुख्याध्यापक एसएल कौल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृति कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वति वंदना से हुआ। इसके बाद स्कूल के नौनिहालों ने फैं सी ड्रैस शो में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने…

Read More

अनावश्यक लक्ष्य थोप रहा विभाग

चंबा। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी ग्रामीण डाक सेवक संघ चंबा मंडल की बैठक रविवार को चंबा में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने की। बैठक में समस्त ग्रामीण डाक सेवकों ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विभाग व सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। बैठक में डाक सेवकों ने कहा कि विभाग की ओर से हर माह दिए जा रहे लक्ष्यों के चलते ग्रामीण डाक सेवक मानसिक रूप से परेशान और निराश हैं। हर माह ग्रामीणों सेवकों को अनावश्यक लक्ष्य देकर निराश…

Read More

जिले में खूब फलफूल रहा चरस कारोबार

चंबा। जिला चंबा में चरस का काला कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिला में चरस तस्करी के लगातार बढ़ रहे मामले चंबा को बदनाम कर रहे हैं। बीते तीन दिनों में तीन किलो 30 ग्राम चरस चंबा में पकड़ी गई है। चरस तस्करी के जायदातर मामलों के तार जिला की चुराह तहसील से जुड़े हुए पाए गए हैं। इससे साफ जाहिर है कि चुराह में चरस के काले धंधे की जड़े खत्म करने के लिए काफी काम करने की जरूरत है। हालांकि पुलिस विभाग समय-समय पर भांग उखाड़ो…

Read More

मठोली शिफ्ट होगा नूरपुर का वेटरिनरी अस्पताल

नूरपुर (कांगड़ा)। मठोली में प्रस्तावित नए उपमंडलीय पशु चिकित्सालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कानूनी अड़चनों के हटने के बाद अब लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। 17.28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए अस्पताल के टेंडर को अप्रूवल मिलते ही अवार्ड कर दिया जाएगा। इससे जहां चौगान में जर्जर हाल भवन में चल रहे उपमंडलीय पशु चिकित्सालय को नई छत मिलने की उम्मीद जगी है, वहीं नए वेटरिनरी अस्पताल के मठोली (कमनाला) में शिफ्ट होने से चौगान में पुराने अस्पताल की…

Read More

रिवालसर झील से 800 मछलियां ब्यास में शिफ्ट

रिवालसर (मंडी)। तीन धर्मों की स्थली रिवालसर की पवित्र झील से मछलियों को निकालकर ब्यास में छोड़ा जा रहा है। यह झील में बढ़ रही मछलियों की संख्या तथा उनके लिए कम पड़ रहे आवास के मद्देनजर किया जा रहा है। झील में आयतन के आकार से मछलियाें की संख्या अधिक हो रही है। इससे सैकड़ों मछलियां हर साल बेमौत मर रही हैं। इस पर अंकुश पाने के लिए मत्स्य विभाग मछलियों को ब्यास में शिफ्ट कर रहा है। मछलियों की संख्या बढ़ने से झील में प्रदूषण और गंदगी की…

Read More

आंगनबाड़ी वर्कर सरकारी कर्मचारी घोषित हों

मंडी। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन सदर प्रोजेक्ट का सम्मेलन यहां आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने की। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर चर्चा की गई। साथ ही यूनियन की पिछले तीन वर्षों की गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की गई। सम्मेलन में सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ रही हैं। इस कारण आज तक उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया गया। कार्यकर्ताओं को पंजाब और हरियाणा के बराबर भी…

Read More