नासा को पांच सुदूर ग्रहों के वातावरण में मिला पानी

नासा को पांच सुदूर ग्रहों के वातावरण में मिला पानी

वाशिंगटन: पृथ्वी से दूर जीवन की तलाश को एक प्रोत्साहक संकेत मिला है, क्योंकि नासा के वैज्ञानिकों ने पांच सुदूर ग्रहों के वातावरणों में पानी के धुंधले से निशान खोज निकाले हैं। नासा ने कहा कि हालांकि वातावरणीय जल की उपस्थिति की जानकारी सौरमंडल से दूर कुछ सुदूर ग्रहों पर पहले भी मिल चुकी है। लेकिन यह ऐसा पहला अध्ययन है, जिसमें विभिन्न दुनियाओं में मिले इन निशानों का पूरी तरह मापन और आपस में तुलना की गई है। नासा की रिपोर्ट में कहा गया कि यह अध्ययन हब्बल दूरदर्शी…

Read More

केवल वर्जिन लड़कियों को ही बनाता था अपनी हवस का शिकार!

केवल वर्जिन लड़कियों को ही बनाता था अपनी हवस का शिकार!

बीजिंग: लड़कियों के साथ बलात्कार और छेड़छाड़ के कई मामले आप आए दिनों देखते और सुनते होंगे, लेकिन यह मामला कुछ अलग सा ही है। ई चाइना सिटीज की खबर के अनुसार, 38 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड झांग साई पर बलात्कार का आरोप है और मुकदमा भी चल रहा है। उस पर एक परिवार ने उनकी 18 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, साई पहले भी इस तरह के कई मामलों में फंसा है। पिछले 15 साल अलग पहचान बना कर इंटरनेट के माध्यम…

Read More

शूरा ने किया पत्रकारों व मीडिया संगठनों को निशाना बनाने का फैसला

शूरा ने किया पत्रकारों व मीडिया संगठनों को निशाना बनाने का फैसला

पेशावर: आतंकवादी संगठन पाकिस्तानी तालिबान की परिषद अथवा शूरा ने उसके प्रवक्ता शहीदुल्ला शाहिद के भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तानी खिलाड़ी मिस्बाहुल हक के संबंध में दिए गए बयान को कथित तौर पर तोड़-मरोड़कर पेश करने वाले पत्रकारों एवं मीडिया संगठनों को निशाना बनाने का फैसला किया है। मौलाना फजलुल्लाह की अगुवाई में हुई शूरा की दूसरी बैठक में पत्रकारों और मीडिया संगठनों का निशाना बनाने पर सर्वसम्मति से निर्णय ले लिया गया। शूरा का आरोप है कि कुछ पत्रकारों और मीडिया संगठनों ने शहीदुल्ला शाहिद के बयान…

Read More

भाजपा में मतभेद हैं, पर मनभेद नहीं: विनीत जोशी

भाजपा में मतभेद हैं, पर मनभेद नहीं: विनीत जोशी

जालंधर: भाजपा के नौजवान नेता और पंजाब सरकार के असिस्टेंट मीडिया एडवाइजर विनीत जोशी से आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा अकालीदल गठबंधन की कारगुजारी, पार्टी में बढ़ती गुटबंदी, शहरियों पर बढ़े टैक्सों, पार्टी में महिलाओं की स्थिति पर मीनाक्षी गांधी ने उनसे बात की… * अगले साल लोकसभा के चुनाव हैं, आपके मुताबिक लोकसभा चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन की क्या कारगुजारी रहेगी? इन चुनावों में पंजाब में कितनी लोकसभा सीटें हासिल करने में कामयाब रहेंगे? — हमने विधानसभा चुनावों में भी सभी दांवों को गलत साबित कर दिया था और…

Read More

दिल्ली विधानसभा चुनाव: सोनिया, अंसारी और केजरीवाल ने किया मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव: सोनिया, अंसारी और केजरीवाल ने किया मतदान

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के लिए आज हो रहे चुनाव में सबसे पहले मतदान करने वालों में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय देव सहित अन्य लोग शामिल रहे। सोनिया गांधी ने वोट डाला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्माण भवन स्थित बूथ पर अपना वोट डाला। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की लगातार चौथी बार जीत हासिल करने पर नजर है। शीला दीक्षित के साथ सोनिया ने निर्माण भवन स्थित एक मतदान केंद्र…

Read More

आखिरकार पकड़ा गया आसाराम का बेटा नारायण साईं

आखिरकार पकड़ा गया आसाराम का बेटा नारायण साईं

नई दिल्ली: सूरत में यौन उत्पीडऩ के मामले में गिरफ्तारी से बचकर भाग रहे नारायण साईं को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोच लिया है। नारायण साईं आसाराम का बेटा है। पुलिस ने जब साईं को पकड़ा तब वह सिखों की वेशभूषा में था। पुलिस से बचने के लिए उसने यह वेशभूषा धारण की हुई थी। पुलिस (अपराध) के अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने आज प्रेस ट्रस्ट को बताया, ‘‘नारायण साईं को दिल्ली-हरियाणा सीमा से गिरफ्तार किया गया है। उसके एक सहयोगी हनुमान को भी उसके साथ गिरफ्तार किया…

Read More

जिसने दिल्ली को रफ्तार दी है उसे वोट करें: शीला दीक्षित

जिसने दिल्ली को रफ्तार दी है उसे वोट करें: शीला दीक्षित

नई दिल्ली: अपने राजनैतिक करियर के सबसे कठिन मुकाबले का सामने करने वाली और दिल्ली की तीन बार बनने वाली मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज कहा कि वह चुनाव परिणाम का इंतजार कर रही हैं। इस सीट पर कांग्रेस, भाजपा के साथ आम आदमी पार्टी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। शीला ने कहा कि वह चुनाव परिणाम का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा जिसने काम किया है और जिसने दिल्ली को रफ्तार दी है उसे वोट करें. जब फोटोग्राफरों ने उनके आवास पर विजय चिन्ह प्रदर्शित करने…

Read More

पति, सास और ससुर को सात साल कैद

हमीरपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विवाहिता को तंग करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ससुरालियों को धारा 306 के तहत दोषी पाया है। पति, सास और ससुर को धारा 306 के तहत सात साल की सजा की सुनाई है। साथ ही 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है। धारा 498ए के तहत दो साल की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है। दोनों सजा साथ-साथ चलेंगी। सहायक जिला न्यायवादी कपिल देव शर्मा ने बताया कि 4 दिसंबर 2011 को पुलिस थाना नादौन में…

Read More

रिटायर अफसर पर बीस लाख रुपये जुर्माना

शिमला। नगर निगम की भवन एवं मार्ग शाखा में बतौर कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता काम कर चुके एक सेवानिवृत्त अफसर पर सहायक आयुक्त की कोर्ट ने 20 लाख रुपये जुर्माना किया है। अफसर पर निगम से स्थानांतरित होने के बाद और लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद भी नगर निगम के सरकारी आवास पर कब्जा करने का आरोप है। सुभाष चंद्र साल 1982-83 में नगर निगम की भवन एवं मार्ग शाखा में बतौर कनिष्ठ अभियंता तैनात थे। इसके बाद नगर निगम में ही बतौर सहायक अभियंता इन्होंने…

Read More

क्रिसमस से पहले चलेगी हॉली डे स्पेशल ट्रेन

शिमला। कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर क्रिसमस से हॉली डे स्पेशल ट्रेन चलना शुरू हो जाएगी। एडवांस बुकिंग में तेजी और वेटिंग लिस्ट में बढ़ोतरी के चलते रेलवे प्रबंधन ने इस ट्रेन को चलाने की तैयारी की है। क्रिसमस व न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए शिमला का रुख करने वाले सैलानियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। रेलवे स्टेशन कालका के स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। पहाड़ों की रानी शिमला में क्रिसमस व न्यू ईयर सेलिब्रेशन का प्रोग्राम बना…

Read More