नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत गगाल के पास एक बाइक दुर्घटना में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया है। इसे गंभीर अवस्था में टांडा रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक नंबर एचपी 36ए-7410 पर सवार होकर लखवीर सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी भडूं, नैहरनपुखर हमीरपुर से नादौन की ओर आ रहा था। गगाल के निकट हमीरपुर की ओर जा रही कार नं. पीबी 02 बीवाई-6966 से टकरा गया। इसे स्थानीय लोगों ने तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर…
Read MoreYear: 2013
नहीं मिला 4-9-14 का लाभ
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की बैठक प्रधान संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर के साथ हुई। इस मौके पर अध्यक्ष ने शिक्षा उपनिदेशक को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। संघ ने अपनी मांगों से शिक्षा उपनिदेशक को अवगत करवाया। शिक्षा उपनिदेशक ने आश्वासन दिया कि सरकार और शिक्षा विभाग से मांगों को उठाया जाएगा। बैठक में संघ ने 4-9-14 का लाभ तुरंत देने की मांग की। संघ ने कहा कि अधिसूचना के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रवक्ता वर्ग को इसका कोई लाभ…
Read Moreछात्रों ने नाटी पर लूटी वाहवाही
हमीरपुर। गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में एसपी वीना भारती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने नाटी पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्रों ने अनारदाना…, सानु विस्की पिलाई जा वे…, झूम बराबर…, झुमके झुमके आदि पर खूब वाहवाही लूटी। कर्ण ने मेरी आशिकी अब तुम ही हो… पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर…
Read Moreसीएमओ ने जांच रिपोर्ट जल्द मांगी
धर्मशाला। जन औषधि केंद्र धर्मशाला से सरकारी दवाइयों की सप्लाई में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। सीएमओ ने मामले में जांच रिपोर्ट जल्द सौंपने को कहा है। एसएमओ इस मामले में जांच कर रहे हैं। दवाइयों के बैच नंबर को भी जांचा गया है। इससे अब पता लगाया जा रहा है कि दवाइयां कहां जानी थीं। पूरी छानबीन होने के बाद ही अब नया खुलासा होगा। सीएमओ डा. ध्रुव एस. गुरुंग ने बताया कि मामले में निष्पक्ष जांच के आदेश…
Read Moreटल्ली बस चालक-परिचालक ने मचाया हुड़दंग
लंज (कांगड़ा)। लंज क्षेत्र के साथ लगते बौहडक्वालू में पिछली रात करीब 8 बजे एक निजी बस के चालक और परिचालक ने शराब पीकर खूब हो-हल्ला किया। इतना ही नहीं दोनों ने बिजली के ट्रांसफार्मर से भी छेड़छाड़ की। इससे इलाके की बिजली भी गुल हो गई। बिजली गुल होने पर इलाके के लोगों ने उन्हें ऐसा न करने से रोका मगर दोनों शराबियों ने इलाके के प्रमोद बैंस के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के…
Read Moreप्रेम विवाह के बाद रचाई दूसरी शादी
कांगड़ा। अपने प्रेम विवाह को छिपाकर दोबारा शादी रचाने वाली एक युवती को कांगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके साथ पहले विवाह किया था, पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला हैरत में डालने वाला है। पुलिस थाना कांगड़ा में इस मामले की शिकायत दूल्हे के पिता ने दर्ज करवाई है। कांगड़ा थाने के तहत एक गांव के बलदेव कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 30 नवंबर को मस्सल गांव में अपने बेटे की बारात लेकर गए और अगले दिन दुल्हन के…
Read Moreराष्ट्रीय राफ्टिंग में हिमाचल को गोल्ड
कुल्लू। सतलुज की लहरों पर देश के करीब 70 राफ्टरों ने अपने करतब से सबको हैरत में डाल दिया। मौका था प्रथम कर्नल बलवंत संधु राष्ट्रीय राफ्टिंग स्पर्धा का। हिमाचल पर्यटन, स्टेट राफ्टिंग संघ, भारतीय राफ्टिंग फाउंडेशन तथा फ्लेट एंड व्हाइट वाटर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सतलुज की लहरों पर राष्ट्रीय राफ्टिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश भर की करीब 12 टीमों ने हिस्सा लिया। हिमाचल टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में हिमाचल समेत भारतीय सेना, इंडियन एयरफोर्स, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब,…
Read Moreकार की चपेट में आई छात्रा की मौत
कुल्लू। भुंतर के साथ लगते कलैहली के पास सेंट्रो कार की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। जबकि, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को छात्रा प्रतीक्षा कुमारी ट्यूशन से वापस अपने घर जा रही थी। कलैहली के पास बस से उतरने के बाद छात्रा जैसे…
Read Moreसड़क तक चारपाई पर पहुंचाने पड़ते हैं रोगी
खराहल (कुल्लू)। मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली पंचायत मंडलगढ़ के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। करीब डेढ़ हजार से अधिक आबादी सड़क सुविधा से वंचित है। आलम यह है कि पंचायत के खलिहाड़, शलड़ी, चड़यागी और तराड़ गांवों के सैकड़ों बाशिंदों को आजादी के साठ साल के बाद भी सड़क सहूलियत मुहैया नहीं हो सकी है। ऐसे में ग्रामीणों को दैनिक उपयोग का सामान पीठ पर उठाकर गांव तक पहुंचाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। सबसे अधिक मुश्किल किसी के बीमार हो…
Read Moreपर्यटन को बढ़ावा देने पर किया मंथन
कुल्लू। जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए घाटी के लोगों ने एक खुली चर्चा का आयोजन किया। इस दौरान कुल्लू शहर के बुद्धिजीवी वर्ग ने भाग लिया। बैठक में कुल्लू जिला में पर्यटन को बढ़ाने के लिए कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर ब्राह्मण जन कल्याण सभा के अध्यक्ष मनमोहन गौतम ने कहा कि कुल्लू में पर्यटन की अपार संभावना है, किंतु अभी तक इस ओर किसी भी तरह के प्रयास नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिले में ऐसे कई…
Read More