टैक्सी चालक को घायल करने वाले आरोपी धरे

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत कुछ समय पहले एक टैक्सी चालक को घायल करके उसकी टैक्सी को छीनकर फरार हुए दोनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मोबाइल लोकेशन व अपने सूत्रों के जरिये देहरा पुलिस ने दोनों आरोपियों हरजीत सिंह व मुकेश रानी को पंजाब पुलिस के साथ मिलकर कलानूर जिला गुरदासपुर में गिरफ्तार कर लिया। जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर देहरा लाया गया। पुलिस ने आरोपियों को देहरा की अदालत में पेश किया। जहां पर उन्हें 23 मई तक पुलिस रिमांड में…

Read More

टुल्लू पंप लगाया तो कार्रवाई

धर्मशाला। शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा है कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। ऐसे क्षेत्रों मेें पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। सुधीर सोमवार को दाड़ी स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में पेयजल स्रोतों का जलस्तर कम हो जाने से जिला के कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हुई है। इसके निदान के लिए सरकार ने सभी उपायुक्तों को…

Read More

अमतराड़-मूंदला सड़क पर खर्च होंगे 4 करोड़

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। परिवहन, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने सोमवार को नगरोटा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत सकौट, लिल्ली, अमतराड़, उस्तेहड़, मूमता, सुनेहड़, बड़ाई, कवाड़ी तथा घोड़व में जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि अमतराड़-लिल्ली-मूंदला वाया बेहड़ा बंजर सड़क के निर्माण के लिए चार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसका निर्माण कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस सड़क पर दो पुलों का निर्माण भी किया जाएगा। जिससे इस क्षेत्र की पांच पंचायतों के लिए टांडा मेडिकल कालेज की दूरी मात्र 5 किलोमीटर…

Read More

एक हजार किया जाए चिकित्सा भत्ता

कुल्लू। भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल संगठन कुल्लू की सोमवार को ढालपुर में हुई बैठक में चिकित्सा भत्ता एक हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग जोर शोर से उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर ने की। बैठक में करीब 71 अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया। इस दौरान पेंशनरों को पेंशन को लेकर पेश आ रही दिक्कतों पर चरचा की गई। प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों ने अफसोस जाहिर किया है कि अखिल भारतीय संगठन को केंद्र सरकार ने एक हजार रुपये प्रतिमाह चिकित्सा भत्ता…

Read More

महिलाओं के लिए खुलेंगे स्पेशल बैंक

पतलीकूहल (कुल्लू)। कांगड़ा बैंक की निदेशक प्रेमलता ठाकुर ने कहा कि जिला मुख्यालयों में बैंक की विशेष शाखाएं खुलेंगी। इसमें तमाम स्टाफ महिलाओं का ही होगा। इस योजना का मकसद महिलाओं को बेहतर से बेहतर सुविधा देना होगा। महिलाएं ऐसे बैंकों में बेझिझक अपने काम करवा सकेंगी तथा इससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। यही नहीं बैंक में खाते भी सिर्फ महिला उपभोक्ताओं के ही होंगे। प्रेमलता ठाकुर सोमवार को कांगड़ा कोआपरेटिव बैंक की वामतट मार्ग पर स्थित लरांकेलो में खुली नई ब्रांच का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों…

Read More

लक्ष्मीकांत मनाली भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष

पलचान/मनाली। भाजयुमो कुल्लू के अध्यक्ष सुरेंद्र शौरी ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला के सभी चारों मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। मनाली मंडल में लक्ष्मी कांत ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया है। कुल्लू मंडल से विक्रम ठाकुर, बंजार विस से हरि राम चौधरी तथा आनी मंडल की कमान योगेश परमार को सौंपी है। शैारी ने बताया कि जिले में संगठन को युवाओं के माध्यम से मजबूत किया जाएगा। शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी भी घोषित की जाएगी। उन्हाेंने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे संगठन की मजबूती…

Read More

रामशीला-ग्राहण सड़क की हालत सुधारें

कुल्लू। हिमाचल किसान सभा पंचायत कमेटी न्योली के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर रामशीला-ग्राहण-जगोट सड़क की रिपेयर और पक्का करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को किसानसभा के महासचिव हौतम सिंह सौंखला के नेतृत्व में मुलाकात की। हौतम सौंखला ने कहा कि इस सड़क को बने 20 साल हो गए हैं लेकिन किसी भी सरकार और लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क को पक्का करने पर ध्यान नहीं दिया। किसान सभा ने प्रदेश सरकार और विभाग से मांग की है कि अगर…

Read More

ढाबों पर चलेगा वन विभाग का डोजर

कुल्लू। कोठी से लेकर रोहतांग तक बने सड़क किनारे बने अवैध होटलों और ढाबों को वन विभाग हटा देगा। कार्रवाई मंगलवार को शुरू होगी। कारोबारियों को विभाग ने नोटिस जारी कर अपने बोरिया बिस्तर समेटने का फरमान सुना दिया। वन महकमे की टीम बाकायदा डोजर साथ लेकर इस कार्रवाई को अंजाम देगी। वन विभाग सुबह दस बजे से यह कार्रवाई शुरू करेगा। वन विभाग कुल्लू के डीएफओ बीएल नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने कोठी से रोहतांग तक 25 होटलों और ढाबा संचालकों को…

Read More

पंडोह से औट तक रेलिंग लगाएं : ठाकुर

कुल्लू। मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष जवाहर ठाकुर ने झीड़ी में हुए बस हादसे के दौरान बचाव कार्य में हुई देरी पर चिंता जताई। जवाहर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में ऐसे बड़े हादसों से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। एनएच 21 पर कुल्लू जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूरी हुई इस दुर्घटना में कई घंटों के बाद क्रेन पहुंची। यदि समय पर राहत कार्य शुरू हो जाता तो कई जानें बच सकती थीं। उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े हादसों से निपटने के लिए मंडी और कुल्लू के बीच…

Read More

मनाली क्षेत्र में कल गुल रहेगी बत्ती

पलचान/मनाली। विद्युत उपमंडल मनाली के तहत 11 केवी विद्युत लाइनों की आवश्यक रखरखाव और रिपेयर कार्य के चलते गांव रांगडी, सिमसा, छियाल,कन्याल, नसोगी, बलसारी, ढुंगरी, मनाली गांव, वशिष्ठ, मनाली माल रोड, माडल टाऊन, भजोगी, मिशन अस्पताल, सिविल अस्पताल, टेलीफोन केंद्र, एसडीएम कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय, सर्किट हाउस, लॉग हट तथा इनके साथ लगते क्षेत्रों में 22 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल मनाली के सहायक अभियंता विकास शर्मा ने कहा कि उपरोक्त क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इसके…

Read More