मोबाइल तहसील ने बांटे 172 प्रमाण पत्र

पोखरी (चमोली)। जिला प्रशासन की ओर से चलाई जा रही मोबाइल तहसील कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को पोखरी के हापला घाटी में 172 विभिन्न प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही 20 दाखिला खारिज, 29 पेंशन फार्म और 110 खाता-खतौनी की नकल भी दी गई। पोखरी क्षेत्र में तीन दिनों तक मोबाइल तहसील ने कार्य किया। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने मौके पर जाकर कार्यक्रम का जायजा लिया। ग्रामीण ललिता प्रसाद थपलियाल, दिनेश, मुकेश और रमेश का कहना है कि प्रशासन का यह कार्यक्रम ग्रामीणों के लिए मील का पत्थर…

Read More

पेयजल लाइन की मरम्मत को लगाया जाम

देवाल। वाक गांव के ग्रामीणों ने पांच माह से क्षतिग्रस्त छाछड़ी-वाक पेयजल योजना की मरम्मत न होने पर आक्रोश जताया। उन्होंने लोहाजंग-वाण मोटर मार्ग पर कार्य रुकवाते हुए चक्काजाम किया। मौके पर पहुंचे लोनिवि के अधिशासी अभियंता के तीन दिन में पेयजल योजना की मरम्मत करने का लिखित आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया। बृहस्पतिवार को प्रात: आठ बजे से पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशन दानू और ग्राम प्रधान रमोती देवी के नेतृत्व में वाक के ग्रामीणों ने लोहाजंग-वाण मार्ग पर धरना देते हुए चक्काजाम शुरू किया।…

Read More

झिझोंणी गांव में रामलीला शुरू

नारायणबगड़। क्षेत्र के झिझोंणी गांव में हनुमान ध्वज की स्थापना के साथ रामलीला आयोजन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पूजा-अर्चना के साथ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह ने रामलीला आयोजन का संकल्प लिया। इस मौके पर सचिव धन सिंह ने रामलीला आयोजन के बारे में प्रकाश डाला। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला के लिए जुटने का आग्रह किया। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एक जून से नारायणबगड़। क्षेत्र के पालछुनी गांव में आगामी एक जून से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के…

Read More

नलगांव-भटियाणा मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ

नारायणबगड़। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले सालों में उत्तरी कड़ाकोट पट्टी की 12 ग्राम पंचायतों को सड़क सुविधा का लाभ मिल सकेगा। केंद्र सरकार के वन और पर्यावरण मंत्रालय ने नलगांव-भटियाणा मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने बीते 15 मई के अपने शासनादेश में सड़क की स्वीकृति प्रदान की है। विभाग ने वन क्षेत्र की 13.230 हेक्टेयर भूमि को वन विभाग से लोनिवि थराली को सड़क निर्माण के लिए प्रत्यावर्तन करने की बात कही है। शासनादेश में 473 पेड़-पौधों के…

Read More

ओम प्रकाश को मिलेगा जयदीप सम्मान

गोपेश्वर। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बृहस्पतिवार को जिला प्रेस क्लब में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें ‘आधुनिक दौर में पत्रकार की जिम्मेदारी’ विषय पर चर्चा हुई। प्रेस क्लब अध्यक्ष देवेंद्र रावत ने कहा कि पत्रकारिता का मूल मंत्र मिशन है। समाज में फैली कुरीतियों, बुराईयों और अंधविश्वास के खिलाफ आम जनता को जागरूक करने की जरूरत है। इस मौके पर जयदीप सम्मान समारोह 14 जून को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस वर्ष का जयदीप सम्मान युवा पत्रकार ओम प्रकाश भट्ट को दिया जाएगा। इस मौके पर…

Read More

हे धर्मेश्वरी, अन्न-धन का भंडार भोरी……

गोपेश्वर। हे धर्मेश्वरी, अन्न, धन भंडार भोरी, फिर भेंटा-घाटी होली…., इन मार्मिक जागरों के साथ मंडल घाटी की मां धर्मेश्वरी चंडिका के मंदिर में पिछले नौ दिनों से चल रहा महायज्ञ संपन्न हो गया। घाटी के नौ गांवों की धियाणियों ने मां धर्मेश्वरी को अश्रुपूर्ण विदाई दी। देवी भक्तों ने क्षेत्र में रोग-व्याधि न होने और सुख-शांति की कामनाएं की। बृहस्पतिवार को जैसे ही पूर्णाहूति के साथ महायज्ञ संपन्न हुआ तेज आंधी, तूफान के साथ बूंदाबांदी भी हुई। यज्ञ कुंड बंद होने के पश्चात दोपहर बाद मां धर्मेश्वरी ने गर्भ…

Read More

कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए दिया प्रशिक्षण

चंपावत। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के बाद यहां पहुंची एसएसबी एसएसबी पंचम वाहिनी की सी संगवाय कंपनी के जवानों का तत्काल नया प्रशिक्षण सत्र शुरू हो गया है। जवानों की क्षमता के विकास और उनकी कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को आधुनिक हथियारों के संचालन, दौड़, बाधा क्रासिंग, पीटी आदि की जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अब अर्धसैनिक बलों के पास भी आधुनिक किस्म के हथियार आ गए हैं। हर जवान को इन हथियारों…

Read More

मुनस्यारी, अस्कोट, डीडीहाट में फिर बरसे मेघ

पिथौरागढ़। मुनस्यारी, अस्कोट और डीडीहाट में बृहस्पतिवार को एक बार फिर मेघ जमकर बरसे। जिला मुख्यालय समेत जिले के अन्य हिस्सों में आसमान बादलों से ढंका रहा लेकिन बात बूंदाबांदी से आगे नहीं बढ़ी। दोपहर बाद मुनस्यारी, डीडीहाट और अस्कोट में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो उठा। जिला मुख्यालय के साथ ही गंगोलीहाट, बेरीनाग इलाके में लंबे समय से बारिश न होने से गर्मी का प्रकोप तो बढ़ा ही है, खेती, किसानी को भी काफी नुकसान हो रहा है। बारिश न होने से मक्का, धान के पौध अपेक्षा के…

Read More

बस का ब्रेक फेल, पांच घायल

टनकपुर। दिल्ली से सिख यात्रियों को लेकर रीठासाहेब जा रही एक मिनी बस का चल्थी के पास ब्रेक फेल हो गया। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। चालक ने सूझबूझ से बस को पहाड़ से टकरा दी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बृहस्पतिवार को दिल्ली के करोलबाग सिख यात्रियों को लेकर रीठासाहेब जा मिनी बस संख्या (एचआर 67 एडी/2999) का चल्थी पुलिस चौकी से थोड़ा ब्रेक फेल हो गया। पानीपत निवासी बस चालक अशोक ने बस को एक पहाड़ी से टकरा दिया इससे एक बड़ा हादसा होते होते…

Read More

अल्मामैटर के मयंक और प्रत्यांत रहे टॉपर

चंपावत। यहां एबीसी आल्मामैटर स्कूल में भी सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रबंधक मदन सिंह महर ने बताया कि यहां दस छात्र छात्राएं परीक्षाएं में शामिल हुए तथा सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे। जिसमें से मयंक जोशी और प्रत्यांत सूंठा ने परफैक्ट 10 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। मल्लिकार्जुन विद्यालय के सौरभ जोशी और सोनू सिंह महर ने परफैक्ट 10 अंक हासिल कर बाजी मारी। प्रधानाचार्या भावना कलौनी ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में सभी छात्रों ने ए-वन ग्रेड प्राप्त किया…

Read More