बिना शिक्षक के कैसे पढ़ेंगे अंग्रेजी

तेलका (चंबा)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल तेलका में स्टाफ की काफी कमी चल रही है। इससे स्कूल में अध्ययनरत बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में तीन शिक्षकों और चार अन्य पद रिक्त चल रहे हैं। कामर्स के दो व अंग्रेजी विषय के एक शिक्षक का पद खाली होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वाणिज्य व सांख्यिकी शास्त्र के शिक्षकों के पद खाली होने से बच्चों की कक्षाएं नहीं लग रही हैं। साथ ही स्कूल में एक अधीक्षक, एक क्लर्क, एक लैब सहायक व एक लाइब्रेरियन…

Read More

बैरागढ़ पंचायत में बताया सफाई का महत्व

तीसा (चंबा)। निर्मल भारत अभियान के तहत डीआरडीए चंबा की एक टीम ने बैरागढ़ पंचायत में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया। युवा किसान विकास मंच टिकरी के कला जत्थे ने विकास खंड तीसा की ग्राम पंचायत बैरागढ़ के गांव मजोगा व बैरागढ़ में लोगों को निर्मल भारत अभियान के बारे में बताया। इस दौरान ग्राम पंचायत बैरागढ़ के प्रधान नारायण सिंह, उप प्रधान गुरदित्या शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। कलाकारों ने स्वच्छता जागरूकता से संबंधित समूहगान, चुराही कविताएं व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए और इसी के माध्यम से लोगों…

Read More

वन भूमि कब्जाने पर 74 एफआईआर दर्ज

चंबा। वन विभाग की जमीन से अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया जोरशोर से चल रही है। छोटे मामलों में विभाग ने सैकड़ों कब्जे हटा दिए हैं। बड़े मामलों में एफआईआर दर्ज करवाकर केस कोर्ट में भेजे गए हैं। जिला चंबा में 10 बीघा से ज्यादा भूमि पर अवैध कब्जा करने के74 मामले सामने आए थे। इसमें 83.08 हेक्टेयर भूमि कब्जाधारियों के अधीन है। वन विभाग ने इन सभी पर संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करवाई थी। अब ये मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। इसके अलावा 10 बीघा से कम के…

Read More

17 सब इंस्पेक्टर बनेंगे इंस्पेक्टर

धर्मशाला। हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे सब इंस्पेक्टर जल्द ही इंस्पेक्टर बनेंगे। आईजी कार्यालय धर्मशाला से 17 सब इंस्पेक्टर की प्रोमोशन के लिए सिफारिश की गई है। पुलिस हेडक्वार्टर शिमला से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद सभी सब इंस्पेक्टरों की पदोन्नति होगी। ये इंस्पेक्टर पद पर सेवाएं देंगे। फिलहाल सभी सब इंस्पेक्टर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सेवाएं दे रहे हैं। इनमें कुछेक एसआई विजिलेंस, सीआईडी और पुलिस में कार्यरत हैं। इनके अच्छे सेवाकाल को देखते हुए आईजी ऑफिस से पदोन्नति के लिए सिफारिश की गई है। सूत्रों के…

Read More

चेक बाउंस होने पर तीन माह की सजा

धर्मशाला। कांगड़ा कोर्ट ने दो चेक बाउंस होने पर एनआई एक्ट 138 के तहत दोषी को 3 माह की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी को चेक की राशि का भुगतान भी जल्द ही फर्म को करने के आदेश दिए हैं। कांगड़ा कोर्ट में अधिवक्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि बिहारी लाल निवासी बैजनाथ तहसील ने ट्रैक्टर की खरीद के समय दो चेक फर्म को दिए थे। बिहारी लाल ने स्वास्तिक मार्केटिंग फर्म नगरोटा बगवां के मालिक राजीव सूद के नाम 40 हजार और 42 हजार रुपये के चेक काटे…

Read More

दो ट्रक हादसों में दो की मौत

कांगड़ा/संसारपुर टैरेस। जिले में दो ट्रक हादसों के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है। पहला हादसा कांगड़ा के गंगभैरो गांव के नजदीक हुआ। दूसरा हादसा संसारपुर टैरेस के गुलाबधार कोटला के पास हुआ। पुलिस ने दोनों हादसों के संदर्भ में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पहले हादसे के अनुसार कांगड़ा के गंगभैरो के नजदीक 84 वर्षीय बुजुर्ग अमर सिंह स्थानीय निवासी पैदल चल रहे थे कि सड़क पर उन्हें एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल…

Read More

नूरपुर के औंद में दोमंजिला मकान ढहा

नूरपुर (कांगड़ा)। विकास खंड नूरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत औंद में सुबह एक दोमंजिला स्लेटपोश कच्चा मकान जमींदोज हो गया। हालांकि, हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन एक बड़ा हादसा होते-होते जरूर टल गया। आपदा में मकान के अंदर पड़ा सारा सामान भी मलबे के ढेर तले दफन हो गया। हादसे के वक्त पीड़ित अमरनाथ सिंह, उनकी धर्मपत्नी मीरा देवी के अलावा बेटा रमेश कुमार व पुत्रवधू शिवानी सो रहे थे। सुबह करीब साढ़े 5 बजे अचानक मकान की दीवार दरकने की आवाज सुनकर अमरनाथ सिंह की…

Read More

सर्दी के साथ आया वायरल, सर्दी और जुकाम

कुल्लू। जिले में वायरल, सर्दी और जुकाम ने लोगों को जकड़ लिया है। शुष्क ठंड ने अपना रंग दिखाया है। क्षेत्रीय अस्पताल सहित जिले के दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों सहित निजी अस्पतालों में हर रोज मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में भारी भीड़ है। चिकित्सक शुष्क ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करने पहुंचे खराहल घाटी के राजेश, संजय कुमार, हीरा देवी, बंजार के राजू तथा तेज राम ने कहा कि वह पिछले चार दिन से जुकाम और सर्दी की चपेट में हैं। दवा ली…

Read More

ऐसा सबक न सिखाएं

संतोषगढ़ (ऊना)। पाठ याद न होने की स्थिति में सजा के तौर पर छात्राओं की चोटियों और छात्रों की टाई से जूते लटकाने को सजा को बुद्धिजीवी उचित नहीं मानते। उनका तर्क है कि सजा के और भी कई तरीके हैं। ऐसी सजा से बच्चों में भय पैदा होगा और बच्चे मानसिक परेशानी के दौर से भी गुजरेंगे। इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन एवं संबंधित शिक्षिका के खिलाफ लोगों में भारी रोष है। ‘अमर उजाला’ ने ऐसी सजा को लेकर लोगों के बीच जाकर उनसे बातचीत करके उनकी राय…

Read More

12 पुलों के निर्माण में वीजा का पेंच

ऊना। स्टेट रोड प्रोजेक्ट के अधीन अंब से मैहतपुर तक के दायरे में 12 पुलों का निर्माण लटक गया है। चीन की लांगजिएन रोड एंड ब्रिज कंपनी के पास सड़क और पुल निर्माण का कार्य है। चीनी कंपनी के ढीले रवैये से अधिकारियों के साथ लोगों की भी दिक्कतें बढ़ रही हैं। चीनी कंपनी तर्क दे रही है कि वीजा न मिलने के कारण चीन से कंपनी के इंजीनियर भारत नहीं पहुंच पा रहे हैं। जब इंजीनियर आएंगे तो पुल निर्माण कार्य में तेजी आएगी। वीजा को लेकर पेंच दिल्ली…

Read More