अल्पसंख्यक छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

चंबा। जिला के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को स्कॉलरशिप मिलेगी। इसके लिए इस बार पात्र छात्र-छात्राओं को आनलाइन आवेदन करना होगा। पोस्ट मैट्रिक माइनोरिटी स्क ीम के तहत मुस्लिम, सिख, बुद्धिष्ट, पारसी और क्रिश्चन समुदाय से संबंध रखने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। यह स्कॉलरशिप जमा एक और दो कक्षा के छात्र-छात्राओं को दी जाती है। अगर कोई छात्र इन दो कक्षाओं में फेल हो जाता है तो वह स्कॉलरशिप पाने का हकदार नहीं रहेगा।…

Read More

शीतकालीन सत्र : चकाचक हो रहा विस भवन

धर्मशाला। तपोवन स्थित विधानसभा भवन छह दिन ही नहीं बल्कि साल भर चकाचक रहता है। दिसंबर माह में चलने वाले शीतकालीन सत्र के चलते साल भर इस भव्य विस भवन का रखरखाव होता रहता है। इस बार लोक निर्माण विभाग विधानसभा भवन परिसर में रंग-रोगन और अन्य मरम्मत कार्य पर 12 लाख रुपये का बजट खर्च कर रहा है। इसमें सड़क की मरम्मत का कार्य भी शामिल है। इस बजट के जरिये मुख्य सड़क से विधानसभा परिसर तक सड़क पर कुछ जगह पैचवर्क किया गया है। इसके अलावा विस परिसर…

Read More

विनोद शर्मा को तीसरी बार कमान

पपरोला (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राजकीय टीजीटी (आर्ट्स) अध्यापक संघ जिला कांगड़ा इकाई के चुनाव पपरोला के ठारू में प्रदेशाध्यक्ष राकेश कानूनगो की अध्यक्षता में आयोजित हुए। चुनाव में लगातार तीसरी बार विनोद शर्मा को सर्वसम्मति से जिला इकाई का अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले अध्यक्ष पद के लिए तीन शिक्षकों विनोद शर्मा, डा. अवस्थी और कुलभूषण पालसरा ने नामांकन भरा लेकिन बाद में अन्य दोनों उम्मीदवारों ने विनोद शर्मा के पक्ष में नामांकन वापस ले लिया। जिला कार्यकारिणी में तिलक राज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश महासचिव, कामिनी शर्मा महिला विंग…

Read More

मदर टच स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह

पालमपुर (कांगड़ा)। मदर टच स्कूल पालमपुर ने जूनियर वर्ग वार्षिक समारोह मनाया। इसमें प्ले स्कूल से केजी टू के दो वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। समारोह में कारगिल शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के पिता डा. एनके कालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डा. कालिया ने प्रधानाचार्य ब्रिंदुला करोल तथा समस्त स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र में ऐसा स्कूल चलाकर कई अभिभावकों को तनावमुक्त कर दिया है। इसका बड़ा कारण स्कूल में बच्चों को बेहतर तरीके से दी…

Read More

खून में शुगर कम होना घातक

धर्मशाला। लंबे समय से मां का दूध न पिलाने पर नवजात शिशु के शरीर में शुगर की मात्रा लगातार कम होने लगती है। शिशु के खून में शुगर की मात्रा 40 एमजी तक होनी चाहिए। जन्म के बाद लापरवाही के कारण अकसर बच्चे को दूध देरी से पिलाया जाता है। इससे शुगर की मात्रा कम होने लगती है। इससे शिशु सुस्त हो जाता है। वह गहरी नींद में रहता है। लापरवाही होने पर बच्चे की जान पर भी बन सकती है। चिकित्सकों के अनुसार जन्म के बाद बच्चे को आधे…

Read More

शेयर बाजार में भारी उछाल, 450 अंक पर खुला सेंसेक्स

शेयर बाजार में भारी उछाल, 450 अंक पर खुला सेंसेक्स

बीजेपी की 3 राज्यों में पूर्ण बहुमत वाली सरकार और दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने का असर बाजार पर दिखा है। आम चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व में स्थिर सरकार का भरोसा बढ़ने से बाजार गदगद हो गए हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 450 अंक यानि 2.1 फीसदी की उछाल के साथ 21,446 पर पहुंच गया है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 140 अंक यानि 2.2 फीसदी की मजबूती के साथ 6,400 के पार हो गया है। 5 साल 11…

Read More

‘विपक्ष में बैठेगी आम आदमी पार्टी’

‘विपक्ष में बैठेगी आम आदमी पार्टी’

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल के घर हो रही आप नेताओं की बैठक खत्म हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि आप की बैठक में दिल्ली चुनावों पर चर्चा हुई। सिसौदिया ने बैठक खत्म होने पर मीडिया से मुखातिर होते हुए कहा कि हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है और हम विपक्ष में बैठेंगे। सिसौदिया ने कहा कि हम सरकार बनाने के लिए बीजेपी-कांग्रेस से कोई गठजोड़ नहीं करेंगे। वहीं सिसौदिया ने कहा कि आज शाम दिल्ली…

Read More

बेटी के बैडरूम में प्रेमी की हत्या

बेटी के बैडरूम में प्रेमी की हत्या

समराला (गर्ग): पुलिस थाना समराला के अंतर्गत पड़ते गांव गगड़ा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। रविवार देर रात जब कथित प्रेमी को अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो गुस्साए परिवार ने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। इस ऑनर किलिंग में बदनामी के डर से लड़की ने भी अपने प्रेमी को मौत के घाट उतारने में परिवार का साथ दिया। समराला के थाना प्रभारी इंस्पैक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को गांव घरखना में खून से लथपथ एक युवक का…

Read More

67 साल की हुईं सोनिया गांधी

67 साल की हुईं सोनिया गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है और आज सोनिया आज 67 साल की हो गईं लेकिन दक्षिण अफ्रीकी नेता नेल्सन मंडेला के निधन की वजह से कोई समारोह नहीं आयोजित किया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने जोर दिया कि इस फैसले का विधानसभा चुनावों के नतीजों से कोई संबंध नहीं है। दिवंगत दक्षिण अफ्रीकी नेता के सम्मान में देश में शुक्रवार से पांच दिनों का राजकीय शोक है।

Read More

मिजोरम चुनाव: शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे

मिजोरम चुनाव: शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे

एजल: 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज शुरू हो गई। मिजोरम में कांग्रेस 16 सीटों पर आगे है जबकि मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) 4 सीट पर आगे चल रही है। मिजोरम विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। राज्य के संयुक्त प्रमुख निर्वाचन अधिकारी एच लालेंगमाविया ने बताया कि आठ जिलों में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के महानिदेशक आशीष श्रीवास्तव और कई पर्यवेक्षक यहां पहुंच…

Read More