चंबा। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसका गठन बीआरसी कार्यालय चंबा में सीनियर टीजीटी नरेश कुमार और निशी कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें पवन ठाकुर को सर्वसम्मति से प्रशिक्षित कला स्नातक संघ का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा राज कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमा ठाकुर, रविंद्र, कविता व राज कुमार को उपाध्यक्ष, नीरज भारद्वाज को महासचिव, संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष, ओंकार शर्मा को आफिस सेक्रेट्री तथा पंकज सूद, रोहित शर्मा को सहसचिव नियुक्त किया गया। संतोष शर्मा को मुख्य…
Read MoreYear: 2013
ज्वालामुखी में मिनटों में मिलेगी एक्सरे रिपोर्ट
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालामुखी में अब घंटों एक्सरे रिपोर्ट के लिए मरीज को इंतजार नहीं करना पडे़गा। स्वास्थ्य विभाग ने एक्सरे मशीन को 4 लाख रुपये की आटोमैटिक फिल्म प्रोसेसर मशीन से जोड़ दिया गया है। अब ज्वालामुखी अस्पताल में मरीजों को मिनटों में एक्सरे रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा अस्पताल प्रबंधन डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने के बारे में भी विचार कर रहा है ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को अत्याधुनिक मशीनोें से बेहतर रिपोर्ट मिले और समय की बचत भी हो। ज्वालामुखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…
Read Moreचना-भटूरे की प्लेट के चुकाए 60 रुपये
मैकलोेेडगंज। पर्यटननगरी मैकलोडगंज की कुछेक दुकानों में पर्यटक जमकर लुट रहे हैं। अमूमन 20-30 रुपये में बिकने वाली चना-भटूरे की प्लेट इस पर्यटन नगरी में 60 रुपये में मिल रही है। दुकानदारों की मनमानी के आगे पर्यटक भी नतमस्तक हो जाते हैं। वहीं दुकानदारों की मनमानी से विभाग पूरी तरह अंजान है। सोमवार को क्षेत्र की कुछ तिब्बती महिलाओं ने क्षेत्र के डल लेक मार्ग पर दुकानों में चने-भटूरे का स्वाद तो चखा। इस जायके की कीमत उन्हें 60 रुपये चुकानी पड़ी। सोनम, तशीसंगपो, टशिकुंचक और बाहरी राज्यों से आए…
Read Moreछात्र-छात्राओं ने बांधा समां
इंदौरा (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाह कुलाड़ा में एनएसएस शिविर के समापन पर स्कूल का वार्षिक समारोह भी मनाया गया। इसमें स्थानीय विधायक मनोहर धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक मनोहर धीमान सहित केसीसी बैंक के निदेशक सुनील पाधा, बीडीसी की पूर्व चेयरमैन अनीता धीमान और वरिष्ठ नेता मस्तान सिंह ने संयुक्त रूप से प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया। कार्यक्रम के…
Read Moreडढंब पंचायत प्रधान पर 420 का मुकदमा
धर्मशाला। विकास खंड रैत के तहत डढंब पंचायत प्रधान के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद 420 का मुकदमा दर्ज हुआ है। डढंब निवासी उधो राम ने मनरेगा के कुछ कार्यों में प्रधान की ओर से गड़बड़ी करने की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंचायत प्रधान मधुबाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला 2009 का है, जब संबंधित पंचायत में कथित गड़बड़ी सामने आई थी। डढंब पंचायत की प्रधान पर मनरेगा के तहत होने वाले विकास कार्यों में गड़बड़झाले करने के आरोप हैं।…
Read Moreपंचरुखी बाजार में मजनूं की छित्तर-परेड
पंचरुखी (कांगड़ा)। स्थानीय बाजार में एक सड़क छाप मजनूं को लड़की से छेड़खानी करना महंगा पड़ा। मजनूं की हरकतों से परेशान लड़की ने यह बात परिजनों को बता दी। इस पर लड़की के परिजनों ने मजनूं युवक की जमकर धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक रोजाना पंचरुखी बाजार में एक लड़की को आते-जाते तंग करता था। परेशान लड़की ने यह बात अपने परिजनों को बता दी। लड़की के परिजनों ने सोमवार को बाजार पहुंचकर आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर छित्तर-परेड करनी शुरू कर दी। आरोपी…
Read Moreमहिला पर वार करने वाले को एक साल की कैद
कांगड़ा। घर में घुसकर महिला पर तलवार से वार करने और बंदूक से डराने के मामले में कांगड़ा की अदालत ने भडियाड़ा के एक युवक को एक साल का सश्रम कारावास और दस हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। मामले की पैरवी जिला सहायक उप न्यायवादी अनिल अवस्थी ने की। उन्होंने बताया कि 18 मई, 2006 को भडियाड़ा गांव का कुंदन तलवार और बंदूक लेकर तियारा गांव की महिला के घर में घुस गया। इस दौरान उसने महिला से मारपीट की। महिला पर तलवार से वार भी किए…
Read Moreकार ढांक में गिरी, चालक घायल
गोहर (मंडी)। चैलचौक-करसोग सड़क पर बाढू के समीप पाबो मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर करीब सौ फीट गहरी ढांक में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी गोहर में दाखिल किया गया है। घायल की पहचान टेक चंद निवासी रूहाल जहल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना गोहर प्रभारी नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार बाढू से चैलचौक जा रही थी। बाढू के पाबो गांव के…
Read Moreआईटीआई तो खोली पर भवन मिलेगा कब
सुंदरनगर (मंडी)। शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से सुंदरनगर में प्रदेश सरकार ने आईटीआई तो खोल दी, परंतु सात साल के अंतराल में भी आईटीआई को अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। अध्ययनरत प्रशिक्षुओं को आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। चांगर में जहां पर भवन का निर्माण कार्य हो रहा है। वह शिलान्यास के सात साल के उपरांत भी अधर में लटका पड़ा है। आज भी आईटीआई अस्थायी तौर पर तकनीकी शिक्षा निदेशालय परिसर में चल रही है। मुख्यमंत्री…
Read Moreसंधोल को क्या सौगात देंगे सीएम
धर्मपुर (मंडी)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को धर्मपुर विस क्षेत्र के संधोल में एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। सीएम के दौरे से यहां की जनता को कई उम्मीदे हैं। संधोल वासियों को उम्मीद है कि जिस महाविद्यालय की अधिसूचना दस वर्ष पहले मुख्यमंत्री ने रद्द कर दी थी। अब वहीं कॉलेज खोलने की घोषणा कर तोहफा देंगे। संधोल के बस स्टेंड का कार्य रुका पड़ा ह,ै उसके भी शुरू होने की उम्मीद बंधी है। संधोल तथा धर्मपुर में केंद्रीय विद्यालय के खोलने की घोषणा का भी इंतजार लोगों…
Read More