गलोड़ (हमीरपुर)। उपतहसील गलोड़ की ग्राम पंचायत नारा के नलवीं गांव में दो मकान आग की चपेट में आ गए, जबकि दो अन्य मकान भी आग की चपेट में आ गए हैं। आग बुझाने के चक्कर में चार लोग झुलस गए हैं। प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र गलोड़ में भर्ती करवा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर केहर सिंह निवासी नलवीं के दो कमराें और एक रसोई, धर्म सिंह का एक स्लेटपोश कमरा जल कर राख हो गया है। ओंकार सिंह, शशि कुमार के मकानों को…
Read MoreMonth: May 2013
नालागढ़ में मुद्रिका बस सेवा आरंभ
नालागढ़ (सोलन)। परिवहन निगम नालागढ़ ने बीबीएन क्षेत्र के कामगारों, कर्मचारियों और स्कूली विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाने के दृष्टिगत पहली मुद्रिका बस सेवा की शुरूआत की है। यह बस सेवा औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के हर मुख्य क्षेत्र से होकर जाएगी, जिससे काफी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। वीरवार को इस बस सेवा का शुभारंभ परिवहन निगम नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार जरयाल और नप बद्दी के अध्यक्ष चौधरी मदन ने किया। यह बस सेवा प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे बरोटीवाला से चलेगी और काठा, लक्कड़ डिपो, वर्धमान, बददी, इंडो फार्म,…
Read Moreपुलिस की कार्यप्रणाली निंदनीय
सोलन। भाजपा जिला अध्यक्ष गोबिंद राम शर्मा ने कहा कि कैलाश ठाकुर की निर्मम हत्या के बारे में जिला पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों की ओर से जिस तरह से व्यवहार किया जा रहा है वह बहुत निंदनीय है। कैलाश ठाकुर उस रात विकलांग व्यक्ति को बचाने न जाता तो कैलाश ठाकुर की हत्या न होती। पुलिस को सूचना करने के बाद भी मौके पर पुलिस का देरी से आना और विजिलेंस कार्यालय के प्रांगण में कैलाश की हत्या होना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खडे़ करता है।…
Read Moreविजिलेंस और आईजी से रिपोर्ट तलब
सोलन। विजिलेंस थाना के बरामदे में कैलाश ठाकुर की निर्मम हत्या को लेकर आईजी ला एंड आर्डर ने एडीजीपी विजिलेंस और आईजी दक्षिण वृत्त से रिपोर्ट तलब की है। मामले में पुलिस से कहां चूक हुई है? विजिलेंस थाना के बरामदे में विजिलेंस जवानों ने इस जघन्य हत्याकांड को रोकने में कहीं कोताही तो नहीं बरती? इस सब पर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है। एसपी नहीं आला अफसरों करेंगे रिपोर्ट : आईजी आईजी ला एंड आर्डर संजय कुंडू ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच प्रभावित…
Read Moreबढ़ती बेरोजगारी पर चिंता
भोजनगर (सोलन)। ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कालेज में चल रहे तीन दिवसीय टेक फेस्ट एलिवेशन-2013 की दूसरी संध्या में बुधवार देर शाम तकनीकी शिक्षा एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि तकनीकी शिक्षा का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान है। बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अध्ययनरत हर छात्र का रोजगार नौकरी लगते देखना चाहते हैं। शहर में बढ़ती अपराधिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने छात्रों को सदाचार में रहने के…
Read Moreराष्ट्रपति के दौरे लेकर सुधरी सड़कें
बद्दी (सोलन)। लोक निर्माण विभाग ने कालू झिंडा को जोड़ने वाली दोनों ओर से सड़कों को पक्का कर दिया है। बजट न होने के बावजूद भी विभाग ने सड़कें तैयार कर ली हैं। जो सड़कें पिछले दो वर्षों में पक्की नहीं हो पाई। वे मात्र 15 दिनों में ही बन कर तैयार हो गईं। लोगों का कहना है कि वीआईपी लोग बार-बार इस क्षेत्र में आते रहे तो समस्याएं ही समाप्त हो जाएंगी। कालू झिंडा पंचायत के प्रधान राजकुमारी, मधाला पंचायत के प्रधान माधो राम मेहता, भाग सिंह चौधरी, श्याम…
Read Moreपुलिस के खिलाफ फिर नारेबाजी
पुलिस के खिलाफ फिर नारेबाजी सोलन। कैलाश ठाकुर हत्याकांड के विरोध में बुधवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। एसएफआई और सीटू कार्यकर्ताओं ने मिलकर मालरोड पर जिला प्रशासन व पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कमजोर कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हिमाचल प्रदेश विवि में एक अतिरिक्त फोर्स लगा दी है। वहां पर छात्रों को गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं आम आदमी के साथ कोई घटना घटती है तो पुलिस चुपचाप देखती रहती है। उन्होंने लोगों…
Read Moreखजूरी में 15 दिनों से पेयजल किल्लत
शिलाई (सिरमौर)। सिंचाई उप मंडल कफोटा के अंतर्गत आने वाले गांव खजूरी में दर्जनों परिवारों को पिछले 15 दिन से पीने का पानी नहीं मिल रहा। क्षेत्र में इन दिनों पीने के पानी की किल्लत है। ग्रामीण लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी ढोकर ला रहे हैं। ग्रामीणों को पानी बावड़ी तथा अन्य दूषित स्रोतों से मजबूरी में लाना पड़ रहा है। इस कारण जलजनित रोगों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। पिछले 15 दिन से खजूरी गांव के तीन दर्जन से अधिक परिवार पीने के पानी के लिए…
Read Moreपंचायतों ने बांध प्रबंधन को सौंपा निर्माण का ड्राफ्ट
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका बांध परियोजना द्वारा 16 पंचायतों के विकास के लिए बनाए गए ड्राफ्ट को हरी झंडी मिल गई है। बांध प्रबंधन शीघ्र ही इस ड्राफ्ट का प्राक्कलन बनाकर उच्च अधिकारियो को भेज रहा है। बांध प्रबंधन की ओर से 25 पंचायताें को लाभ पहुंचाने के तहत 2.5 करोड़ की राशि खर्च की जानी है। इससे पूर्व 16 पंचायतों के प्रधानों ने अपनी प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों की सूची बनाकर बांध प्रबंधन को सौंप दी है। सौंपी गई सूची पर पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी प्राथमिकता के हिसाब…
Read Moreखराब परिणाम वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई : मुसाफिर
सराहां (सिरमौर)। दसवीं परीक्षा का परिणाम कई स्कूलों में बेहद निराशाजनक रहा है। विशेषकर सरकारी स्कूलों में दसवीं कक्षा के परिणाम इस बार निम्न रहे हैं। ऐसे स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही जिला के अंतर्गत आने वाले ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट तैयार कर राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष रखी जाएगी। यह बात राज्य के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। वह मंगलवार को सराहां में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुसाफिर ने स्पष्ट किया कि जिला सहित पच्छाद…
Read More