शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने हेडमास्टर कोटे से प्रिंसिपल के पद के लिए पदोन्नति तो कर दी, लेकिन हेडमास्टरों के खाली पदों को भरने के लिए अभी तक पदोन्नति नहीं की है। हेडमास्टरों के पद खाली होने के कारण इन स्कूलों में शिक्षकों को अगले महीने के वेतन का संकट सताने लगा है। विभाग ने इन स्कूलों में अभी तक डीडीओ पावर किसी शिक्षक को नहीं दी है। 262 हेडमास्टरों को पिछले दिनों सरकार ने पदोन्नत कर प्रिंसिपल बना दिया है। डेढ़ सौ के लगभग पहले ही हेडमास्टरों…
Read MoreYear: 2013
दस लाख से बनेगा पलदन लामो का मंदिर : रवि
कुल्लू। उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग एवं जिला लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने तोद वेली के दारचा में पटवार खाना भवन तथा कोलंग सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। जिस्पा फोटंग में एक जनसभा में उन्होंने कहा कि पटवारखाना भवन बनने से दारचा पंचायत के लोगों को भू-राजस्व संबंधी सभी कार्य करवाने में सुविधा होगी। कोलंग में बने सामुदायिक भवन के तैयार होने से लोगों को पंचायत में आयोजित होने वाले सभी प्रकार के कार्यक्रमों के लिए सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने इस अवसर पर छीका गांव के नजदीक पलामो…
Read Moreकुल्लू शहर में गहराया पेयजल संकट
कुल्लू। शहर के कई क्षेत्रों में इन दिनों जल संकट गहरा गया है। लोगाें का आरोप है कि करीब तीन सप्ताह से उन्हें पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर हो गए हैं। जिला मुख्यालय स्थित लोअर ढालपुर और अखाड़ा बाजार सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में इन दिनों पानी की दिक्कत हो गई है। कुल्लू शहर के 11 वार्डों में 22 हजार की आबादी है। लोगों को हर रोज पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। शहरवासियों का कहना…
Read Moreसड़क हादसों में दो लोग गंभीर घायल
कुल्लू। तलोगी के समीप एक मारुति कार सड़क से नीचे जा लुढ़की। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। कलाकेंद्र कुल्लू के पास भी दो वाहनों की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित वामतट तलोगी के पास सड़क हादसा हुआ। कार चालक भुंतर से कुल्लू की तरफ आ रहा था कि वह तलोगी के पास वाहन से…
Read Moreभुंतर बस स्टेंड के पास पथराव, 3 पर केस
कुल्लू। भुंतर बस स्टैंड के पास शरारती तत्वों ने मंगलवार आधी रात को पथराव किया। इस दौरान एक वाहन भी पथराव से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने तीन शरारती तत्वों पर सरकारी नौकरी में बाधा पहुंचाने और पथराव करने पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर बस अड्डे के पास मंगलवार करीब 11 बजे रात को शरारती तत्वों ने पथराव किया है। उसी दौरान एक वाहन मनाली की तरफ से आया और उसके ऊपर भी पथराव किया गया। रात्रि गश्त के दौरान भुंतर…
Read Moreकुल्लू मनाली में पर्यटन को देंगे बढ़ावा : प्रतिभा
मनाली/काईस। सांसद प्रतिभा सिंह ने कुल्लू जिले के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन मनाली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सांसद ने कराड़सू और जगतसुख में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कराड़सू में करीब 5.47 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत भवन का शिलान्यास भी किया। कराड़सू में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कुल्लू-मनाली क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं…
Read Moreउन्नत किस्म से महकेंगे सेब बगीचे
कुल्लू। पुराने पौधों के कारण सेब की पर्याप्त पैदावार न होने से परेशान बागबानों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सेब जीर्णोद्धार योजना के तहत कुल्लू जिले में करीब 1250 हेक्टेयर क्षेत्र में सेब के नए पौधे लगाए जाएंगे। सेब के पौधे लगाने के लिए प्रति पौधा 90 रुपये अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के तहत कुल्लू जिला में करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत प्रति हेक्टेयर एक बागवान को करीब 45 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इससे कुल्लू जिला के सैकड़ों बागवानों…
Read Moreहिमरी पंचायत से महिला का अपहरण
कोटखाई (शिमला)। कोटखाई तहसील की हिमरी पंचायत के कुफ्टा गांव से मंगलवार शाम एक महिला (56) रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता है। महिला के पति का करीब तीन साल पहले देहांत हो चुका है और इसके दो बेटे हैं। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन अपहरण का मकसद साफ नहीं हो पाया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि लापता महिला की तलाश की जा रही है। कुफ्टा गांव के सूत्रों के अनुसार मंगलवार को महिला घर पर अकेली थी। बेटे घर से बाहर थे। रात…
Read Moreसर्दी में ठंडे पानी से नहा रहे अनाथ बच्चे
ज्यूरी (शिमला)। पहले अपनों ने दुतकारा अब सरकारी उपेक्षा अनाथ जीवन को पीड़ा दे रही है। कुछ ऐसा ही हाल है रामपुर उपमंडल के सराहन स्थित बाल आश्रम में। यहां 51 अनाथ बच्चों को सर्दी के मौसम में नहाने के लिए गर्म पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। रही सही कसर पेयजल आपूर्ति ने पूरी कर दी है। पानी के लिए लगाए गए लोहे के टैंक गली-सड़े हालत में हैं। पानी गर्म करने के लिए लगाया गया सौर ऊर्जा का सोलर सिस्टम भी टूटा पड़ा है। इसके चलते पानी…
Read Moreजहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत
ऊना। क्षेत्र के गांव बडैहर में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बडैहर में 30 वर्षीय रानी देवी निवासी अरररिया बिहार ने मंगलवार देर सायं जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे महिला की हालत काफी बिगड़ गई। हालत गंभीर होने के चलते परिजन महिला को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, जहां पर महिला ने दम तोड़ दिया। एसपी…
Read More