कुल्लूू। क्या आपने कभी ऐसी शादी देखी है जिसमें बैंड बाजा या शहनाई न हो। दूल्हा बिना सेहरे के आए और दुल्हन को ब्याह कर ले जाए। मदिरापान बिलकुल भी न हो, भले ही आपके सगे संबंधी नाराज होकर शादी छोड़कर वापस घर ही क्यों न लौट जाए। धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी इसी के लिए जानी जाती है। यहां के लोग सदियों से देव नियमों में बंधे हुए हैं। वे आज भी देवताओं के आदेश मानते हैं चाहे वे कितने भी कड़े हो। घाटी में 20 दिन के अंतराल में…
Read MoreYear: 2013
आठ सौ बिजली कनेक्शन कटेंगे
कुल्लू। बिजली बिल जमा न करने वालों पर बिजली बोर्ड अब किसी तरह से रहम नहीं करेगा। चाहे सरकारी महकमा हो या फिर आम उपभोक्ता, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। बिजली बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाते हुए जहां आईपीएच को बिजली बिल जमा न करने पर नोटिस थमा दिया है, वहीं आठ सौ उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आईपीएच विभाग बिजली बोर्ड की एक करोड़ रुपये से ज्यादा बिल की राशि दबाए बैठा है। इसमें भुंतर सब डिवीजन का 71 लाख,…
Read Moreमौहल स्कूल के मेधावी नवाजे
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में एसएमसी अध्यक्ष गौतम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य वत्सय बंसल ने की। इस अवसर पर वर्ष भर में स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब रंग जमाया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ किया गया। छात्राओं ने लाहौल नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि छात्र-छात्राओं ने…
Read Moreयोजनाओं को पात्रों तक पहुंचाएं : डीसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। उपायुक्त राकेश कंवर ने शुक्रवार को पतलीकूहल में खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की कार्यशाला तथा कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नग्गर विकास खंड के समस्त पंचायत प्रधानों तथा पंचायत सहायकों ने भाग लिया। डीसी ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, जैसे मनरेगा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, इंदिरा आवास योजना, मातृशक्ति बीमा योजना पर विस्तृत चर्चा की तथा पंचायत प्रधानों और पंचायत सहायकों को धरातल पर आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों…
Read Moreवोल्टेज समस्या से कब मिलेगा छुटकारा
काईस (कुल्लू)। काईस क्षेत्र के तांदला, धारा, घौठ, चंदला, बिष्टबेहड़, शियापाणी सहित ठेलूराशरण के ग्रामीणों को बिजली बल्ब के साथ-साथ लालटेन भी जलानी पड़ रही है। बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को रात के दस बजे के बाद ही पूरी बिजली मिल पाती है। दस बजे के बाद बिजली का वोल्टेज बढ़ने से लोगों को इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा है। काम के समय बिजली कम होने से उन्हें लालटेन जलाने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या के हल के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर…
Read Moreमारपीट करने का आरोप, केस दर्ज
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के जां में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पैट्रोल पंप जां के प्रबंधक सोहन लाल ने शिकायत में कहा है कि जब वह पंप के दो कर्मचारी जीवन लाल और मानचंद के साथ कार्यालय में बैठे थे तो उसी दौरान तीन-चार व्यक्तियों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की और अंदर घुसकर उनके साथ मारपीट की। इसमें जीवन लाल और मान सिंह घायल हो गए हैं। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस…
Read Moreमारपीट के तीन मामले दर्ज
गगरेट/चिंतपूणी (ऊना)। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन मारपीट के मामले सामने आए हैं। इसमें तीन व्यक्तियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर पांच लोगों को नामजद कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अंब थाने के अधीन रुसतम कुमार निवासी बणे दी हट्टी ने शिकायत दर्ज करवाई कि शुक्रवार दोपहर एक बजे वह एवं विशाल कुठेड़ा बांध के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति ने आवाज लगा कर बुलाया और आई कार्ड मांगे। उन्होंने आधार कार्ड एवं पुलिस में एंट्री का प्रमाण पत्र…
Read Moreदुराचार दोषी को दस साल कैद
ऊना। अक्षम बच्ची के साथ दुराचार मामले में न्यायालय ने आरोपी व्यक्ति को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतन सिंह ठाकुर ने दोषी होशियार सिंह निवासी बहडाला, ऊना को यह सजा सुनाई है। दोषी को पोस्को एक्ट की धारा छह के तहत दस वर्ष कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। जुर्माना राशि मुआवजे के दौर पर पीड़िता…
Read Moreगाड़ी से अवैध शराब की 43 पेटियां बरामद
आनी (कुल्लू)। लूहरी से एक किमी आगे नौनी में नाके के दौरान पुलिस ने एक लक्जरी गाड़ी से अवैध शराब की 43 पेटियां बरामद की हैं। गाड़ी में सवार दो लोग गाड़ी छोड़ कर मौके पर से फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार रात पुलिस की टीम ने लूहरी चौकी प्रभारी लोकेंद्र की अगुवाई में यहां से एक किमी दूर नौनी में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक लक्जरी कार नाके से करीब…
Read Moreनिचार-वांगतू सड़क का कार्य 2014 में
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि निचार-वांगतू सड़क का कार्य वर्ष 2014 में शुरू होगा। प्रदेश सरकार इसके निर्माण के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान कर रही है। शुक्रवार को रामपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने यह बात निचार ब्लॉक से पहुंचे ग्रामीणों से कही। बजट के प्रावधन का आश्वासन दिए जाने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य जगदीश नेगी, युवा कांग्रेस बूथ अध्यक्ष मनोज मेहता, पूर्व प्रधान निचार भगत सिंह नेगी, हरीश नेगी, संजीव नेगी, दिनेश नेगी, वीरेंद्र नेगी आदि ग्रामीण सुबह…
Read More