धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन भवन और कैंपस निर्माण के लिए रिवाइज प्रपोजल तैयार करने में जुट गया है। इसे सीयू प्रशासन नववर्ष की शुरुआत में ही वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को भेजने की पूरी तैयारी में है। हालांकि, सीयू प्रशासन को वन विभाग, राजस्व, जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से औपचारिकताएं पूरी करनी अभी बाकी हैं। सात फाइलों में 500 पृष्ठों के दस्तावेज का संशोधित प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय एक माह के भीतर इस प्रपोजल को तैयार कर…
Read MoreYear: 2013
सर्किट बेंच और पक्की नौकरी मांगी
धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 28 दिसंबर शाम को चार दिवसीय शीतकालीन प्रवास के लिए धर्मशाला पहुंच गए। मुख्यमंत्री शाम साढ़े तीन बजे पुलिस मैदान धर्मशाला में हेलीकाप्टर से उतरे। यहां कांग्रेस पार्टी के समर्थकों सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री तुरंत मिनी सचिवालय धर्मशाला पहुंच गए। यहां पहुंचते ही वे लोगों की समस्याएं सुनने लग पड़े। सीएम ने सभी लोगों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके निदान का आश्वासन दिया। अनुबंध पंचायत सचिव और सहायक संघ के प्रदेश भर के सदस्य शनिवार को धर्मशाला में मुख्यमंत्री…
Read Moreचंद्र सेन ने जताई मंडी लोस से दावेदारी
मनाली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अब राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से जहां कांग्रेस की ओर से प्रतिभा सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा है, वहीं भाजपा में प्रत्याशी को लेकर कशमकश जारी है। ऐसे में जिला कुल्लू के पूर्व विधायक ठाकुर चंद्रसेन ने मंडी लोक सभा से अपनी दावेदारी जताई है। यह बात चंद्रसेन ठाकुर ने शनिवार को मनाली में कही है। उन्होंने…
Read Moreन सड़क सुविधा; न ठहरने का इंतजाम
काईस (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली में सालाना बढ़ रही पर्यटकों की तादाद से कई पर्यटन स्थल गुलजार हो रहे हैं। वहीं, घाटी के कई ऐसे अनछुए पर्यटन स्थल भी हैं जहां सैलानियों को मूलभूत सुविधाओं से महरूम रहना पड़ रहा है। इसमें खासकर रात्रि ठहराव, सड़क सुविधा के अभाव में देशी-विदेशी पर्यटक यहां की नैसर्गिक सुंदरता से रू-ब-रू नहीं हो पा रहे हैं। स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसरों से वंचित रहना पड़ रहा है। ऊझी घाटी के चनणी डाेंख, शरगल थाच, नयाटापरू, दुधला, धानाकुनू आदि पर्यटन स्थलों का हाल भी…
Read Moreसमावेश से मजबूत होगी आर्थिकी : एडीएम
कुल्लू। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार की दो महत्वाकांक्षी योजनाओं मनरेगा और निर्मल भारत अभियान (एनबीए) का बेहतर समावेश ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। इनके समावेश से जहां लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्र संपूर्ण स्वच्छता की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा के साथ कनवरजेंस करके निर्मल भारत अभियान को पूर्णतय: सफल बनाया जा सकता है। विनय सिंह शनिवार को एनबीए तथा मनरेगा कनवरजेंस पर शुरू हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को…
Read Moreविवाहिता ने बाप पर लगाया दुराचार का आरोप
कुल्लू। पति के साथ मनमुटाव के बाद मायके में रह रही आनी क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही बाप और पांच अन्य लोगों पर दुराचार के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2001 में साथ लगते शिमला जिले के एक गांव में हुई थी। लेकिन, वर्ष 2002 में पति के साथ झगड़े के बाद वह आनी क्षेत्र में अपने मायके आ गई। महिला ने आरोप…
Read Moreसेब के लिए संजीवनी बनी बर्फबारी
कुल्लू। हाल ही में घाटी में हुई बारिश तथा बर्फबारी सेब फसल के लिए संजीवनी साबित होगी। दिसंबर के अंत में हुई बर्फबारी और बारिश बगीचों में लंबे समय तक नमी बनाए रखने में कारगर साबित होगी। बागवानी विशेषज्ञों का कहना है कि सेब फसल के लिए जरूरी चिलिंग आवर्स को पूरा होने में भी यह बर्फबारी लाभकारी रहेगी। प्रगतिशील बागवान तिलक राज, खुशाल सिंह तथा देवराज का कहना है कि बीते दिन हुई बर्फबारी और बारिश सेब फसल केे लिए संजीवनी साबित होगी। बर्फबारी से सेब पौधों को कई…
Read Moreखुलासा : लाश के पास मिली थी लोडेड बंदूक
बंगाणा (ऊना)। कुखेड़ा गांव में प्रीतम की गोली लगने से मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौका ए वारदात से मिली बंदूक को बरामद कर कब्जे में ले लिया है। लाश बरामद होने के बाद प्रीतम के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि प्रीतम जंगल में लकड़ी लाने गया था। अब खुलासा हुआ कि लाश के पास से एक मजल लोडिड गन भी मिली थी। वह गन मौका ए वारदात पर मृतक के भाई ने देखी थी। माना जा रहा है कि प्रीतम जंगल में…
Read Moreचिंतपूर्णी में नववर्ष उत्सव पर धारा 144 लागू
चिंतपूर्णी (ऊना)। छिन्नमस्तिका धाम माता चिंतपूर्णी में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय नव वर्ष उत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त ऊना अभिषेक जैन के आदेशानुसार मेले के दौरान सुरक्षा कर्मियों के अलावा जिला में किसी भी व्यक्ति को आग्नेय शस्त्र एवं गोला-बारूद लेकर चलने की पाबंदी लगाई गई है। मंदिर परिसर में मंदिर न्यास के अलावा किसी भी व्यक्ति को लाउड स्पीकर का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी।…
Read Moreप्लीज! अपने एटीएम कार्ड का पिन बताएं
गगरेट (ऊना)। फोन पर एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर लाखों की ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। रोजाना ही इस तरह फेक काल्स लोगों के मोबाइल पर आ रही हैं। इसी तरह का एक अज्ञात फोन शुक्रवार को गगरेट नगर के ठेकेदार संजीव पराशर के मोबाइल नंबर पर आया। फोन पर अज्ञात शातिर ने कहा कि वह बैंक अथारिटी से बोल रहा है। प्लीज, अपने एटीएम कार्ड का पिन नंबर बताएं नहीं तो आपका एटीएम काम करना बंद कर देगा। हालांकि संजीव पराशर इन फेक कॉल से…
Read More