रामपुर बुशहर। खनेरी में जहरीला पदार्थ निगलने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक किन्नौर जिले के बटूरी गांव निवासी विजय नेगी (35) ने शनिवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे तबीयत खराब होने पर परिजन उसे खनेरी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। एसडीपीओ सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक के शव का…
Read MoreMonth: May 2013
सीपीएस रोहित के सम्मान में कार्यक्रम 22 को
कोटखाई (शिमला)। कोटखाई जुब्बल नावर कांग्रेस सीपीएस रोहित ठाकुर के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित करेगी। 22 मई को कोटखाई में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को हुई बैठक में कांग्रेसियों ने यह निर्णय लिया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक रोहित को सीपीएस बनाने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र का हार्दिक आभार जताया गया। कहा कि मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र को सम्मान दिया है। सम्मान कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेसी समेत आम लोग शरीक होंगे। इस बैठक में जिला कांग्रेस ग्रामीण के…
Read Moreगले के आरपार कर दी शराब की बोतल
ठियोग (शिमला)। शराब पीकर एक युवक ने अपने ही साथी की हत्या कर डाली। ये दोनों युवक नेपाल मूल के बताए जा रहे हैं। डीएसपी सागर चंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना ठियोग के अंतर्गत शरमला में एक घर में काम करने वाले दो नेपाली युवक लोक बहादुर और हरका बहादुर शुक्रवार को घर से बाजार सामान लेने गए थे। महौरी बाजार में करीब सांय साढ़े…
Read Moreदो हिस्सों में बनेगी ठियोग-हाटकोटी सड़क
शिमला। हिमाचल के सेब उत्पादक क्षेत्र के लिए लाइफ लाइन माने जाने वाली ठियोग-हाटकोटी सड़क का काम अब दो हिस्सों में बांटकर पूरा होगा। विश्व बैंक ने इस प्रोजेक्ट की संशोधित लागत 303 करोड़ तय की है। ठियोग से खड़ापत्थर तक 48 लंबा एक हिस्सा और खड़ापत्थर से हाटकोटी तक 32 किलोमीटर दूसरा हिस्सा। ठियोग से खड़ापत्थर तक सड़क को डबल लेन करने के लिए टेंडर खुल गए हैं। इस पहले हिस्से की लागत करीब 175 करोड़ रुपये होगी। इसी सड़क से राज्य के कुल सेब उत्पादन का 60 फीसदी…
Read Moreविकास को नहीं आएगी धन की कमी : वर्मा
चौपाल (शिमला)। विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विकास को धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। पुलबाहल में नवयुवक मंडल शराण की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर विधायक बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक बलवीर वर्मा का लोगों ने ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। कार्यक्रम में जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण तथा रखरखाव पर 26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का इसके लिए आभार व्यक्त…
Read Moreपार्टी विरोधियों पर कार्रवाई न करने पर रोष
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के भीतर विधानसभा चुनाव में पार्टी के विरोध में काम करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने पर जिला कांग्रेस ने रोष जताया है। शनिवार को जिला मुख्यालय में हुई बैठक में कहा गया कि पार्टी विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई न करना उचित कदम नहीं है। जिला अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि जिला कार्यकारिणी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह से मिलेगा। इसमें पार्टी विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले से सोलह कार्यकर्ताओं…
Read Moreनारकंडा में ऐतिहासिक हाटू मेला आज से
कुमारसैन (शिमला)। नारकंडा का ऐतिहासिक हाटू मेला रविवार को शुरू होगा। हर साल ज्येष्ठ महीने के पहले रविवार से शुरू होने वाले मेले के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स शनिवार देर शाम नारकंडा पहुंचे। यहां पहुंचने पर दोनों का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर सीपीएस नंद लाल, सीपीएस रोहित ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष ओपी शर्मा, निदेशक पर्यटन रूपेश शर्मा, निदेशक हिमफेड बहादुर सिंह ठाकुर, एपिडा निदेशक प्रकाश ठाकुर, जिला ग्रामीण अध्यक्ष केहर सिंह खाची, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रेश्वर आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री और आईपीएच…
Read Moreकांग्रेस ने बागवानों से किया धोखा : कश्यप
जुब्बल (शिमला)। सेब पर आयात शुल्क सौ प्रतिशत करने का मुद्दा कई बार लोकसभा में उठाया गया। लेकिन, केंद्र की कांग्रेस सरकार के मंत्री आनंद शर्मा ने हर बार आयात शुल्क बढ़ाने की मांग को नकार दिया। हिमाचल के कांग्रेस नेता मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। बागवानों के हितैषी बनने वाले स्थानीय नेता केंद्र सरकार के समक्ष आयात शुल्क बढ़ाने की मांग को नहीं उठा रहे हैं। यह बात लोकसभा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान शनिवार को विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को…
Read Moreनिताशा गुप्ता अध्यक्ष, चंद्रपाल प्रधानमंत्री बने
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर में शनिवार को युवा संसद का आयोजन किया गया। युवा संसद अध्यक्ष की भूमिका हेड गर्ल निताशा गुप्ता और प्रधानमंत्री की भूमिका हेड ब्वाय चंद्रपाल ने निभाई। जबकि, सुनीता और प्रीतिका ने कैबिनेट मंत्री की भूमिका निभाई। दोनों ने पर्यावरण प्रदूषण समस्या पर प्रकाश डाला और पर्यावरण को संतुलित बनाने पर बल दिया। कैबिनेट मंत्री बनीं प्रीति तथा लीला ने नशाबंदी की समस्या पर प्रकाश डाला। जबकि सुमन और माधुरी ने विद्यार्थी और अनुशासन विषय पर प्रकाश डाला। कैबिनेट मंत्री मोनिका ठाकुर तथा…
Read Moreभौंखर में आग से पशुशाला राख
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आने वाली भौंखर पंचायत में एक पशुशाला जलकर राख हो गई है। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही क्षणों में स्लेटपोस गौशाला के तीन कमरे राख हो गए। गौशाला के मालिक किशोर चंद ने बताया कि अचानक लगी आग से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग लगी। पशुशाला में 30 गड्डी घास, 50 खारा भूसा और इमारती लकड़ी रखी हुई थी लेकिन चंद मिनटों में सब स्वाह हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने आग को काबू करने…
Read More