शिमला। राजधानी के राजकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हर मानव को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। अधिकारों की अधूरी जानकारी की वजह से लोग अपने हकों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हर व्यक्ति को बराबरी, आजादी, अपने तरीके से जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित बनाने के लिए 28 सितंबर 1993 में मानवाधिकार कानून…
Read MoreYear: 2013
दुराचार के आरोप में ससुर गिरफ्तार
गोहर (मंडी)। क्षेत्र के एक गांव में एक ससुर के खिलाफ अपनी ही बहू के साथ दुराचार करने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गोहर उपमंडल के एक गांव में शुक्रवार सुबह महिला अपने घर की सफाई कर रही थी। वह अपने कमरे में गई तो ससुर ने कमरे में घुस आया और अंदर से दरवाजा बंद कर बहू के साथ दुराचार कर डाला। आरोपी ससुर ने पहले भी कई बार दुराचार की कोशिश की…
Read Moreबारिश न हुई तो झेलनी होगी करोड़ों की क्षति
पांगणा (मंडी)। क्षेत्र में बारिश न होने से हजारों किसान नकदी फसल मटर की बिजाई नहीं पा रहे हैं। बिजाई कार्य पिछड़ने से किसान चिंतित हैं। पांगणा, मशोग, छंडयारा, गोडन, सोरता, बिठरी, बखरौट, काओं, ममेल, भंथल, मतेहल, माहूंनाग, बलिंडी, काहणों, शोरशन, बगाशाड़ और चुराग क्षेत्रों में किसान बारिश न होने से मटर की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। यहां मटर काफी तादाद में होता। लगातार सूखे के चलते खेतों से नमी गायब है। इसके चलते किसान महंगे बीज खरीद कर बारिश के इंतजार में हैं। किसान गोपाल शर्मा, भाग…
Read Moreएकता के लिए दौड़ेंगे आज 25000 लोग
मंडी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर देशभर में रन फॉर यूनिटी के तहत रविवार को देश में जहां लाखों लोग एकता के लिए दौड़ेंगे, वहीं हिमाचल के 11 जिलों में करीब 25 हजार लोग दौड़ में हिस्सा लेंगे। सरदार पटेल के स्टैच्यू आफ यूनिटी के प्रदेश समन्वयक जयराम ठाकुर ने कहा कि सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर रन फॉर यूनिटी के तहत लाखों लोग एक साथ दौड़ेंगे। यह अपने आपमें वर्ल्ड रिकार्ड आफ गिनिज बुक बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक रन फॉर यूनिटी के…
Read Moreमहाकुंभ लोन मेला 16 से सुंदरनगर में
मंडी। मारुति सुजुकी कंपनी की ओर से दो दिवसीय लोन महाकुंभ मेले का आयोजन 16 और 17 दिसंबर को सुंदरनगर के जवाहर पार्क में किया जाएगा। मेले में एक दर्जन से अधिक फाइनेंस कंपनियां भाग लेंगी। यह जानकारी मारुति सुजुकी कंपनी के अधिकृत विक्रेता कंपीटेंट आटोमोबाइल कंपनी लिमिटेड गुटकर के जीएम लोकेंद्र वैद्य और एमडी केके मेहत्ता ने दी। मेले में मारुति के सभी माडलों को फाइनेंस करने की सुविधा मिलेगी।
Read Moreशैक्षणिक योग्यता की अनदेखी से भड़के टेक्नीशियन
बिलासपुर। शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप पदों पर नियुक्ति नहीं मिलने से परिवहन निगम में कार्यरत डिप्लोमा होल्डर टेक्नीशियन भड़क उठे हैं। अनदेखी से खफा टेक्नीशियनों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। इस मुद्दे को लेकर परिवहन निगम में कार्यरत प्रदेश भर के तकनीशियन रविवार को बिलासपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में एकत्रित होकर आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। परिवहन निगम की डिप्लोमा होल्डर टेक्नीशियन एसोसिएशन के संयोजक परवेज और मित्रदेव ने कहा कि निगम इस वर्ग के कर्मचारियों के साथ अन्याय…
Read Moreबिजली के तार बने जी का जंजाल
बिलासपुर। हिमाचल सहित देश के पांच राज्यों में ऊर्जा क्रांति लाने के लिए अपना सब कुछ गंवाने वाले बिलासपुर वासियों के लिए यही बिजली ‘खतरनाक’ साबित हो सकती है। भाखड़ा विस्थापितों के शहर में बने तारों का जाल जी का जंजाल बना हुआ है। शॉट सर्किट से भड़की छोटी सी चिंगारी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बिजली के अलावा टेलिफोन, केबल नेटवर्क और अन्य कई तारें एक ही जगह से होकर गुजर रही है। शहर की सभी मार्केट का यही हाल है। बिजली पोल में कई घरों को…
Read Moreशुरू होगी कोठीपुरा सिंचाई स्कीम : रामलाल
स्वारघाट (बिलासपुर)। बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने कहा कि नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र की कोठीपुरा पंचायत में छह वर्षों से बंद पड़ी सिंचाई स्कीम जल्द ही जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। ताकि लोगों को सिंचाई सुविधा मुहैया कराई जा सके। बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने स्वारघाट में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कोठीपुरा पंचायत में लंबे समय से सिंचाई स्कीम बंद पड़ी हुई। इसके चलते लोगों को सिंचाई सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पोपो…
Read Moreसूमो खाई में गिरी, एक की मौत
गैहरा (चंबा)। चंबा-भरमौर मार्ग पर गैहरा के बत्ती दी हट्टी के पास एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त होकर रावी नदी के किनारे जा गिरी। इसमें तीन लोग सवार थे। गाड़ी गिरने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उनमें से एक घायल युवक ने जख्मों का ताव न सहते हुए जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाकी दो घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लूणा से गैहरा जा रही टाटा सूमो (नंबर एचपी 01 सी 0711) शनिवार सुबह करीब…
Read Moreअज्ञात फोन आने पर न बताएं अपने एटीएम नंबर
चंबा। अगर आपको किसी बहारी राज्य के अज्ञात नंबर से कॉल आती है तो इसे न सुनें। अगर गलती से कॉल सुन भी ली तो उसे अपने अकाउंट नंबर न बताएं और न ही बैंक से संबंधित कोई जानकारी दें। इन दिनों शातिर खुद को बैंक का प्रतिनिध बताकर एटीएम पिन नंबर पूछकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं और लोगों के अकाउंट से पैसे उड़ा रहे हैं। जिला चंबा में भी पिछले कुछ दिनों से लोगों को इस प्रकार के फोन आ रहे हैं। शुक्रवार को जिला…
Read More