दो दवा कंपनियों के लाइसेंस रद्द

दो दवा कंपनियों के लाइसेंस रद्द बद्दी (सोलन)। राज्य दवा प्राधिकरण ने बद्दी की मोंटेंक बॉयोफार्मा तथा बरोटीवाला स्थित एमबीपी दवा कंपनी के लाइसेंस को रद्द कर दिया है। दोनों कंपनियां अब सुडोएफड्राइन तथा एफड्राइन रसायन से तैयार होने वाली दवा को नहीं बना सकेंगे, यानि इसकी बिक्री और सप्लाई भी नहीं कर पाएंगे। 15 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर जगदीश भोला की गिरफ्तारी के बाद पटियाला पुलिस ने बद्दी के भटोला कलां स्थित मोंटेंक बॉयो फार्मा कंपनी के स्टोर के भीतर छह सौ करोड़ रुपये का रसायन बरामद किया…

Read More

25 उद्योगों को साढ़े पांच लाख हर्जाना

25 उद्योगों को साढ़े पांच लाख हर्जाना बद्दी (सोलन)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अंशदान जमा न कराने पर प्रदेश के 25 उद्योगों को ब्याज सहित हर्जाना भरने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा 22 उद्योगों को अक्तूबर का अंशदान शीघ्र जमा कराने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में करीब पांच हजार उद्योग ईएसआईसी के तहत पंजीकृत हैं। इनमें दो लाख से अधिक कामगार पंजीकृत हैं। राज्य कर्मचारी बीमा निगम में हर उद्यमी को अपने हर पंजीकृत कामगार के वेतन का पौने दो फीसदी अंशदान के रूप में जमा…

Read More

रेणुका में पल रहे शेर शेरनी का जोड़ा दूसरे बाड़े में शिफ्ट

ददाहू (सिरमौर)। वन्य प्राणी विहार रेणुका में पल रहे शेरों के एकमात्र जोड़े को सर्दी एवं कोहरे से राहत पाने के लिए दूसरे बाड़ों में शिफ्ट कर दिया गया है। शेर का यह जोड़ा अब खिलती धूप में अंगड़ाइयां ले सकेगा। पूरे दो से तीन माह तक शेरों का यह जोड़ा इस वैकल्पिक बाडे़ में रहकर आरामदेह जीवन बीता सकेगा। इस बाड़े में शेरों को जहां धूप सेकने का भरपूर आनंद मिलेगा वहीं कोहरे से भी निजात मिलेगी। हालांकि पूरे दो-तीन माह तक शेर शेरनी के इस जोड़े को निहारने…

Read More

पैसों के लिए पिता ने पुत्र को चाकू घोंपा

शिमला। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन बुधवार को कालीबाड़ी हॉल में किया गया। निर्णायक मंडल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आगाज सीबीडीएस ग्रुप के कलाकारों ने ‘सबसे बड़ा रुपइया’ नाटक के मंचन से किया। नाटक की कहानी एक गरीब परिवार की है, जिनका बेटा बचपन में खो जाता है। गलती से वही बेटा उनके घर आ जाता है और परिवार के सभी सदस्य पैसे के लालच में अपने ही बेटे को मार देते हैं। नाटक में पिता पुत्र को चाकू घोंपकर मार डालता है।…

Read More

गेयटी में गूंजेंगे शंकर साहनी के तराने

शिमला। ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में मशहूर पार्श्व गायक शंकर साहनी के तराने गूंजेंगे। इसके अलावा रिज मैदान पर नाटी किंग कुलदीप दर्शकों नचाएंगे। काल योग सेवा ट्रस्ट राजधानी शिमला में विंटर कार्निवाल करवाने जा रहा है। प्रदेश भर में खुली छोड़ी गई गायों के लिए गौ-सदन निर्माण, संरक्षण और उन्हें पालने के उद्देश्य को लेकर यह कार्यक्रम करवाया जाएगा। सभी कलाकार पुनीत कार्य के लिए निशुल्क में प्रोग्राम देंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री 28 दिसंबर को गेयटी थियेटर में करेंगे। पहले रोज वॉयस आफ हिमाचल सिंगर मुकुल, अंकुश, राजीव लॉफ्टर…

Read More

जेब में रख सकेंगे वाहन की आरसी

शिमला। हिमाचल में वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र की अलग से फाइल रखने की अनिवार्यता नहीं होगी। परिवहन विभाग एक कार्ड आरसी के रूप में जारी करेगा। इसमें एक चिप लगी होगी, जिसमें वाहन और वाहन मालिक का रिकार्ड होगा। इसी तर्ज पर कामर्शियल वाहन मालिकों को टैक्स के लिए अलग से कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके आधार पर वह कंप्यूटर पर अपने देय टैक्स जमा कर सकेंगे। इसके भुगतान की आनलाइन सुविधा होगी। विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार की मंजूरी को भेजा है। सरकार की हरी झंडी के…

Read More

मंडी शहर के 200 होनहार पुरस्कृत

मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला मंडी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर वाहवाही बटोरी। बुधवार को आयोजित वार्षिक समारोह में शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। एकेडमिक में छठी कक्षा में अभिषेक, अमन, अशोक कुमार, सातवीं में जितेंद्र कुमार, अंकित राणा, मोहित, आठवीं में दीक्षांत, मुकेश, सचिन, नौंवीं में मोहिनेश वैद्य, देवेंद्र कुमार, आकाश और दसवीं…

Read More

प्रतिभा ने जनता को समर्पित कीं दो सड़कें

कोटली (मंडी)। सांसद प्रतिभा सिंह ने सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 60 लाख की लागत से निर्मित नगरेहड़-तरयासल तथा 40 लाख से बनी लोट-पपराहल सड़क का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। दोनों संपर्क मार्गों पर उन्होंने परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा भी मौजूद थे। प्रतिभा सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोखड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 188 लाख की लागत…

Read More

सैकड़ों नए राशनकार्ड धारकों को राहत

बलद्वाड़ा (मंडी)। क्षेत्र के सैकड़ों राशनकार्ड उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। डिपुओं में महीनाें से नहीं मिल रही तेल और दालों की सप्लाई ओं को इसी माह मिल जाएगी। विभाग ने सभी खाद्य सामग्रियों के परमिट भी काट दिए हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग सरकाघाट के निरीक्षक पंकज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। बलद्वाड़ा क्षेत्र में नए राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया के बाद उपभोक्ताओं को आधा राशन ही मिल रहा है। उपभोक्ताओं को हर माह चावल और चीनी से ही संतोष करना पड़ रहा था। तेल और अन्य…

Read More

करसोग के देवालयों में बूढ़ी दिवाली की धूम

करसोग (मंडी)। क्षेत्र के ऐतिहासिक ममलेश्वर महादेव मंदिर ममेल में बूढ़ी दिवाली पर्व का आयोजन धूमधाम से किया गया। उत्सव में दर्जनों देवी-देवताओं ने शिरकत की। दिवाली के ठीक एक माह बाद मनाए जाने वाला बूढ़ी दिवाली पर्व पूरे उपमंडल में मनाया जाता है। करसोग के ममलेश्वर महादेव मंदिर के अलावा थनाडी देव, देव दवाडी मंदिर दवाड, नाग तुंदली मंदिर, देव तेवनी चपासी, सोमेश्वर महादेव सोमा कोठी, देव छाउंटी, नाग चपलादू, महामाया मंदिर पांगणा, नाग धमूनी मंदिर डमेहल, नाग धमूली मंदिर कुन्हो, माहुंनाग, वेलु नाग, ककनो, खील शलोट, छांवटी देव…

Read More