नई दिल्ली: साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा निरोधक विधेयक का नरेंद्र मोदी द्वारा विरोध किए जाने के बीच सरकार और कांग्रेस पार्टी ने आज कहा कि यह विभाजनकारी विधेयक नहीं है और इस विषय पर आमसहमति बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के. रहमान खान ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इस विधेयक को संसद के वर्तमान सत्र में लाने के लिए विचार विमर्श किया जा रहा है । गृह मंत्रालय इस विषय पर अन्य राज्यों के विचार जानने के लिए उनके साथ…
Read MoreYear: 2013
होम स्टे योजना सुधारेगी घरों का डेकोरेशन
गोपेश्वर। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की मुहिम रंग लाई तो जिले में पर्यटक स्थलों और सुरम्य बुग्यालों की सैर को आने वाले पर्यटकों को भटकना नहीं पड़ेगा। जिले में हर वर्ष फूलों की घाटी, सतोपंथ, हिम क्रीड़ा स्थली औली सहित सुरम्य बुग्यालों की सैर को काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे पर्यटकों को अब रात टेंट में नहीं काटनी पडे़गी। खाने के लिए भी भटकना नहीं पडे़गा। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन पर्यटक स्थलों और ट्रेकिंग रूटों से सटे गांवों में होम स्टे योजना शुरू करने जा रहा…
Read Moreरंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम
लोहाघाट। केंद्रीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि एसडीएम परितोष वर्मा ने कार्यक्रमों का दीप प्रज्ज्वलित कर आगाज किया। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से उत्कृष्ट घोषित की गई छात्रा मीनाक्षी बिनवाल और छात्र अंकित बोहरा को पांच-पांच हजार रुपए का चेक भेंट किया। प्राचार्य डा. एचपी सिंह ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्राओं ने संगीत वाद्य यंत्रों का वादन, डांडिया, कुमांऊनी, भांगड़ा नृत्यों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यालय की वर्षभर की…
Read Moreगंगे बाबा रोड बनेगा बाईपास
काशीपुर। एसडीएम डा. आशीष श्रीवास्तव ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारियों के साथ गंगे बाबा-स्टेडियम मार्ग को बाईपास बनाने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। काशीपुर शहर की बाईपास समस्या का समाधान निकालने के लिए एसडीएम और लोनिवि के अधिकारियों ने कवायद तेज कर दी है। एसडीएम ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ रामनगर मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के गेट से स्टेडियम रोड, नागनाथ मंदिर, गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के सामने से गुरुद्वारा के दक्षिण से गंगे बाबा रोड शमशान घाट से ढेला पुल…
Read Moreडाक विभाग की नई पॉलिसी बनी मुसीबत
पुरोला। डाक विभाग की नई योजना लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। इससे गंतव्य तक डाक पहुंचने में महीनों में लग रहे हैं, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय डाक विभाग की नई योजना में कई खामियां है। पुरोला से मोरी भेजी जानी वाली डाक पहले सहारनपुर जा रही है और वहां से फिर हरिद्वार पहुंचती है। हरिद्वार से उत्तरकाशी होते हुए डाक आठ दिन बाद मोरी पहुंच रही है जबकि पुरोला से मोरी तक बस का सफर मात्र दो घंटे का है।…
Read Moreतोहफा, अब पहाड़ी क्षेत्रों में दौड़ेंगे ऑटो
उत्तरकाशी उत्तराखंड का ऐसा पहला पहाड़ी जिला होगा, जहां ऑटो दौड़ते नजर आएंगे। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में जिले में 10 ऑटो परमिट जारी करने का निर्णय किया गया है। आपदा पीड़ितों को वरीयता इसमें आपदा पीड़ितों को वरीयता दी जाएगी। बुधवार को ईसी रोड स्थित गढ़वाल आयुक्त कार्यालय में आरटीए की बैठक हुई। बैठक में तीस बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिनमें से बीस पर एक सप्ताह बाद निर्णय लेना तय हुआ। पढ़ें, केदारनाथ आपदाः अपने घर लौटे सैकड़ों लापता लोग उत्तरकाशी में 10 ऑटो चलाने पर आरटीए…
Read Moreअब देखने को नहीं मिलती दूल्हे की रंग-बिरंगी छतरी
रानीखेत। आधुनिकता शादी के पुराने रस्मो रिवाजों पर भारी पड़ने लगी है। विवाह के दौरान दूल्हे द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रंग बिरंगी छतरी हो या भोजन करते वक्त दुल्हन पक्ष की ओर से भेंट स्वरूप दी गई थाली में दूल्हे का भोजन करना अथवा दुल्हन को डोली में बैठाकर विदा करना, ये परंपराए अब कम ही देखने को मिलती हैं। शादी विवाह में आधुनिकता के दौर ने अब गांव गांव तक दस्तक देनी शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह में अब टेंट व्यवस्था शुरू हो गई है।…
Read Moreन बदली जाए तकनीकी विवि की भूमि
हमीरपुर। ग्राम पंचायत दड़ूही से तकनीकी विश्वविद्यालय को बदलने के विरोध में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हमीरपुर से मिला। ग्राम पंचायत दड़ूही की प्रधान उषा बिरला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन भेजा है और तकनीकी विश्वविद्यालय को न बदलने की मांग की है। उषा बिरला ने बताया कि तकनीकी विश्वविद्यालय के लिए ग्राम पंचायत दड़ूही में 53 कनाल भूमि चयनित की गई है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने उपायुक्त हमीरपुर को विश्वविद्यालय के लिए नई जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं।…
Read Moreछात्रा की संदिग्ध मौत मामले में एक धरा
बंगाणा (ऊना)। हमीरपुर की डोडवीं निवासी बीटेक फाइनल की छात्रा पूनम की मौत के रहस्य की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। पुलिस ने मामले में हमीरपुर जिला के एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ छात्रा को सुसाइड करने को उकसाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जबकि आगामी छानबीन में जुट गई है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि अवाहदेवी निवासी सामी ठाकुर को सोमवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी…
Read Moreहिम ऊर्जा की लाइटों पर सवाल
नादौन (हमीरपुर)। पंचायत समिति नादौन की बैठक समिति की चेयरपर्सन वर्षा भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायत समिति के माध्यम से विभिन्न पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा 13वें वित्त आयोग के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई 21 लाख रुपये की राशि से करवाए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में हिम ऊर्जा ने विभिन्न पंचायतों में लगाई सोलर लाइटों की गुणवत्ता तथा उनके रख-रखाव के प्रति पंचायत समिति सदस्यों ने गहरा रोष प्रकट किया। सदस्यों के अनुसार लाइटें लगाने के…
Read More