चंबा। जिला चंबा की 283 पंचायतों में रविवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में पंचायत के विकास कार्यों, एफआरसी कमेटी के गठन और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र परिवारों के चयन पर चर्चा की गई। जिला की अधिकांश पंचायतों में कोरम पूरा न होने की बात कही जा रही है। ग्राम पंचायत हिमगिरी में साहब सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सफल आयोजन किया गया। भजोत्रा व सालवां पंचायतों में कोरम पूरा हो गया। इन पंचायतों में पचास फीसदी लोगों की उपस्थित न होने के कारण…
Read MoreYear: 2013
चंबा में बेरोजगार पहुंचे 57 हजार के पार
चंबा। जिला चंबा में बेरोजगारों की एक बड़ी फौज तैयार हो चुकी है। दिन प्रतिदिन पढ़े-लिखे युवाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है, लेकिन नौक री के नाम पर उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हो रहा है। इस कारण बेरोजगार सड़कों की खाक छानने को मजबूर हो रहे हैं। मौजूदा समय में जिला चंबा में रोजगार कार्यालय में 57 हजार 512 युवा पंजीकृत हैं। इसमें 37 हजार 432 पुरुष व 20 हजार 80 महिलाएं शामिल हैं। सर्वाधिक बेरोजगार ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखने वाले हैं। रोजगार कार्यालय में ग्रामीण…
Read Moreपुलिस सो रही और चोर गिरोह सक्रिय
तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा में दिन प्रतिदिन चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। पिछले लगभग एक साल में यहां दर्जनों चोरियां हो चुकी हैं। इसके चलते जहां लाखों रुपये की नकदी पर चोर हाथ साफ कर चुके हैं, वहीं केबल व अन्य सामान भी उड़ाया गया। इससे स्थानीय वाशिंदों में खौफ पैदा हो गया है। चोर गिरोह सक्रिय हो गया है और आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि आज तक पुलिस के हत्थे चोर नहीं चढ़ पाए हैं। लगभग…
Read Moreचुवाड़ी में जंगल में ठिकाने लगा रहे कूड़ा
चुवाड़ी (चंबा)। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानियां के गृह क्षेत्र भटियात विधान सभा क्षेत्र की एक मात्र नगर पंचायत चुवाड़ी में कूड़ा संयंत्र तक नहीं है। इस कारण नगर पंचायत के कूड़े को चुवाड़ी के साथ लगते वन क्षेत्र में एक जगह ढ़ेर लगाकर जलाया जाता है। इससे प्रदूषण फैलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि सरकार के कूड़ा संयंत्र लगा कर कूड़े को वैज्ञानिक ढ़ंग से निस्तारण किए जाने के सख्त आदेश हैं, लेकिन जिले की एक मात्र नगर पंचायत चुवाड़ी…
Read Moreसरकारी दवाइयों की सप्लाई में गोलमाल
धर्मशाला। जन औषधि केंद्र धर्मशाला से सरकारी दवाइयों की सप्लाई में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इसका खुलासा धर्मशाला जेल प्रशासन ने किया है। जेल प्रशासन ने जन औषधि केंद्र को जेल में दवाइयों की आपूर्ति के लिए डिमांड दी थी। इस दौरान एसएमओ कार्यालय से दवाइयां जन औषधि केंद्र से मुहैया करवाने को कहा गया। केंद्र से सरकारी दवाइयों की सप्लाई से ही दवाइयां जेल को भेजी गईं, इन पर नॉट फॉर सेल भी लिखा गया है, लेकिन संबंधित केंद्र ने इस का बिल जेल प्रशासन को थमा…
Read Moreएमआईएस सॉफ्टवेयर से प्रधान मुश्किल में
धर्मशाला। पंचायतों में मनरेगा के तहत होने वाले विकास कार्यों का सारा ब्योरा रखने वाला एमआईएस सॉफ्टवेयर पंचायत प्रतिनिधियों के गले की फांस बना हुआ है। सॉफ्टवेयर में जहां सारी जानकारियां उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है, वहीं एक बड़ी खामी भी उभर कर सामने आई है। एमआईएस में मनरेगा के मजदूरों की आधी दिहाड़ी की हाजिरी लगाने का प्रावधान ही नहीं है। जिससे खासतौर पर पंचायत प्रधानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काम के दौरान किसी मजदूर को जरूरी काम आ जाने पर वह चला…
Read Moreचक्की खड्ड में संदिग्ध अवस्था में मिला शव
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा की चौकी ढांगूपीर के तहत चक्की खड्ड से पुलिस ने रविवार को एक युवक का शव अपने कब्जे में लिया है। मृतक की पहचान बलवीर सिंह (21) पुत्र संसार सिंह निवासी गार्डन कॉलोनी पठानकोट के रूप में हुई है। रविवार को जब कुछ लोगों ने चक्की खड्ड में संदिग्ध अवस्था में पड़े युवक के शव को देखा तो इसकी सूचना ढांगूपीर पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही नूरपुर के डीएसपी राजीव अत्री और ढांगूपीर चौकी के प्रभारी एएसआई महिंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और…
Read Moreज्वालामुखी में श्रद्धालु की मौत
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मां ज्वाला के दर्शनों को ज्वालामुखी पहुंचे एक व्यक्ति की निजी होटल के कमरे में मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परमिंदर वालिया पुत्र मोहिंद्र वालिया निवासी लुधियाना उम्र 40 वर्ष अपने बेटे हर्षित सहित मां के दर्शनों को ज्वालामुखी शनिवार को पहुंचे और रात को ज्वालामुखी केे एक निजी होटल में किराये पर कमरा लिया। सुबह जब बेटे हर्षित की नींद खुली तो पिता परमिंदर वालिया की मौत हो चुकी थी। होटल…
Read Moreसिविल अस्पताल को अपग्रेड करेंगे : बुटेल
पालमपुर (कांगड़ा)। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए इस वर्ष 1187 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं। रविवार को सिविल अस्पताल पालमपुर में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल पालमपुर में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का सृजन कर इसे एक मॉडल चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। मरीजों के बढ़ते दबाव के चलते सिविल अस्पताल पालमपुुर को 200 बिस्तरों तक अपग्रेड करने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में शीघ्र ही…
Read Moreटांडा में एम्स स्तरीय चिकित्सक देंगे सेवाएं
कांगड़ा। परिवहन, खाद्य और तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने कहा कि उपचार के दौरान किसी भी मरीज के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिकित्सकों को अपनी पूरी क्षमता और ईमानदारी के साथ रोगियों का उपचार करना चाहिए। डा. राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान संस्थान टांडा में हिम गायनोकॉन की ओर से प्रसव कला एवं स्त्री रोग उपचार विषय पर आयोजित कार्यशाला के शुभारंभ पर जीएस बाली ने चिकित्सकाें को संबोधित करते हुए कहा कि शीघ्र ही टांडा में एम्स जैसे उत्कृष्ट चिकित्सा संस्थाओं के विशेषज्ञ चिकित्सकाें की सेवाएं मुहैया करवाई…
Read More