उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में गोभी की फसल पर केटर पीलर कीट ने हमला बोल दिया है। वहीं किसान कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध न होने से अपनी फसल को बचाने में असमर्थ हैं। हालांकि किसानों ने नष्ट हुए पौधों की जगह नई नर्सरी रोपना शुरू कर दी है। लेकिन आर्थिक रूप से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। लाहौल के सुमनम, जाहलमा, जूंडा, पलजोन और जसरथ सहित कई गांवों में गोभी की फसल लगाई जाती है। हर साल यहां लाखों का कारोबार भी होता है। लेकिन केटर पीलर कीट के हमले…
Read MoreMonth: May 2013
ढालपुर की शालिनी स्कूल में टॉप
कुल्लू। भारत-भारती स्कूल ढालपुर में इस बार दसवीं और जमा दो कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए स्कूल प्रधानाचार्य निरंजन देव शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं और अध्यापकों सहित अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों और छात्रों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप यह परिणाम संभव हो पाया है। प्रिंसिपल ने कहा कि दसवीं कक्षा में शालिनी ने 94.1 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है। भुवनेश्वरी ने 96.4, हिमानी ठाकुर ने 91.8, अशान ठाकुर ने 91, अर्चना तथा मोनिका ने…
Read Moreबीएल शर्मा कल्लू के नए कृषि उप निदेशक
कुल्लू। एक माह से खाली चल रहे कृषि उपनिदेशक के पद पर डा. बीएल शर्मा ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। पूर्व कृषि उप निदेशक डा. ज्ञान ठाकुर के सेवानिवृत्त होने के बाद जिला कृषि अधिकारी डा. आरके कौंडल यह काम देख रहे थे। मंगलवार को विधिवत रूप से डा. बीएल शर्मा ने पदभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करना और सरकारी योजनाओं को कृषकों तक पहुंचना उनकी प्राथमिकता रहेगी। शर्मा इससे पहले कांगड़ा जिला में कृषि उप निदेशक पद पर कार्यरत थे। किसानों को…
Read Moreथ्रीप्स कीट से प्याज की फसल बर्बाद
खराहल (कुल्लू)। पारा चढ़ने के कारण कीट भी खेत खलियानों में पनपने लगे हैं। इन दिनों घाटी में प्याज की फसल पर थीपस कीट ने हमला बोल दिया है। थ्रीपस कीट प्याज पर खिले फूलों के रस को चूसने लगे हैं। परिणाम स्वरूप प्याज के पौधे की ग्रोथ रुक गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक अत्यधिक गर्मी के बढ़ने से थीपस कीट पनपता है। ऐसे में किसान प्याज बीज के उत्पादन के प्रति चिंतित हैं। अधिक गर्मी और सूखे के कारण थीपस कीट ने हमला बोल दिया है। प्याज के फूलों…
Read Moreवन विभाग ने मढ़ी में हटाए आठ खोखे
मढ़ी (मनाली)। उच्च न्यायालय के आदेश पर वन विभाग ने मनाली-रोहतांग मार्ग पर बने ढाबों और खोखों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को विभागीय टीम ने मढी से आठ खोखे हटा दिए। वन विभाग की यह कार्रवाई में 25 ढाबों पर होनी थी लेकिन 17 ढाबा और खोखा मालिकों ने उच्च न्यायालय से स्टे ले लिया है। डीएफओ बीएल नेगी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना करते हुए उन्होंने मढ़ी से खोखे हटाने की कार्रवाई आरंभ की। इस दौरान आठ ढाबों और खोखों…
Read Moreमहिला ने दराटी से वार कर किया लहूलुहान
पंजावर (ऊना)। अपर पंजावर क्षेत्र में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक महिला ने इसी क्षेत्र के व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना में व्यक्ति लहूलुहान हो गया। वारदात में घायल शख्स की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार कराया गया। बताया जा रहा है कि मंदिर निर्माण कार्य के दौरान छिड़े विवाद के बाद यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार विक्रम सिंह निवासी अपर पंजावर ने…
Read Moreफुटबाल अकादमी को दिए 20 लाख
ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि फुटबाल की नर्सरी के नाम से मशहूर खड्ड गांव में मोहन लाल दत्त स्मारक फुटबाल अकादमी स्थापित की जाएगी। यहां खूबसूरत स्टेडियम भी बनाया जाएगा। जिससे यहां की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मुकाबलों में ऊना जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। स्टेडियम एवं अकादमी के लिए 20 लाख की राशि जारी कर दी गई है और पर्याप्त बजट का प्रावधान करके यह दोनों कार्य युद्ध स्तर पर मुकम्मल किए जाएंगे। अग्निहोत्री सोमवार देर शाम खड्ड क्षेत्र में जनसभा को संबोधित…
Read More44 डिग्री पारे से तपा ऊना
ऊना। जिले में मंगलवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ऊना शहर में मंगलवार को दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी यही हाल देखा गया। सरकारी कार्यालयों के बाहर भी भीड़ छंट गई। दोपहिया सवारों के लू चलने से गाल लाल हो गए। स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नौनिहालों का गर्मी से बुरी हाल देखकर अभिभावक भी परेशान नजर आए। कई अभिभावकों ने उपायुक्त ऊना से स्कूलों की समयसारिणी में…
Read More1 जून से गैस सब्सिडी उपभोक्ता के बैंक खाते में
ऊना। ऊना जिला के रसोई गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित होगी। एक जून से देश के जिन 20 जिलों में यह सुविधा शुरू की जा रही है, उनमें हिमाचल प्रदेश के चार जिले ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी शामिल हैं। यह जानकारी डीसी अभिषेक जैन ने मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में एडीसी दर्शन कालिया, जिला लीड बैंक के प्रबंधक सहित ऑयल कारपोरेशन के चंडीगढ़ से आए अधिकारी, विभिन्न बैंकों, आधार कार्ड बनाने वाली…
Read Moreगर्मी, ऊपर से विद्युत कटों ने बढ़ाई मुसीबत
पालकवाह (ऊना)। पालकवाह में एक ही दिन में बार-बार विद्युत आपूर्ति ठप रहने के चलते लोगोें को भयंकर गर्मी में परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि पालकवाह क्षेत्र में कब विद्युत कट लग जाए, किसी को कुछ पता नहीं है। एक तरफ जहां भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है, ऊपर से लंबे विद्युत कटों ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। लोगों ने विद्युत बोर्ड के खिलाफ गहरा रोष जताया है। स्थानीय लोगों में रमेश चंद शर्मा, दिलबाग सिंह, राजीव, शिव…
Read More