गोहर (मंडी)। स्यांज के कासण गांव में एक व्यक्ति ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर दी। गोहर पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जाकर शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बागा गांव निवासी टेक चंद (44) के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब दस बजे टेक चंद ने अपने सुसराल में फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। बताया जाता है कि पिछले पांच दिन से पत्नी मायके…
Read MoreMonth: May 2013
आचार संहिता लगने से साक्षात्कार रद
मंडी। मंडी लोकसभा उपचुनाव के चलते आचार संहिता लगने से ग्राम रोजगार सेवकों के रिक्त पदाें को भरने के लिए जारी प्रक्रिया भी अधर में लटक गई है। इससे एक ओर जहां आवेदनकर्ता उम्मीदवाराें का इंतजार और लंबा खिंच गया है, वहीं मनरेगा के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विकास खंड सदर के अंतर्गत इन दिनों ग्राम रोजगार सेवकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन आचार संहिता लगने से निर्धारित साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। मंडी लोकसभा उपचुनाव के चलते प्रदेश के छह…
Read Moreघासणी में लगी आग की चपेट में आने से कार जली
सुंदरनगर (मंडी)। यहां के जंगम बाग के निकट सड़क किनारे खड़ी एक मारुति कार घासणी में लगी आग की चपेट में आ गई। इसके कारण कार के टायरों में आग लग गई और कार आग की चपेट में आने से पूरी तरह से राख हो गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे, परंतु जब तक वे आग को बुझाने की कवायद आरंभ करते कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धवाल निवासी दया राम ने बुधवार सुबह अपनी कार जंगम बाग के…
Read Moreबिजली बोर्ड की गलती से प्यासा रहा मंडी शहर
मंडी। बिजली बोर्ड की गलती की वजह से बुधवार को मंडी शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इससे मंडी शहर के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बीती रात करीब साढ़े दस बजे भ्यूली स्थित आईपीएच के पंप हाउस के पास बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। इससे ब्यास नदी से मोतीपुर धार स्थित ट्रीटमेंट टैंक के लिए पानी नहीं उठाया जा सका। नतीजन बुधवार सुबह जब लोगों ने अपने घरों में नलके खोले तो पानी की एक भी बूंद नहीं टपकी। मंडी शहर के लिए…
Read Moreपानी की टंकी से गिरकर मजदूर ने गंवाई जान
बरमाणा (बिलासपुर)। कोलबांध परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत टावर कंपनी में कार्यरत एक मजदूर बुधवार सुबह पानी की टंकी से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर को सुंदरनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तारा सिंह असम के जयरामपुर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार कोल डैम प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक टावर कंपनी में कार्यरत मजदूर असम के जयरामपुर का निवासी तारा सिंह बुधवार सुबह अपने क्वार्टर में था। क्वार्टर में पानी की समस्या आने पर वह टंकी देखने के लिए…
Read More81 में से 22 बच्चे ही हो सके उत्तीर्ण
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) घुमारवीं में दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम निराशाजनक रहा है। स्कूल का परिणाम संतोषजनक न रहने के कारण अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतिंत हैं। कई अभिभावक अब अपने बच्चों को दूसरे स्कूलों में दाखिल करवाने का मन बना चुके हैं। जानकारी के अनुसार स्कूल में 81 बच्चों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। जब प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित किया गया तो वह चौंकाने वाला था। इसमें कुल 81 बच्चों में से 56 बच्चे पूर्णतया फेल…
Read More824 बच्चों को नहीं मिली डीबीटी छात्रवृत्ति
बिलासपुर। सूबे में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना शुरू की गई है। योजना का लाभ उन लोगों को ही मिलेगा। इनका आधार कार्ड होगा। आधारकार्ड न होने के कारण कई डीबीटी योजना लाभ उठाने को नहीं हैं। शिक्षा विभाग में सैकड़ों छात्र डीबीटी स्कालरशिप का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इस वजह से जिला के करीब 824 बच्चों को अभी तक स्कालरशिप नहीं मिल पाई है। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को डीबीटी योजना के तहत स्कालरशिप राशि का भुगतान तो…
Read Moreसड़कों पर उतरी घुमारवीं भाजपा
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं-सरकाघाट वाया कुठेड़ा सड़क की दयनीय हालत पर घुमारवीं भाजपा उग्र हो गई है। भाजपा का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा सड़क की दयनीय स्थिति सुधारने को कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इसका खामियाजा घुमारवीं की जनता को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को घुमारवीं भाजपा मंडल ने घुमारवीं भाजपा मंडल नरेंद्र ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र गर्ग की अगुवाई में घुमारवीं-सरकाघाट वाया कुठेड़ा सड़क की दयनीय स्थिति के चलते धरना प्रदर्शन किया। भाजपा ने कोठी चौक, पन्याला, सिल्ह में रैली निकाली। इसमें सरकार के…
Read Moreजैव विविधता पर रैली निकाल जगाई अलख
बिलासपुर/ बरठीं। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बिलासपुर जिला के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के अलावा बच्चों ने रैली निकालकर आम जनता को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अल्फा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं में अल्फा इको क्लब के सौजन्य से बच्चों ने खरोटा मंदिर से लेकर बरठीं बाजार और सरगल चौक तक रैली निकाली। इसके बाद विद्यार्थियों की भाषण, नृत्य, चित्रकला, वाद विवाद, विभिन्न पक्षियों की आवाजें निकालना, संगीत सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का…
Read Moreचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ दोफाड़!
बिलासपुर। राजकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के दोफाड़ होने के आसार हैं। प्रदेश अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों के आधार पर जिला इकाई के चुनाव के लिए 26 मई का दिन निर्धारित किया गया है, लेकिन एक गुट इस फैसले को असंवैधानिक बता रहा है। दूसरे गुट ने प्रदेश अध्यक्ष को पूर्व पदाधिकारी बताते हुए विधिवत तरीके से चुनाव न होने तक कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति भी कर दी है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने गत अप्रैल माह में बिलासपुर समेत कुछ अन्य जिला इकाइयों के अध्यक्षों को निष्कासित…
Read More