बिलासपुर । बीडीटीएस संघर्ष समिति बरमाणा ने राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली के हो रहे मरम्मत कार्य पर सवालिया निशान उठाए हैं। समिति का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-21 के मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृत हुए बजट का दुरुपयोग किया जा रहा है। पैचवर्क के दौरान घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिसके चलते मरम्मत कार्य खत्म होने के बाद यह राजमार्ग दोबारा उसी स्थिति में पहुंच जाएगा। समिति ने मांग की है कि इस कार्य की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। बीडीटीएस संघर्ष समिति के प्रधान नीलम चंदेल…
Read MoreMonth: May 2013
तीन दिन में जमा करें आधारकार्ड, बैंक खाता
बिलासपुर। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन से आधारकार्ड तथा बैंक खाता के बारे रिकार्ड मांगा है। तीन दिन के भीतर स्कूल मुखियाओं को विभाग की ओर से मांगी गई सूचना उपलब्ध करवानी पड़ेगी। निर्धारित समय पर सूचना उपलब्ध नहीं करवाई जाती है तो इसके लिए स्कूल मुखिया उत्तरदायी होंगे। इसके एवज में स्कूल मुखियाओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गाज भी गिर सकती है। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल मुखियाओं को दिए गए निर्देश के अनुसार अनुसूचित जाति, जनजाति से संबधित लड़कियों के लिए आधार कार्ड, जमा खातों को जमा…
Read Moreशिक्षकों के बिना गिरा परीक्षा परिणाम
जुखाला (बिलासपुर)। गुरुकुलों में गुरु ही नहीं है तो परीक्षा परिणाम की क्या उम्मीद की जा सकती है। जी हां, बिना शिक्षक कई स्कूलों का परीक्षा परिणाम काफी गिर गया है। सीनियर सेकेंडरी स्कूल जुखाला को ही लें तो यहां का परीक्षा परिणाम महज चौंकाने वाला है। दसवीं कक्षा में यहां सिर्फ 33 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए, इनमें से कइयों को कंपांर्टमेंट है। इस पर अभिभावक भड़क गए हैं। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षकों की कमी की वजह से स्कूल में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। दो…
Read More42 डिग्री तापमान में नौकरी को दौड़े युवा
बिलासपुर । कहते हैं हौसले बुलंद हों तो सब बाधाएं पार हो जाती है। और, सवाल जब नौकरी तथा कैरियर का हो तो कोई पीछे क्यों रहे। बिलासपुर के लुहणू मैदान में वीरवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला। फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए युवक और युवतियों ने प्रचंड धूप की भी परवाह नहीं की। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था। गर्मी ऐसी कि पूरा शरीर पसीने से तर-बतर हो जाए। बावजूद इसके युवा पीछे नहीं हटे। लुहणू स्टेडियम में बिलासपुर सर्कल की फॉरेस्ट गार्ड भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई…
Read Moreशिक्षिका के तबादले पर रोष
भगेड़ (बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला छड़ोल जटटां से शिक्षिका का तबादला होने पर अभिभावक ने रोष जताया है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल से शिक्षिका का जो तबादला किया गया है वह न्यायसंगत नहीं है। जिसके चलते इसे तुरंत प्रभाव से रद किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे। अभिभावक प्रोमिला देवी, निशा देवी, स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान अनीता देवी, रतनी देवी, सपना देवी, अंजना, जयदेई, उर्मिला, पवना, रीना, नंद लाल, चैत राम, दिनेश, संजय, निक्का राम और अनामिका…
Read Moreविधायक ने नवाजे स्कूल के होनहार विद्यार्थी
मलोखर (बिलासपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक पाठशाला मलोखर में वीरवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने की। समारोह में नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान राजीव भारद्वाज ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि वर्तमान में बच्चों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। जिन्हें संजोए रखने में अभिभावक वर्ग की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने बच्चों से आह्वान…
Read Moreभाजयुमो आज निकालेगा ‘घोटालों की बारात’
बिलासपुर। दिनोंदिन बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता शुक्रवार को जिला मुख्यालय में यूपीए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसके तहत ‘घोटालों की बारात’ के साथ ही ‘केंद्र सरकार की अंतिम यात्रा’ भी निकाली जाएगी। शहर के विभिन्न बाजारों से होकर रैली निकालने के बाद केंद्र सरकार के नेताओं के पुतले भी जलाए जाएंगे। जिला भाजयुमो अध्यक्ष बृजलाल ठाकुर ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है। इस अवधि में महंगाई व भ्रष्टाचार ने नित नए रिकार्ड कायम…
Read Moreगसौड़ विद्यालय के 25बच्चों की हालत बिगड़ी
जुखाला (बिलासपुर)। आयरन की गोली लेने के बाद मिडिल स्कूल गसौड़ में 25 बच्चे बीमार हो गए हैं। उल्टी, पेट दर्द और जलन की वजह से बच्चों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा। स्थिति नियंत्रण में है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को वापस घर भेज दिया है। लेकिन, बच्चों के बीमार होने की घटना से अभिभावक खौफजदा है। वहीं, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयरन फोलिक ऐसिड योजना पर भी सवाल उठने लगे हैं। बिलासपुर जिले के सोलधा में तीन बार बच्चे बीमार हुए हैं। बरठीं स्कूल में भी ऐसी…
Read Moreविदेशी नागरिक का कैसे बन गया आधार?
धर्मशाला। बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा की कथित जासूसी के आरोप में पकड़ा गया चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी और पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो आफ चाइना (पीसीबी) का पूर्व सदस्य पेंपा छेरिंग विदेशी मूल से है। लिहाजा सवाल उठता है कि विदेशी नागरिक होने के नाते उक्त तिब्बती का दिल्ली में आधार कार्ड और पहचान पत्र कैसे बन गया। अगर ये दोनों कार्ड असली हैं तो इस मामले में दिल्ली की सरकारी एजेंसियां भी संदेह के घेरे में हैं। धर्मशाला पुलिस की मानें तो उक्त व्यक्ति से विधानसभा क्षेत्र 20 चांदनी चौक के…
Read Moreहादसे में घायल महिला की पीजीआई में मौत
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पिछले शनिवार को देहरा के ब्यास पुल के निकट हुई बस और टैंपो की भीषण टक्कर में गंभीर घायल एक और महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। इससे पहले हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार बस और टैंपो की भीषण टक्कर में सुनीता कुमारी पत्नी वीर सिंह निवासी गंगरेवा तहसील चांदपुर जिला बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए टांडा अस्पताल से पीजीआई के लिए रेफर कर किया गया था। पीजीआई में…
Read More