सैनिक स्कूल में गरबा की धूम

सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक प्राइमरी स्कूल सुजानपुर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिकवितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ग्रुप कै. टीएन श्रीधर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने एकांकी, डांस, सोलो डांस, ग्रुप डांस तथा ग्रुप सांग में एक से बढ़क र एक प्रस्तुतियां दीं। तीसरी, चौथी तथा पांचवीं कक्षा के बच्चों ने गरबा प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्य ग्रुप कै. टीएन श्रीधर तथा गीता मालिनी ने विजेता बच्चों को पुरस्कार से नवाजा। इसके अलावा शिक्षा, खेलकूद के क्षेत्र में…

Read More

दीवार को ढहाने का आरोप

हमीरपुर। भोरंज थाना के अंतर्गत जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है। एक पक्ष ने मकान के पीछे बनी दीवार को तोड़ दिया है। उसके मालिक को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रणजीत सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी घिरड़, भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने अपनी मलकीयत भूमि पर मकान के पीछे दीवार बनाई। दीवार को देवराज पुत्र बंसी राम, मनोहर लाल पुत्र बख्शी राम, विजय कुमार पुत्र बख्शी राम, बलवंत…

Read More

विदेश भेजने के नाम पर 1.40 लाख ठगे

विदेश भेजने के नाम पर 1.40 लाख ठगे बद्दी (सोलन)। नालागढ़ के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर 1.40 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। हिल व्यू अपार्टमेंट में रहने वाला दंपति मामले की भनक लगने के बाद से परिवार सहित फरार है। आरोपी की ओर से शिकायतकर्ता को दिया 60 हजार का एडवांस चेक भी बाउंस हो गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नालागढ़ निवासी रवि कुमार पुत्र सुरेंद्र की शिकायत पर बरोटीवाला पुलिस ने हरियाणा के…

Read More

जसप्रीत ने दिया सबसे अच्छा भाषण

जसप्रीत ने दिया सबसे अच्छा भाषण नालागढ़ (सोलन)। स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ के सौजन्य से शुक्रवार को मधुमेह दिवस पर गुरुनानक पब्लिक स्कूल जगातखाना (नालागढ़) में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें जसप्रीत कौर ने प्रथम, कमलजीत कौर ने द्वितीय, आंचल शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया, वहीं नरेंद्र कौर, कुलदीप कौर, देवेंद्र सिंह, हरदीपक और अभिषेक ठाकुर को सांत्वना पुरस्कार मिला। गुरमत प्रचार ट्रस्ट के चेयरमैन सरदार नसीब सिंह ने विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए। कार्यक्रम…

Read More

चूना पत्थर खानों को बंद देख लौटे अधिकारी

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका क्षेत्र की चूना पत्थर खानों पर तालाबंदी के चलते शुक्रवार को खान सुरक्षा निदेशालय गाजियाबाद की दूसरी टीम भी निरीक्षण किए बिना ही वापस लौट गई। टीम ने संगड़ाह क्षेत्र में स्थित तीन चूना पत्थर खानों का निरीक्षण करना था। लेकिन खानों के बंद पड़े कारोबार के चलते टीम को उल्टे पांव ही लौटना पड़ा। क्षेत्र के खनन अभियंता डीके सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को संगड़ाह क्षेत्र की संगड़ाह लाइम स्टोन माइन, हिमालय लाइम स्टोन माइन और दुर्गा लाइम स्टोन माइन का निरीक्षण होना था। लेकिन…

Read More

हाईकोर्ट पहुंचे जेबीटी टेट मेरिट के अभ्यर्थी

शिमला। जेबीटी टेट में मेरिट हासिल करने वाले अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में आवेदन किया है कि प्रदेश सरकार की ओर से जेबीटी टेट में मेरिट प्राप्त उम्मीदवारों को नियुक्ति देना सही है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश वीके शर्मा की खंडपीठ ने उन्हें इस मुद्दे पर पहले से लंबित याचिका में प्रतिवादी बना दिया तथा याचिका का जवाब दो सप्ताह में दायर करने के आदेश दिए। ज्ञात रहे कि जेबीटी टेट में मेरिट न ले पाने वाले कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट…

Read More

सरकार लेगी तारादेवी मंदिर के आसपास की जमीन

शिमला। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक व सदियों पुराने धार्मिक पर्यटक स्थल तारा देवी मंदिर के आस पास की 23 बीघा भूमि का सरकार अधिग्रहण करेगी। भूमि अधिग्रहण के लिए सेक्शन चार के तहत नोटिस देने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से जारी अधिसूचना को पुराने भूमि अधिग्रहण नियम के तहत जारी किया गया। जिसे प्रदेश के विधि विभाग से राय लेने के बाद जारी किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेशों पर मंदिर न्यास के अध्यक्ष व उपमंडलाधिकारी…

Read More

नेशनल ड्राइविंग स्कूल का कार्य ठप

सरकाघाट (मंडी)। पपलोग पंचायत मुख्यालय पर बन रहे राष्ट्रीय स्तर के ड्राइविंग स्कूल भवन का कार्य अधर में लटक गया है। ड्राइविंग स्कूल के भवन का कार्य धन की कमी के चलते पूरा नहीं हो पाया है। भवन का निर्माण कार्य हिमुडा करवा रहा है। लेकिन धन की कमी के चलते हिमुडा ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। भाजपाइयों ने इसका ठीकरा सरकार के सिर फोड़ा है। ड्राइविंग स्कूल के भवन का वर्ष 2011 में पूर्व परिवहन मंत्री एवं धर्मपुर के विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर ने शिलान्यास किया था।…

Read More

धार स्कूल की दीपिका का रिपब्लिक डे कैंप में चयन

मंडी। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धार की जमा दो कक्षा की छात्रा दीपिका का चयन एनएसएस स्वयंसेवियों के पांच दिवसीय प्री रिपब्लिक डे परेड कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल द्रंग में 7 से 11 दिसंबर तक चलेगा। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र धीमान ने बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशक शिमला के कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार इस कैंप में प्रदेश की विभिन्न पाठशालाओं के 300 स्वयंसेवी भाग लेंगे। धार स्कूल की वालंटियर दीपिका भी इसमें भाग लेंगी। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र धीमान,…

Read More

सब्जी कारोबार को लाखों रुपये की चपत

मंडी (महादेव)। रेट लिस्ट को लेकर उपजा विवाद अभी तक नहीं थम पाया है। वीरवार को मंडी शहर के सब्जी और फल विक्रेताओं ने तीसरे दिन भी हड़ताल कर कारोबार बंद रखा। सब्जी विक्रेताओं और आढ़तियों की हड़ताल से जिले की कांगणी और धनोटू सब्जी में लाखों का कारोबार प्रभावित हुआ है। मंडी शहर में सब्जी के लिए लोग काफी परेशान है। हालांकि दोपहर बाद चौहटा और सेरी मंच के पास किसानों ने सब्जी बेची। जिला प्रशासन और कृषि उपज एवं विपणन समिति की ओर से रेट लिस्ट लगाने तथा…

Read More